This is an archived article last updated on Nov 16, 2023. The information may be outdated.

भारत के 10 सबसे साक्षर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, देखें लिस्ट

Last Updated: Nov 16, 2023, 15:29 IST

साक्षरता दर की बात करें, तो यह वह होती है, जो किसी एक क्षेत्र में सात वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों द्वारा पढ़ और लिखने की योग्यता पर आधारित होती है। इसके तहत ऐसे लोगों का एक विशेष क्षेत्र में कुल साक्षर प्रतिशत देखा जाता है। साल 2011 में हुई जनगणना में भारत के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लेकर साक्षरता दर रिकॉर्ड की गई थी। रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 1947 से लेकर साल 2011 तक साक्षरता दर में वृद्धि हुई है, जो कि 12 फीसदी से बढ़कर 74 फीसदी तक पहुंच गई है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम भारत के 10 टॉप साक्षरता दर वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में जानेंगे। 

सबसे पढ़े-लिखे राज्य और यूटी
सबसे पढ़े-लिखे राज्य और यूटी

साक्षरता दर एक विशेष समय में सात वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों द्वारा किसी क्षेत्र की जनसंख्या का कुल प्रतिशत होता है, जो समझ के साथ पढ़ और लिख सकती है। साक्षरता हर देश की सामाजिक-आर्थिक प्रगति की कुंजी होती है और भारत में साक्षरता की दर 1947 में ब्रिटिश शासन के अंत में 12% से बढ़कर 74.00% (2011 का आंकड़ा) हो गई है। अगली जनगणना साल 2021 में होनी थी, लेकिन कोविड व अन्य कारणों की वजह से यह नहीं हुई। अब 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद जनगणना होगी, जिसमें नए आंकड़े निकलकर सामने आएंगे। इस लेख में हम सामान्य जागरूकता के लिए उच्चतम साक्षरता दर वाले भारतीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की शीर्ष 10 की सूची दे रहे हैं।

 

 पढ़ेंः भारत के 5 सबसे बड़े राज्य कौन-से हैं, जानें

 

साल 2011 की जनगणना के अनुसार, केरल में कुल साक्षरता दर और महिला साक्षरता दर सबसे अधिक है, जबकि लक्षद्वीप में पुरुष साक्षरता दर सबसे अधिक है। बिहार में कुल साक्षरता दर और पुरुष साक्षरता दर सबसे कम है, जबकि राजस्थान में महिला साक्षरता दर सबसे कम है।

 

 

उच्चतम साक्षरता दर वाले शीर्ष 10 भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

साक्षरता दर (%) - 2011 की जनगणना

1

केरल

94

2

लक्षद्वीप

91.85

3

मिजोरम

91.33

4

गोवा

88.22

5

त्रिपुरा

87.22

6

दमन और दीव

87.10

7

अंडमान और निकोबार

86.63

8

दिल्ली

86.21

9

चंडीगढ़

86.05

10

पुदुचेरी

85.85

उच्चतम साक्षरता दर वाले शीर्ष 10 भारतीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की उपरोक्त सूची यूपीएससी-प्रारंभिक, एसएससी, राज्य सेवाओं, एनडीए, सीडीएस और रेलवे आदि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह भारत के 5 सबसे अधिक पढ़े-लिखे जिलों के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 16, 2023, 15:27 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News