भारत में सबसे कम नॉन-वेज खाने वाले टॉप 5 राज्य, यहां पढ़ें

Sep 27, 2024, 16:29 IST

इस लेख में भारत के उन पांच राज्यों की जानकारी दी गई है, जहां नॉन-वेज खाने वाले लोग सबसे कम हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से उन राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में भी जान सकेंगे। कौन-से हैं ये राज्य और क्या है नॉन-वेज खाने वाले लोगों का प्रतिशत, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।   

भारत में सबसे कम नॉन-वेज खाने वाले टॉप 5 राज्य,
भारत में सबसे कम नॉन-वेज खाने वाले टॉप 5 राज्य,

भारत विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां की संस्कृति और अनूठी परंपराएं इसे अन्य देशों से अलग बनाती है। यहां का खान-पान भी इसे अन्य देशों से अलग बनाता है। इस कड़ी में उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक हमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन देखने को मिलते हैं, जिनकी स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान है।

इन व्यंजनों में वेज और नॉन-वेज फूड, दोनों ही शामिल हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के टॉप 5 ऐसे राज्य कौन-से हैं, जहां नॉन-वेज खाने वाले लोगों की संख्या सबसे कम है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

राजस्थान

राजस्थान में सबसे कम नॉन-वेज खाने वाले लोग हैं। यहां करीब 25 फीसदी लोग ही मांसाहारी खाने का सेवन करते हैं, जबकि शेष लोग शाकाहारी खाना पसंद करते हैं। राजस्थान अपने अनोखे व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। इस कड़ी में यहां का दाल-बाटी चूरमा, कढ़ी और गट्टे की सब्जी प्रसिद्ध है। यहां कढ़ी को प्याज की कचौड़ी के साथ भी खाया जाता है। हालांकि, यहां जोधपुर और बीकानेर के कुछ इलाकों में मांस का अधिक सेवन होता है। यहां का लाल मांस प्रसिद्ध है। 

गुजरात

गुजरात में करीब 29 फीसदी लोग ही मांसाहार का सेवन करते हैं। वहीं, यहां शाकाहारी व्यंजनों में ढोकला, उंधियू, थेपला और खांडवी शामिल है। यहां कच्छ और सौराष्ट्र में नॉन-वेज का अधिक सेवन किया जाता है। कुछ रेस्तरां में मछली से जुड़ी डिश परोसी जाती है।  

हरियाणा 

हरियाणा में करीब 30 फीसदी लोग ही मांसाहार का सेवन करते हैं। दूध, दही, मक्खन, घी और छाछ यहां का पारंपरिक खाना है। यहां कुछ शहरों में नॉन-वेज खाया जाता है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में यह न के बराबर है। ग्रामीण लोग देशी खान-पान पसंद करते हैं। 

पंजाब

पंजाब में हमें हरियाणा की तरह ही खान-पान का पंरपरा देखने को मिलती है। यहां दूध, दही, छाछ और घी को तवज्जो दी जाती है। यहां करीब 31 फीसदी लोग ही नॉन-वेज खाते हैं। हालांकि, कुछ शहरों में नॉन-वेज खाने वाले लोग हैं। 

उत्तराखंड

उत्तराखंड को हम देवभूमि के नाम से जानते हैं, जो कि तीर्थ स्थलों और टूरिस्ट स्पॉट के लिए प्रसिद्ध है। यहां करीब 35 फीसदी लोग ही नॉन-वेज खाते हैं। यहां देहरादू, मसूरी, नैनीताल और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नॉन-वेज का अधिक सेवन होता है, जबकि अन्य ग्रामीण इलाकों में लोग शाकाहारी खाना ही पसंद करते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है मेले का शहर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News