This is an archived article last updated on Feb 15, 2025. The information may be outdated.

RCB New Captain: IPL 2025 के लिए RCB को मिला यह ‘विराट’ कप्तान, क्या RCB को दिला पाएंगे पहला टाइटल

Last Updated: Feb 15, 2025, 22:17 IST

RCB New Captain: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के लिए रजत पाटीदार को नया कप्तान नियुक्त किया है. फाफ डु प्लेसिस की जगह टीम की कमान संभालने वाले पाटीदार पर अब RCB को पहला खिताब दिलाने की जिम्मेदारी होगी. क्या वह टीम को चैंपियन बना पाएंगे? बता दें कि पहले यह चर्चा थी कि विराट कोहली को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है लेकिन टीम मैनेजमेंट ने युवा रजत पाटीदार को नई जिम्मेदारी दे दी है.

RCB New Captain: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के लिए रजत पाटीदार को नया कप्तान नियुक्त किया है.
RCB New Captain: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के लिए रजत पाटीदार को नया कप्तान नियुक्त किया है.

Rajat Patidar RCB New Captain: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के लिए धाकड़ बल्लेबाज रजत पाटीदार को नया कप्तान बनाया है. फाफ डु प्लेसिस के बाद अब पाटीदार पर टीम को पहला खिताब जिताने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. क्या वह अपनी कप्तानी से RCB के सपनों को साकार कर पाएंगे. यहाँ देखें उनका अब तक का सफ़र. अब देखने वाली बात यह है कि नई टीम और नए कप्तान के साथ RCB की टीम इस सीजन कमाल कर पायेगी की नहीं.

RCB ने किया बड़ा ऐलान:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के लिए रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. पाटीदार टीम की कमान फाफ डु प्लेसिस से लेंगे, जिन्होंने 2022 से 2024 तक RCB की कप्तानी की थी.

यह भी देखें:

 IPL 2025 Captains Name: किस टीम की कमान किसके हाथ, देखें सभी टीमों के कप्तान और कोच की लिस्ट यहां

CSK Players List 2025: रविन्द्र-रचिन-रविचंद्रन की घातक तिकड़ी को मिला नूर का साथ, यहां देखें CSK की नई टीम

रजत पाटीदार का प्रदर्शन:

  • IPL डेब्यू: 2021 में किया और तब से RCB के लिए खेल रहे हैं.
  • मैच खेले: अब तक 27 मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया.
  • कुल रन: 799 रन बनाए हैं और उनके नाम एक आईपीएल शतक भी दर्ज है. 
  • स्ट्राइक रेट: शानदार 158.85 का स्ट्राइक रेट.

क्यों बनाया गया पाटीदार को कप्तान?

कप्तानी का अनुभव: रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश को 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचाया, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता साबित हुई.

रणनीतिक समझ (Tactical Acumen): पाटीदार की रणनीतिक क्षमता RCB कोच के मार्गदर्शन में निखरी है. वह मैच की परिस्थितियों को अच्छी तरह पढ़ने और सही फैसले लेने में माहिर हैं.

बड़े मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन: पाटीदार दबाव में शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने साल 2024 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 428 रन बनाकर वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

RCB ने पाटीदार को किया था रिटेन?

RCB ने रजत पाटीदार को INR 11 करोड़ में मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था. उनके साथ ही विराट कोहली और यश दयाल को भी टीम में बनाए रखा गया था. 

RCB के कप्तानी के अन्य दावेदार कौन थे?

  1. विराट कोहली – उन्होंने 2013 से 2021 तक RCB की कप्तानी की और 2016 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया.
  2. क्रुणाल पांड्या – एक अनुभवी ऑलराउंडर होने के नाते वह भी एक विकल्प थे, लेकिन टीम ने पाटीदार पर भरोसा जताया.

क्या पाटीदार सफल कप्तान होंगे साबित?

रजत पाटीदार के नेतृत्व कौशल, रणनीतिक समझ और दमदार बल्लेबाजी को देखते हुए RCB ने उन पर भरोसा जताया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह IPL 2025 में टीम को कितनी सफलता दिला पाते हैं.

RCB Team 2025 Players List: ये है RCB की टीम: 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2025 टीम: रजत पाटीदार (कप्तान),  विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, यश दयाल, लियम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी और सुयश शर्मा.

यह भी देखें: Champions Trophy 2025 के लिए कौन पहली पसंद ऋषभ पंत या केएल राहुल? हेड कोच का ‘गंभीर’ खुलासा

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 15, 2025, 22:17 IST

FAQs

  • IPL 2025 के लिए RCB का कप्तान कौन है?
    +
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के लिए धाकड़ बल्लेबाज रजत पाटीदार को नया कप्तान बनाया है.

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News