भारत को प्रशासनिक रूप से 29 राज्यों व 7 संघ राज्य क्षेत्रों में बांटा गया है| भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्वयं एक संघ राज्य क्षेत्र है| इसके अतिरिक्त प्रत्येक राज्य की एक राजधानी है, जो सामान्यतः उस राज्य का सबसे प्रमुख शहर होता है|
भारत का नवीनतम राज्य तेलंगाना है| भारत के राज्य व संघ राज्य क्षेत्र आकार, संस्कृति, भाषा, इतिहास व आर्थिक विकास आदि की दृष्टि से एक दूसरे से काफी भिन्न हैं| भारत के राज्य व संघ राज्य क्षेत्रों का विभाजन प्रायः ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भाषायी व आर्थिक विकास के आधार पर किया गया है|
भारतीय राज्यों की सूची | |
---|---|
1. आंध्र प्रदेश 2. अरुणाचल प्रदेश 3. असम 4. बिहार 5. कर्नाटक 6. केरल 7. छत्तीसगढ़ 8. उत्तर प्रदेश 9. गोवा 10. गुजरात 11. हरियाणा 12. हिमाचल प्रदेश 13. जम्मू एवं कश्मीर 14. झारखंड 15. पश्चिम बंगाल | 16. मध्य प्रदेश 17. महाराष्ट्र 18. मणिपुर 19. मेघालय 20. मिजोरम 21. नागालैंड 22. ओडिशा 23. पंजाब 24. राजस्थान 25. सिक्किम 26. तमिलनाडु 27. तेलंगाना 28. त्रिपुरा 29. उत्तराखंड |
भारत के संघ राज्य क्षेत्रों की सूची |
---|
1. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह 2. पुद्दुचेरी 3. दादर एवं नागर हवेली 4. दमन एवं दीव 5. दिल्ली 6. चंडीगढ़ 7. लक्षद्वीप |
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के पाँच सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले राज्य (घटते क्रम में) निम्नलिखित हैं:
1. राजस्थान
2. मध्य प्रदेश
3. महाराष्ट्र
4. उत्तर प्रदेश
5. जम्मू एवं कश्मीर
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के पाँच न्यूनतम क्षेत्रफल वाले राज्य (बढ़ते क्रम में) निम्नलिखित हैं:
1. गोवा
2. सिक्किम
3. त्रिपुरा
4. नागालैंड
5. मिजोरम
महत्वपूर्ण तथ्य
• पुद्दुचेरी संघ राज्य क्षेत्र तीन राज्यों में विस्तृत है: पुद्दुचेरी- तमिलनाडु, यनम-आंध्र प्रदेश और माहे-केरल\
• दिल्ली व पुद्दुचेरी दो ऐसे संघ राज्य क्षेत्र हैं, जहाँ विधानसभा पायी जाती है\
• दिल्ली एकमात्र ऐसा संघ राज्य क्षेत्र है, जिसका अपना एक अलग उच्च न्यायालय है|
• भारत के जम्मू एवं कश्मीर राज्य को भारतीय संविधान के अनुच्छेद-370 के तहत बाकी राज्यों से अलग विशेष राज्य का दर्जा दिया गया है|
• भारत के दो द्वीपसमूह हैं, जिनके नाम ‘अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह’ (बंगाल की खाड़ी में स्थित) तथा ‘लक्षद्वीप’ (अरब सागर में स्थित) हैं| यह दोनों भारत के संघ राज्य क्षेत्र हैं|
• भाषायी आधार पर गठित भारत का पहला राज्य आंध्र प्रदेश था\
• भारत के गृह मंत्रालय द्वारा भारत के राज्यों व संघ राज्य क्षेत्रों को क्षेत्रीय आधार पर पूर्वी क्षेत्रीय परिषद , पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद, दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद, उत्तरी क्षेत्रीय परिषद व मध्य क्षेत्रीय परिषद में बाँटा गया है\
• 100 चैनल (100 उ. अक्षांश) अंडमान को निकोबार से अलग करता है और 80 चैनल (80 उ. अक्षांश) मिनीकॉय (लक्षद्वीप) को मालदीव से अलग करता है | इसी तरह 90 चैनल (90 उ. अक्षांश) मिनीकॉय को लक्षद्वीप के बाकी द्वीपों से अलग करता है|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation