T20 World cup 2024 Super 8 Schedule: सुपर 8 मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का एक महत्वपूर्ण फेज है, जिसमें विश्व की शीर्ष आठ टीमें आपस में भिड़ेंगी. हालांकि इस बार कई दिग्गज टीमें उलटफेर का शिकार भी हुई है जिसमें न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसी टीमें शामिल है. सुपर 8 के स्टेज पर हर एक टीम का लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचना होगा, जिससे रोमांच और प्रतिस्पर्धा का स्तर और भी बढ़ जाता है. क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस छोटे फॉर्मेट का रोमांच और भी बढ़ने वाला है. भारतीय टीम अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है, जबकि ऑस्ट्रेलिया टी20 क्रिकेट में हमेशा से ही एक मजबूत दावेदार रही.
यह भी देखें: T20 World Cup 2024 Channel Number List: मोबाइल हो या टीवी कब और किस चैनल पर दिखेगा मैच?
Semi-Final Scenarios सेमी फाइनल की चार टीमें:
दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, लेकिन आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में ग्रुप 1 की शेष टीमें (ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान) उस अंतिम सेमीफाइनल स्थान के लिए दौड़ में हैं.
T20 वर्ल्ड कप 2024 Super- 8 पॉइंट टेबल:
T20 World Cup 2024 Super 8 Points Table इस तालिका में T20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 समूहों की टीमें दिखाई गई हैं, जिनके प्रदर्शन आप यहां देख सकते है.
ग्रुप 1 टीम रैंकिंग
टीम | मैच | जीत | हार | NR | POINTS | NRR |
भारत (Q) | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | 2.017 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.331 |
अफगानिस्तान | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | -0.65 |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -2.489 |
ग्रुप 2 टीम रैंकिंग
टीम | मैच | जीत | हार | NR | POINTS | NRR |
दक्षिण अफ्रीका (Q) | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | 0.625 |
इंग्लैंड (Q) | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | 1.992 |
वेस्ट इंडीज | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | +0.963 |
यूएसए | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | -3.906 |
(Q) = क्वालीफाई (सेमी फाइनल)
T20 World Cup 2024 Super 8 Groups कुल मिलाकर, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के मैच पर हर क्रिकेट प्रेमी की नजर रहने वाली है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 चरण के लिए दो ग्रुप हैं: ग्रुप 1 और ग्रुप 2, ग्रुप 1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं, जबकि ग्रुप 2 में वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, यूएसए और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. साथ ही बताते चले कि पाकिस्तान और न्यजीलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.
यह भी देखें:
Most Runs In T20 World Cup 2024: सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें यहां पूरी लिस्ट
Most Wickets In T20 World Cup 2024 सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन है? यहां देखें पूरी लिस्ट
यूएसए ने सबको किया प्रभावित:
अमेरिका की टीम का सुपर 8 में प्रवेश क्रिकेट के प्रचार-प्रसार का एक नया उदाहरण है और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इस चुनौती को कैसे संभालते हैं. सुपर 8 चरण में ये सभी टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी.
Super Eight सुपर 8 स्टेज हाई लाइट्स:
- भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान अगले राउंड के ग्रुप 1 में शामिल होंगे, जबकि वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका और यूएसए ग्रुप 2 में शामिल होंगे. सुपर 8 फेज 19 जून को एंटिगुआ में शुरू होगा.
- अजेय भारत और अफगानिस्तान बारबाडोस में आमने-सामने होंगे, जो नॉकआउट फेज से पहले एक महत्वपूर्ण मुकाबला होगा. यह इस टूर्नामेंट का पहला मौका होगा जब भारत कैरेबियाई द्वीपों में खेलता नजर आएगा.
- इसके बाद के हाई वोल्टेज मैच में मेज़बान वेस्ट इंडीज़ का सामना दक्षिण अफ्रीका से 23 जून को एंटिगुआ में होगा.
T20 वर्ल्ड कप 2024 Super- 8 ग्रुप:
T20 World cup 2024 Super 8 Schedule: इस तालिका में T20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 समूहों की टीमें दिखाई गई हैं-
Super- 8 ग्रुप | |
ग्रुप 1 | ग्रुप 2 |
भारत | यूएसए |
अफ़ग़ानिस्तान | इंग्लैंड |
ऑस्ट्रेलिया | वेस्ट इंडीज |
बांग्लादेश | दक्षिण अफ्रीका |
T20 World Cup Super 8 कौन किससे कब भिड़ेगा:
T20 World Cup 2024 Super Eight Stage: सुपर 8 चरण के मैचों का कार्यक्रम (स्थानीय समय के अनुसार) नीचे टेबल में दिया गया है जिसे आप देख सकते है-
मैच | दिन और तारीख | भारतीय समयानुसार (IST) | वेन्यू |
यूएसए बनाम दक्षिण अफ्रीका | बुधवार, 19 जून, 2024 | 20:00 | सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ |
इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज | गुरुवार, 20 जून, 2024 | 06:00 | डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया |
अफ़ग़ानिस्तान बनाम भारत | गुरुवार, 20 जून, 2024 | 20:00 | केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस |
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | शुक्रवार, 21 जून, 2024 | 06:00 | सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ |
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | शुक्रवार, 21 जून, 2024 | 20:00 | डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया |
यूएसए बनाम वेस्ट इंडीज | शनिवार, 22 जून, 2024 | 06:00 | केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस |
भारत बनाम बांग्लादेश | शनिवार, 22 जून, 2024 | 20:00 | सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ |
अफ़ग़ानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया | रविवार, 23 जून, 2024 | 06:00 | केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस |
यूएसए बनाम इंग्लैंड | रविवार, 23 जून, 2024 | 20:00 | केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस |
वेस्ट इंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका | सोमवार, 24 जून, 2024 | 06:00 | सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ |
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत | सोमवार, 24 जून, 2024 | 20:00 | डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया |
अफ़ग़ानिस्तान बनाम बांग्लादेश | मंगलवार, 25 जून, 2024 | 06:00 | आर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन, सेंट विन्सेंट |
TBC बनाम TBC | गुरुवार, 27 जून, 2024 | 06:00 | ब्रायन लारा स्टेडियम, तारौबा, त्रिनिदाद |
TBC बनाम TBC | गुरुवार, 27 जून, 2024 | 20:00 | प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना |
TBC बनाम TBC | शनिवार, 29 जून, 2024 | 20:00 | केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस |
भारतीय समय अनुसार कब देख सकेंगे मैच:
भारत के सुपर 8 के मैच भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे से शुरू होंगे. बता दें कि लीग फेज के बाद, जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज में सुपर 8 के मैच खेलने जाएगी, तब भी सभी मैच भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे से ही शुरू होंगे. हालांकि की अन्य कुछ टीमों के मैच के समय में (भारतीय समय के अनुसार) बदलाव देखे जा रहे है.
यह भी देखें:
T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे बड़े उलटफेर किन टीमों ने किया?
T20 World Cup 2024 Match Time in India: अमेरिका में मैच का है यह टाइम तो भारत में किस समय देखें
Super Eight groups are locked 🔒
— ICC (@ICC) June 17, 2024
Who are the favourites to make it to the #T20WorldCup 2024 semi-finals? 👀 pic.twitter.com/fe0OkJpx2t
Comments
All Comments (0)
Join the conversation