रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीयों की सूची
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशियाई महाद्वीप के नोबेल पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है. वर्ष 2019 में यह पुरस्कार पांच व्यक्तियों को दिया गया है, जिसमें भारत के सबसे प्रभावशाली पत्रकार रवीश कुमार शामिल हैं. रवीश के अलावा इस पुरस्कार जो पाने वालों में थाईलैंड की अंगखाना लीलापजीत (मानवाधिकार कार्यकर्ता), फिलीपींस के रेमुंडो पुजांते केययाब (संगीतकार), म्यांमार के को स्वे विन (पत्रकार), और दक्षिण कोरिया के किम जोंग-की, युवाओं में हिंसा और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम करने वाले एक कार्यकर्ता हैं.
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के बारे में
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्थापना अप्रैल 1957 में हुई थी. यह पुरस्कार फिलीपींस के दिवंगत राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में दिया जाता है. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एशिया का प्रमुख पुरस्कार और सर्वोच्च सम्मान है.
पुरस्कार को 31 अगस्त को मनीला, फिलीपींस में औपचारिक समारोहों में दिया जाता है क्योंकि इस दिन फिलीपींस के सम्मानित राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की जयंती होती है. रेमन मैग्सेसे के आदर्शों के आधार पर ही इस पुरस्कार की स्थापना 6 श्रेणियों में की गयी थी.
ये श्रेणियां हैं:
1. सरकारी सेवाएं (GS)
2. सार्वजनिक सेवाएं (PS)
3. सामुदायिक नेतृत्व (CL)
4. पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला (JLCCA)
5. शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ (PIU)
6. इमर्जेंट लीडरशिप (EL)
वर्ष 2009 से, द रेमन मैगसेसे पुरस्कार फाउंडेशन ने उपरोक्त छह श्रेणियों में पुरस्कार देने के नियम को बंद कर दिया है और अब अन्य श्रेणियों में भी यह पुरस्कार दिया जाता है.
अब तक द रेमन मैगसेसे पुरस्कार जीतने वालेभारतीयों के नाम इस प्रकार हैं;
| नाम | पुरस्कार प्राप्त करने का वर्ष | पुरस्कार का वर्ग |
| 1. विनोबा भावे | 1958 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 2. चिंतामान देशमुख | 1959 | गवर्नमेंट सर्विसेस |
| 3. अमिताभ चौधरी | 1961 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर और क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 4. मदर टेरेसा | 1962 | पीस एंड इंटरनेशनल अण्डरस्टैंडिंग |
| 5. दारा खुरोडी | 1963 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 6. वर्घीश कुरिएन | 1963 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 7. त्रिभुवनदास पटेल | 1963 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 8. वेलथी फिशर | 1964 | पीस एंड इंटरनेशनल अण्डरस्टैंडिंग |
| 9. जयप्रकाश नारायण | 1965 | पब्लिक सर्विसेस |
| 10. कमलदेवी चट्टोपाध्याय | 1966 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 11. सत्यजित राय | 1967 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर और क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 12. मोंकंपू संबाशिवम स्वामीनाथन | 1971 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 13. एम. एस सुब्बलक्ष्मी | 1974 | पब्लिक सर्विसेस |
| 14. बूबली जॉर्ज वर्गीस | 1975 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 15. हेन्निंग होल्क लार्सेन | 1976 | पीस एंड इंटरनेशनल अण्डरस्टैंडिंग |
| 16. इला रमेश भट्ट | 1977 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 17. मबेल्ले आरोले | 1979 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 18. रजनीकान्त आरोले | 1979 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 19. गौर किशोर घोष | 1981 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 20. प्रमोद कारण सेट्ठी | 1981 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 21. चाँदी प्रसाद भट्ट | 1982 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 22. मनीभाई देसाई | 1982 | पब्लिक सर्विसेस |
| 23. अरुण शौरी | 1982 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 24. राशीपुरम लक्ष्मण | 1984 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 25. मुरलीधर आमटे | 1985 | पब्लिक सर्विसेस |
| 26. लक्ष्मी चन्द जैन | 1989 | पब्लिक सर्विसेस |
| 27. के वी सुबबना | 1991 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 28. रवि शंकर | 1992 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 29. बानू जहाँगीर कोयजी | 1993 | पब्लिक सर्विसेस |
| 30. किरण बेदी | 1994 | गवर्नमेंट सर्विसेस |
| 31. पांडुरंग अठावले | 1996 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 32. तिरुनेलै सेशान | 1996 | गवर्नमेंट सर्विसेस |
| 33. महेश्वेता देवी | 1997 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 34. जोककिन अर्पुथम | 2000 | पीस एंड इंटरनेशनल अण्डरस्टैंडिंग |
| 35. अरुण रॉय | 2000 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 36. राजेंद्र सिंह | 2001 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 37. संदीप पाण्डेय | 2002 | एमेर्जेंट लीडरशिप |
| 38. जेम्स माइकल ल्यङ्ग्दोह | 2003 | गवर्नमेंट सर्विसेस |
| 39. शांता सिन्हा | 2003 | गवर्नमेंट सर्विसेस |
| 40. लक्ष्मीनारायण रामदास | 2004 | पीस एंड इंटरनेशनल अण्डरस्टैंडिंग |
| 41. वी. शांता | 2005 | पब्लिक सर्विसेस |
| 42. अरविंद केजरीवाल | 2006 | एमेर्जेंट लीडरशिप |
| 43. पालगुम्मी साईनाथ | 2007 | जर्नलिज़्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स |
| 44. मन्दाकिनी आमटे | 2008 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 45. दीप जोशी | 2009 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 46. नीलिमा मिश्रा | 2011 | एमेर्जेंट लीडरशिप |
| 47. हरीश हंडे | 2011 | कम्यूनिटी लीडरशिप |
| 48. कुलांदे फ्रांसिस | 2012 | एमेर्जेंट लीडरशिप |
| 49. अंशु गुप्ता और संजीव चतुर्वेदी | 2015 | एमेर्जेंट लीडरशिप |
| 50. बेजवाड़ा विल्सन, | 2016 | मानवाधिकार कार्यकर्ता, |
| 51. भारत वातवानी, सोनम वांगचुक | 2018 | जीवन को स्वास्थ्य और गरिमा मय बनाना सामुदायिक प्रगति के लिए शिक्षा |
| 52. रवीश कुमार | 2019 | "प्राइम टाइम" शो के लिए |
पत्रकारिता के क्षेत्र में रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड आज से करीब 12 साल पहले दिया गया था. साल 2007 में पत्रकार पी साईनाथ को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. कुमार को अपने टीवी शो प्राइम टाइम के माध्यम से लोगों की निजी जीवन की समस्याओं को उठाने के लिए इस अवार्ड के लिए चुना गया है.
दुनिया भर में सरकारों द्वारा लगाये गए 11 अजीब प्रतिबंध
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.