This is an archived article last updated on Aug 13, 2025. The information may be outdated.

नोएडा से IGI एयरपोर्ट का सफर अब सिर्फ 20 मिनट में, इस दिन उद्घाटन, देखें पूरा रूट

Last Updated: Aug 13, 2025, 12:08 IST

एक्सप्रेसवे के इस नए पार्ट से नोएडा से आईजीआई एयरपोर्ट का सफर 2 घंटे से घटकर सिर्फ 20 मिनट में हो जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और ईंधन की बचत भी होगी। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई गणमान्य नेता मौजूद रहेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अगस्त को UER-2 और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली हिस्से का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अगस्त को UER-2 और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली हिस्से का उद्घाटन करेंगे।

अगर आप भी नोएडा से आईजीआई एयरपोर्ट तक के 2 घंटे के लंबे सफर से परेशान रहते हैं, तो अब राहत की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अगस्त को UER-2 और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इन नई सड़कों से सफर होगा तेज़, आरामदायक और बिना जाम के पूरा होगा।

यह रूट द्वारका एक्सप्रेसवे है, जो एनसीआर के कई शहरों और जिलों को आपस में जोड़ता है। इसके जरिए न सिर्फ दिल्ली, बल्कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाज़ियाबाद, सोनीपत, करनाल, पानीपत, अंबाला और रोहतक भी कनेक्ट होंगे। 

इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन का तोहफा, Shubman Gill को ICC ने दिया यह अवार्ड

UER-2: आउटर रिंग रोड का नया रूप

UER-2, अलिपुर से महिपालपुर (एयरपोर्ट) को जोड़ने वाला नया आउटर रिंग रोड है। यह 4 से 6 लेन का हाईवे है जो मुण्डका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका से होकर गुजरता है। 8,000 करोड़ रुपये की लागत से बना यह मार्ग दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-रोहतक और सोनीपत जैसे अहम हाईवे से भी जुड़ता है।

द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन

दिल्ली का हिस्सा खेड़की दौला टोल प्लाजा से शिव मूर्ति (महिपालपुर) तक फैला है। पिछले साल गुरुग्राम सेक्शन का उद्घाटन हुआ था, और अब पूरा रूट खुलने से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

समय और फ्यूल दोनों की बचत

एक्सप्रेसवे के इस नए पार्ट से नोएडा से आईजीआई एयरपोर्ट का सफर 2 घंटे से घटकर सिर्फ 20 मिनट में हो जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और ईंधन की बचत भी होगी।

उद्घाटन समारोह में खास मेहमान

उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई गणमान्य नेता मौजूद रहेंगे। नई सड़कें खासतौर पर पश्चिमी दिल्ली और एनसीआर के यात्रियों के लिए राहत लेकर आएंगी।

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम



Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 13, 2025, 12:08 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News