परमाणु ऊर्जा प्लांटों के माध्यम से आण्विक खनिजों से प्राप्त होने वाली ऊर्जा को परमाणु/आण्विक ऊर्जा कहा जाता है| भारत का पहला परमाणु ऊर्जा प्लांट तारापुर (महाराष्ट्र) में 1969 ई. में संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग से स्थापित किया गया था| द्वितीय परमाणु ऊर्जा प्लांट कनाडा के सहयोग से वर्ष 1973 में, जल की उपलब्धता के कारण, राणा प्रताप सागर बांध के पास रावतभाटा में स्थापित किया गया था क्योंकि परमाणु ऊर्जा प्लांट के शीतलन के लिए भारी मात्रा में जल की आवश्यकता होती है| तृतीय परमाणु ऊर्जा प्लांट की स्थापना भारत के पूर्वी तट पर चेन्नई (तमिलनाडु) से 80 किमी. दक्षिण में कलपक्कम नामक स्थान पर स्वदेशी तकनीक से की गयी थी| परमाणु ऊर्जा के उत्पादन के लिए उच्च व जटिल तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है| वर्तमान में भारत की कुल ऊर्जा उत्पादन क्षमता में परमाणु ऊर्जा का योगदान 4% से भी कम है|
Image source: indiaquizzes
भारत में कार्यरत परमाणु ऊर्जा प्लांट
ट्राम्बे में परमाणु ऊर्जा संस्थान की स्थापना 1954 में की गई थी| भाभा परमाणु ऊर्जा संस्थान की स्थापना 1967 में की गयी थी| 320 मेगावाट की क्षमता से युक्त पहले परमाणु ऊर्जा स्टेशन की स्थापना मुंबई के पास तारापुर में वर्ष 1969 में की गयी थी| बाद में रावतभाटा परमाणु ऊर्जा प्लांट (राजस्थान), नरौरा परमाणु ऊर्जा प्लांट (उत्तर प्रदेश), कैगा परमाणु ऊर्जा प्लांट (कर्नाटक), काकरापार परमाणु ऊर्जा प्लांट (गुजरात), कलपक्कम परमाणु ऊर्जा प्लांट (तमिलनाडु), कुडानकुलम परमाणु ऊर्जा प्लांट (तमिलनाडु) की स्थापना की गयी|
परमाणु ऊर्जा के विकास में संलग्न भारतीय संस्थान
परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) परमाणु ऊर्जा क्षेत्र का नियामक संगठन है| इनके अलावा निम्नलिखित संगठन व अनुसंधान संस्थान भी परमाणु ऊर्जा के विकास में योगदान देते हैं:
• उत्खनन व अनुसंधान हेतु परमाणु खनिज निदेशालय (AMD), हैदराबाद
• इन्दिरा गांधी परमाणु ऊर्जा केंद्र (IGCAR), कलपक्कम, तमिलनाडु
• उच्च तकनीक हेतु राजा रमन्ना केंद्र, इंदौर
• वेरिएवल एनर्जी साइक्लोट्रोन सेंटर (VECC), कोलकाता
• भारत स्थित न्यूट्रिनो वेधशाला (INO)
• भारतीय इलेक्ट्रोनिक निगम लिमिटेड (ECIL), हैदराबाद
• भारतीय रियर अर्थ लिमिटेड (IREL), मुंबई
• भारतीय यूरेनियम निगम, सिंहभूम
• भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (NPCIL), मुंबई
• भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनी), कलपक्कम, तमिलनाडु
• भारी जल बोर्ड (HWB), मुंबई
• परमाणु ऊर्जा संकुल (NFC), हैदराबाद
• विकिरण एवं समस्थानिक तकनीक बोर्ड (BRIT), मुंबई
• होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान, मुंबई
• टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (TIFR), मुंबई
• विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान हेतु राष्ट्रीय संस्थान, भुवनेश्वर
• उच्च गणित के लिए राष्ट्रीय बोर्ड (NBHM), नई दिल्ली
• परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी (AEES), मुंबई
• टाटा मेमोरियल केंद्र, मुंबई
• मूलभूत विज्ञानों में उत्कृष्टता हेतु केंद्र (Center for Excellence in Basic Sciences), मुंबई
• साहा परमाणु भौतिकी संस्थान (SINP), कोलकाता
• भौतिकी संस्थान, भुवनेश्वर
• हरीशचन्द्र अनुसंधान संस्थान (HRI), इलाहाबाद
• गणितीय विज्ञान संस्थान (IMSc), चेन्नई
• प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान,गांधी नगर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation