दुनिया के 5 सबसे अधिक ऋणग्रस्त देशों की सूची

जब किसी देश का व्यय साल दर साल उसकी आय से अधिक होता जाता है तो वह देश ऋण के जाल में फंस जाता है| तथ्यों के विश्लेषनात्मक अध्ययन के बाद हमने पाया कि जापान दुनिया का सबसे अधिक ऋणग्रस्त देश है, जिसके ऊपर उसके सकल घरेलू उत्पाद का 229% कर्ज है। जबकि ग्रीस और लेबनान का स्थान क्रमशः दूसरा एवं तीसरा है|

Sep 16, 2016, 15:31 IST

जब किसी देश का व्यय साल दर साल उसकी आय से अधिक होता जाता है तो वह देश ऋण के जाल में फंस जाता है| तथ्यों के विश्लेषणात्मक अध्ययन के बाद हमने पाया कि जापान दुनिया का सबसे अधिक ऋणग्रस्त देश है, जिसके ऊपर उसके सकल घरेलू उत्पाद का 229% कर्ज है। जबकि ग्रीस और लेबनान का स्थान क्रमशः दूसरा एवं तीसरा है|

आप ये जानकर हैरान होंगे कि एक देश बहुत कर्जदार होने के बाद भी "शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय लेनदार" (अर्थात इस देश की कुल लेनदारी उसके कुल देनदारी की तुलना में अधिक है) हो सकता है | उदाहरण के लिए, नॉर्वे, हांगकांग, स्विट्जरलैंड, जापान जैसे देशों के ऊपर बहुत बड़ी मात्रा में विदेशी कर्ज है परन्तु इन देशों ने भी विश्व के अन्य देशों को बहुत बड़ी मात्रा में उधार दे रखा है जिसके कारण ये देश "शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय लेनदार" कहे जाते हैं |

नीचे हम दुनिया के 5 सबसे अधिक ऋणग्रस्त देशो से संबंधित आंकड़े दे रहें हैं :

1. जापान:

अर्थव्यवस्था का आकार: 4123 अरब डॉलर

कुल ऋण:  सकल घरेलू उत्पाद का 229%

अधिकतम ऋण: 5957 अरब डॉलर

न्यूनतम ऋण: 44 अरब डॉलर

आंकड़े: दिसम्बर 2015 से अब तक

Image source: www.operationworld.org

2. ग्रीस:

अर्थव्यवस्था का आकार: 328341 मिलियन यूरो

कुल ऋण: सकल घरेलू उत्पाद का 176%

अधिकतम ऋण: 354 अरब डॉलर

न्यूनतम ऋण: 4.45 अरब डॉलर

आंकड़े: दिसम्बर 2015 से अब तक

Image source: www.hotels-europe.com

GST बिल क्या है, और यह आम आदमी की जिंदगी को कैसे प्रभावित करेगा?

3. लेबनान:

अर्थव्यवस्था का आकार: 95170 अरब लेबनानी पाउंड

कुल ऋण: सकल घरेलू उत्पाद का 139%

अधिकतम ऋण: 47.1 अरब डॉलर

न्यूनतम ऋण: 2.72 अरब डॉलर

आंकड़े: दिसम्बर 2015 से अब तक

Image source: www.lebanon.polypropylenepump.com

4. जमैका:

अर्थव्यवस्था का आकार: 14 अरब डॉलर

कुल ऋण: सकल घरेलू उत्पाद का 132.72%

अधिकतम ऋण: 14.75 अरब डॉलर

न्यूनतम ऋण: 0.7 अरब डॉलर

आंकड़े: दिसम्बर 2015 से अब तक

Image source: www.mapsopensource.com

भारत के वित्त मंत्रियों की सूची

5. इटली:

अर्थव्यवस्था का आकार: 2248823 मिलियन यूरो

कुल ऋण: सकल घरेलू उत्पाद का 132.70%

अधिकतम ऋण: 2391 अरब डॉलर

न्यूनतम ऋण: 40.39 अरब डॉलर

आंकड़े: दिसम्बर 2015 से अब तक

Image source: www.enchantedlearning.com

दुनिया के सबसे अधिक ऋणग्रस्त देशों की सूची : सकल घरेलू उत्पाद(GDP) के ऋण % के रूप में

क्र.सं.

देश  

सकल घरेलू उत्पाद का  मौजूदा ऋण %

उच्च्तम ऋण (%)

न्यूनतम ऋण (%)

1.

जापान

229.20

229

50.6

2.

ग्रीस

176.90

180

22.6

3.

लेबनान

139.00

183

131

4.

जमैका

132.72

212

70.5

5.

इटली

132.70

133

90.5

6.

पुर्तगाल

129.00

130

50.3

7.

केप वर्डे

123.00

123

54.28

Source: tradingeconomics.com

नोट: भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2074 अरब डॉलर का है और इसका कुल ऋण सकल घरेलू उत्पाद का 67.20% है|

दुनिया के 10 सबसे अधिक ऋणग्रस्त देशों की सूची: कुल विदेशी ऋण के संदर्भ में


Source: indexmundi.com

नोट: विदेशी ऋण का अर्थ: कुल सार्वजनिक और निजी ऋण जोकि विदेशी सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य मुद्राओं, वस्तुओं या सेवाओं के रूप में चुकाया जाता है|

भारत की करेंसी नोटों का इतिहास और उसका विकास |

अर्थव्यवस्था क्विज

 

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News