विश्व में फलों के सर्वाधिक उत्पादक देश कौन से हैं?

फल, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी और फोलेट (फोलिक एसिड) सहित कई पोषक तत्वों के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। विश्व में सबसे अधिक सेव, अंगूर, लीची और नीबू का उत्पादन चीन में किया जाता है जबकि भारत विश्व में फलों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है| इस लेख में हमने विश्व के कुछ प्रमुख देशों और उनमें पैदा होने वाले फलों के बारे में बताया है|

Nov 16, 2016, 15:17 IST

फल, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी और फोलेट (फोलिक एसिड) सहित कई पोषक तत्वों के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। विश्व में सबसे अधिक सेव, अंगूर, लीची और नीबू का उत्पादन चीन में किया जाता है जबकि भारत विश्व में फलों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है| इस लेख में हमने विश्व के कुछ प्रमुख देशों और उनमें पैदा होने वाले फलों के बारे में बताया है|

फलों के सर्वाधिक उत्पादक देशों और उनमे पैदा होने वाले फलों के नाम इस प्रकार हैं :

क्रम संख्या

फल

देश (घटते क्रम में)

1.

सेव

चीन, अमेरिका, तुर्की

2.

अंगूर

चीन, अमेरिका, इटली

3.

आम

भारत,चीन, कीनिया

4.

अमरुद

भारत,चीन, कीनिया

5.

अनन्नास

थाईलैंड,कोस्टारिका

6.

केला

भारत,चीन, फिलीपींस

7.

नीबू

चीन, नाइजीरिया, कोलंबिया

8.

लीची

चीन

9.

संतरा

ब्राजील, अमेरिका,चीन,भारत 

10.

पपीता

भारत, ब्राजील, इंडोनेशिया

11.

सपोता (चीकू)

भारत

12.

अनार

भारत

13.

काजू

भारत

14.

नारियल

इंडोनेशिया, फिलीपींस, भारत

15.

आंवला

भारत

16.

अखरोट

चीन

17.

बादाम

अमेरिका, स्पेन

18.

नाशपाती

चीन, इटली

श्रोत: खाद्य एवं कृषि संगठन-2013

फलों में पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोग

भारत में फलों के सर्वाधिक उत्पादक राज्यों और उनमे पैदा होने वाले फलों के नाम इस प्रकार हैं :

क्रम संख्या

फल

प्रदेश (घटते क्रम में)

1.

आम

उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश , कर्नाटक

2.

केला

तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात 

3.

अंगूर

महाराष्ट्र, कर्नाटक , तमिलनाडु

4.

अमरुद

. प्र.,उ.प्र., बिहार

5.

लीची

बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड

6.

कटहल

असम

7.

काजू

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा,

8.

आंवला

उत्तर प्रदेश

9.

पपीता

आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र

10.

अनन्नास

पश्चिम बंगाल, असम

11.

नारियल

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक  

12.

सपोता (चीकू)

गुजरात

13.

अनार

महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात

14.

अखरोट

जम्मू & कश्मीर

15.

संतरा

पंजाब, म. प्र., महाराष्ट्र

16.

नीबू वर्ग

आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र

17.

सेव

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश

18.

नाशपाती

हिमाचल प्रदेश

श्रोत: कृषि मंत्रालय (भारत सरकार 2014)

अन्य तथ्य :

1. भारत में महाराष्ट्र के सबसे अधिक 22% क्षेत्रफल में फलों का उत्पादन किया जाता है | इसके बाद आंध्र प्रदेश (9%), गुजरात (6.0%) तथा उत्तर प्रदेश एवं तमिलनाडु के 5% क्षेत्रफल में फल बोया जाता है |
2. भारत में फलों की सर्वाधिक उत्पादकता (Highest productivity) कर्नाटक (17.3 टन/हेक्टेयर) में है इसके बाद महाराष्ट्र (17.2 टन / हेक्टेयर) का नंबर आता है |
3. भारत में सर्वाधिक क्षेत्रफल (34.8%) में आम बोया जाता है दूसरे स्थान पर नीबू का नंबर आता है जो कि 15% क्षेत्रफल में बोया जाता है|
4. भारत में प्रति हेक्टेयर के हिसाब से केले की उत्पादकता सबसे अधिक है |
5. विटामिन D को छोड़कर अन्य सभी विटामिन्स फलों में पाये जाते हैं |

फलों में पाये जाने वाले विभिन्न विटामिन्स तथा खनिज

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News