भारत गांवों का देश है और उसमें से लगभग आधे गांवों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। आजादी के बाद से ग्रामीण जनता का जीवन स्तर सुधारने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं, इसलिए सभी पंचवर्षीय योजनाओं में गरीबी उन्मूलन की सर्वोपरी चिंता रही है। ग्रामीण विकास कार्यक्रम में मुख्य जोर रोटी,कपडा, मकान, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहा है |
भारत के ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में निम्न विषयों का समावेश है:
- ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं जैसे स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़क, पेयजल, विद्युतीकरण आदि का प्रावधान |
- ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादकता में सुधार |
- सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए सामाजिक सेवाओं जैसे स्वास्थ्य और शिक्षा का प्रावधान
- कृषि उत्पादकता बढ़ाकर, ग्रामीण रोजगार उपलब्ध कराकर ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं को लागू करना |
- ऋण और सब्सिडी के माध्यम से उत्पादक संसाधन उपलब्ध कराकर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले व्यक्तिगत परिवारों और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के लिए सहायता |
इसे भी पढ़े....
कृषि और ग्रामीण विकास के लिए नीतियां: एक अवलोकन
कृषि विपणन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के कदम
ग्रामीण विकास कार्यक्रम | प्रारंभ वर्ष | प्रारंभ करने वाली संस्था/उद्येश्य |
---|---|---|
सामुदायिक विकास परियोजना | 1952 | भारत सरकार |
1965-66 | भारत सरकार | |
इंदिरा आवास योजना | 1985-86 | भारत सरकार |
राष्ट्रीय पेयजल मिशन | 1986 | भारत सरकार |
राष्ट्रीय कृषि अनुसन्धान परियोजना | 1988 | I.C.A.R. |
जवाहर रोजगार योजना | 1989-90 | भारत सरकार |
प्रधानमंत्री रोजगार योजना | 1993 | भारत सरकार |
वाटरशेड विकास कार्यक्रम | 1994-95 | भारत सरकार |
जवाहर ग्राम समृद्धि योजना | 1999 | भारत सरकार |
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना | 1999 | केंद्र और राज्य सरकार |
अन्नपूर्णा योजना | 2000 | भारत सरकार |
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना | 25 दिसंबर, 2000 | भारत सरकार |
2000 | भारत सरकार | |
सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना | 2001 | केंद्र और राज्य सरकार |
प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना | 2000-01 | भारत सरकार |
पूरा (PURA) | 2003 | भारत सरकार |
काम के बदले अनाज योजना | 2004 | भारत सरकार |
स्वजल धारा कार्यक्रम | 2002 | भारत सरकार |
भारत निर्माण कार्यक्रम | 2005 | भारत सरकार |
ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम | 2005 | भारत सरकार |
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम | 2006 | भारत सरकार |
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना | 2007 | भारत सरकार |
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम | अप्रैल 1, 2009 | भारत सरकार |
जून 2011 | भारत सरकार | |
सांसद आदर्श ग्राम योजना | 11 अक्टूबर ,2014 | …… |
प्रधानमंत्री जन-धन योजना | 28 अगस्त, 2014 | वित्तीय समावेशन हेतु |
20 अगस्त, 2014 | सम्पूर्ण देश को सूचना तकनीकी के क्षेत्र में अग्रणी बनाना | |
दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते कार्यक्रम | 16 अक्टूबर, 2014 | श्रम कानूनों में सुधार लाना |
दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना | 16 सितम्बर, 2014 | शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु |
स्वच्छ भारत मिशन | 2 अक्टूबर, 2014 | ग्रामीण परिवारों को शौचालय की सुविधा प्रदान करना |
दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना | 16 नवम्बर, 2014 | ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित करना |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation