This is an archived article last updated on Nov 20, 2023. The information may be outdated.

भारत का सबसे छोटी तटीय रेखा वाला राज्य कौन-सा है, जानें

Last Updated: Nov 20, 2023, 12:57 IST

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इसमें से कुछ राज्य भारत के पश्चिमी, तो कुछ राज्य पूर्वी सीमा पर हैं, जो कि तटीय सीमा साझा करते हैं। भारत की कुल तटीय सीमा की बात करें, तो यह 7516.6 किलोमीटर है, जिसमें से कुछ भाग भूमि व कुछ भाग द्वीप समूह से जुड़ा हुआ है। समुद्र किनारे बसे यह राज्य अपने खूबसूरत तटों के साथ-साथ व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इस कड़ी में कई राज्य समुद्र के साथ अपनी लंबी सीमा को साझा करते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन-सा राज्य सबसे छोटी तटीय सीमा वाला राज्य है।

सबसे कम तटीय सीमा वाला राज्य
सबसे कम तटीय सीमा वाला राज्य

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। भारत के पूर्वी और पश्चिमी तट पर अलग-अलग राज्य हैं, जो समुद्र के किनारे बसे हुए हैं और अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से जाने जाते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन-सा राज्य सबसे कम तटीय सीमा को साझा करता है यदि नहीं तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत के 10 नवीनतम राज्य कौन-से हैं, जानें

 

भारत में तटीय सीमा साझा करने वाले कितने राज्य हैं 

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में तटीय सीमा कितनी है, तो आपको बता दें कि भारत की तटीय सीमा 7516.6 किलोमीटर लंबी है। भारत में तटीय सीमा साझा करने वाले कुल नौ राज्य हैं, जिसमें गुजरात, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिसा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गोवा है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों में दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह भी शामिल है। 

 

कितनी भूमि और कितनी द्वीप तट रेखा है

भारत की कुल 7516.6 किलोमीटर लंबी तटीय रेखा में से अगर भूमि तक की रेखा की बात करें, तो यह आंकड़ा 5422.6 किलोमीटर है। वहीं, द्वीप तटीय रेखा की बात करें, तो यह आंकड़ा 2094 किलोमीटर है। 

 

भारत का सबसे कम तटीय रेखा वाला राज्य

अब सवाल है कि भारत का सबसे कम तटीय सीमा वाला राज्य कौन-सा है, तो आपको बता दें कि भारत का यह राज्य गोवा है, जिसकी कुल तटीय सीमा 131 किलोमीटर है। यह उत्तर में महाराष्ट्र और पूर्व और दक्षिण दिशा में कर्नाटक राज्य से घिरा हुआ राज्य है। 



खूबसूरत समुद्री तटों के लिए जाना जाता है गोवा

गोवा राज्य खूबसूरत समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी- विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। अरब सागर इसके पश्चिमी तट का निर्माण करता है, जिसके किनारे कई खूबसूरत तट बने हुए हैं। यहां विभिन्न प्रकार की पिकनिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है। 

 

व्यापार और कृषि क्षेत्र के लिए है महत्वपूर्ण

गोवा सिर्फ पिकनिक मनाने के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह व्यापारिक और कृषि क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण है। यहां प्रमुख रूप से लाल मिट्टी पाई जाती है, जिसमें फेरिक-मैग्नीशियम ऑक्साइड मिलता है, जो कि कृषि के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, व्यापारिक दृष्टि से यहां पर एक प्रमुख और पांच छोटे बंदरगाह भी बने हुए हैं, जिनसे बड़ी मात्रा में उत्पादों का आयात और निर्यात किया जाता है।



पढ़ेंः भारत के अलावा किस देश में मौजूद है पटना शहर, जानें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के सबसे कम आबादी वाले जिले कौन-से हैं, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 20, 2023, 12:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News