This is an archived article last updated on Jul 2, 2020. The information may be outdated.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की सूची

Last Updated: Jul 2, 2020, 12:39 IST

ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा किया जाता है. आईसीसी विश्व कप के बाद यह दूसरा सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण 1998 में आयोजित किया गया था. इसका नाम 2002 में बदलकर चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया था.

Pakistan Team celebrating victory in Champions Trophy 2017
Pakistan Team celebrating victory in Champions Trophy 2017

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, ICC क्रिकेट विश्व कप के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है. अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के 8 संस्करण (1998,2000,2002,2004,2006,2009,2013, और 2017) आयोजित किए जा चुके हैं.

दक्षिण अफ्रीकी टीम 1998 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की पहली विजेता थी जबकि पाकिस्तान 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का वर्तमान चैंपियन है.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में तथ्य: -

प्रशासक: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)

फॉर्मेट: वन-डे इंटरनेशनल

पहला संस्करण: 1998 (बांग्लादेश)

नवीनतम संस्करण: 2017 इंग्लैंड और वेल्स

वर्तमान चैंपियन: पाकिस्तान (2017)

सबसे सफल टीमें: भारत और ऑस्ट्रेलिया (प्रत्येक ने 2 खिताब जीते हैं)

सर्वाधिक विकेट (28): काइल मिल्स (न्यूजीलैंड)

सर्वाधिक रन (791): क्रिस गेल (WI)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की सूची (List of ICC Champions Trophy winning Teams)

विजेता

उपविजेता

 वर्ष

1. साउथ अफ्रीका

वेस्ट इंडीज

1998

2. न्यूजीलैंड

भारत

2000

3. भारत और श्रीलंका

संयुक्त विजेता

2002

4. वेस्ट इंडीज

इंग्लैंड

2004

5. ऑस्ट्रेलिया 

वेस्टइंडीज

2006

6. ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड

2009

7. भारत 

इंग्लैंड

2013

8. पाकिस्तान  

भारत

2017

आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के बारे में तथ्य (Facts about the ICC champions Trophy)

1. ऑस्ट्रालिया एकमात्र ऐसी टीम है जिसने 2006 और 2009 में लगातार दो आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी जीती हैं.

2.वेस्टइंडीज, भारत और इंग्लैंड केवल तीन टीमें हैं जो आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के दो फाइनल हार चुकी हैं.

3. इंग्लैंड, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, आयरलैंड और अफगानिस्तान केवल पांच टेस्ट खेलने वाले देश हैं जिन्होंने अब तक एक भी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीती है.

4. श्रीलंका पहली और एकमात्र टीम थी, जिसने 2002 में मेजबान की और टूर्नामेंट जीता.

5. भारतीय टीम के पास आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत का उच्चतम प्रतिशत (70%) रिकॉर्ड है. भारतीय टीम ने 29 मैच खेले हैं, 18 जीते हैं और सिर्फ 8 हारे हैं जबकि 3 टाई हो गये हैं.

6. ज़िम्बाब्वे ने 9 मैच खेले हैं और उनमें से सभी में हार का सामना करना पड़ा है.

7. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) के पास आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (791) का रिकॉर्ड है.

8. नाथन एस्टल (न्यूजीलैंड) के पास आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (145*) का रिकॉर्ड है.

9. काइल मिल्स (न्यूजीलैंड) के पास चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (28) का रिकॉर्ड है.

10. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के 2017 संस्करण में विजेता टीम को 2.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले और उपविजेता को 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले थे.
तो यह थी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की पूरी सूची. यदि आप ऐसे ही और लेखों को पढना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें;

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Jul 2, 2020, 12:39 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News