T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड भले ही T20 विश्वकप 2024 से बाहर हो गयी हो लेकिन कीवी टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने शानदार अंदाज में विश्वकप के सफ़र का अन्त किया. लॉकी फर्ग्यूसन ने त्रिनिदाद में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मैच में एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड ने यह मैच 7 विकेट से जीता और लॉकी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.
लॉकी फर्ग्यूसन ने टी20 विश्व कप मैच में किसी गेंदबाज द्वारा फेंके गए सर्वाधिक मेडन ओवर (चार) का रिकॉर्ड बनाया है. फर्ग्यूसन ने ICC T20 विश्व कप में सबसे किफायती गेंदबाजी आंकड़े दर्ज करके इतिहास रच दिया. वह T20I में 24 डॉट गेंद फेंकने वाले और एक भी रन नहीं देने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए.
यह भी पढ़ें: [Latest] T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट
टी20 विश्व कप में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज:
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टी20ई में एक स्पेल में चार मेडन ओवर फेंकने वाले दूसरे और पुरुष टी20 विश्व कप में पहले गेंदबाज बन गए हैं. लॉकी ने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 4-4-0-3 का जादुई स्पेल डाला.
लॉकी के आकड़े कुछ ऐसे:
ओवर | 4 |
रन | 0 |
विकेट | 3 |
मेडन | 4 |
नो बॉल | 0 |
वाइड | 0 |
इकॉनोमी | 0.00 |
साद बिन जफर के नाम भी रिकॉर्ड:
यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र अन्य गेंदबाज कनाडा के साद बिन जफर (Saad Bin Zafar) हैं, जो साल 2021 में कूलिज में टी20 विश्व कप अमेरिका क्षेत्र क्वालीफायर मैच में पनामा के खिलाफ 4-4-0-2 के साथ अपना स्पेल समाप्त किया था. साद ने अपने स्पेल में 2 विकेट लिए थे वहीं लॉकी ने 3 विकेट हासिल किये.
T20I पारी में सबसे ज्यादा मेडन ओवर:
टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो इस लिस्ट में लॉकी फर्ग्यूसन और साद बिन जफर दो ऐसे गेंदबाज है जिन्होंने 4-4 मेडन ओवर फेकें है. T20I की एक पारी में सर्वाधिक मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट नीचे दी गयी है.
T20I पारी में सबसे ज्यादा मेडन ओवर:
रैंक | खिलाड़ी | टीम | मेडन | बनाम | वर्ष |
1 | लॉकी फर्ग्यूसन | न्यूज़ीलैंड | 4 | पीएनजी | 2024 |
2 | साद बिन जफर | कनाडा | 4 | पनामा | 2021 |
3 | जॉर्ज सेसे | सिएरा लियोन | 3 | माली | 2023 |
4 | नोपफोन सेनामोंट्री | थाईलैंड | 3 | मालदीव | 2024 |
T20 विश्व कप पारी में सबसे ज्यादा मेडन ओवर:
चलिये अब बात करते है T20 विश्व कप में सर्वाधिक मेडन ओवर फेकने वाले गेंदबाजों की. इस लिस्ट में लॉकी फर्ग्यूसन के अतिरिक्त श्रीलंका के अजंता मेंडिस शामिल है.
रैंक | खिलाड़ी | टीम | मेडन | बनाम | वर्ष |
1 | लॉकी फर्ग्यूसन | न्यूज़ीलैंड | 4 | पीएनजी | 2024 |
2 | अजंता मेंडिस | श्रीलंका | 2 | जिम्बाब्वे | 2012 |
T20 विश्व कप मैच में सबसे ज्यादा मेडन ओवर:
T20 विश्व कप मैच में सबसे ज्यादा मेडन ओवर का रिकॉर्ड आप नीचे टेबल में देख सकते है-
मेडन ओवर | टीमें | स्थान | वर्ष |
4 | अफगानिस्तान (1) बनाम इंग्लैंड (3) | कोलंबो | 2012 |
4 | पाकिस्तान (2) बनाम दक्षिण अफ्रीका (2) | कोलंबो | 2012 |
4 | बांग्लादेश (3) बनाम नेपाल (1) | किंगस्टाउन | 2024 |
4 | न्यूज़ीलैंड (4) बनाम पीएनजी (0) | तारौबा, त्रिनिदाद | 2024 |
यह भी देखें: T20 इंटरनेशनल के सबसे बड़े टीम स्कोर कौन से है? देखें पूरी लिस्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation