AIIMS INI CET Admit Card 2024: एम्स दिल्ली आज, 30 अक्टूबर, 2023 को इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) जनवरी 2024 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड कुछ ही देर में ऑफिशियल साइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पंजीकरण का अंतिम चरण भी एडमिट कार्ड के साथ उपलब्ध होगा। जिन उम्मीदवारों ने एम्स आईएनआई सीईटी 2024 जनवरी सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे सभी अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना एम्स आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आपकों लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। ध्यान दें कि आईएनआई सीईटी हॉल टिकट 2024 डाउनलोड लिंक केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा प्राधिकरण 5 नवंबर, 2023 को विभिन्न केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
AIIMS INI CET Admit Card 2024 Download Direct Link
अभ्यर्थी यहां दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर अपना एम्स आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड 2024 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें |
INI CET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड हाइलाइट
एम्स आईएनआई सीईटी 2024 एडमिट कार्ड जारी किया, इसकी रिलीज की तारीख 30 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है। यह आईएनआई सीईटी परीक्षा में भाग लेने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। परीक्षा 5 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा प्रवेश पत्र से संबंधित सभी विवरण यहां दी गई तालिका में देख सकते हैं:
परीक्षा | राष्ट्रीय महत्व संस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (आईएनआई सीईटी) |
विभाग का नाम | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली |
आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 30 अक्टूबर 2023 |
लॉगिन क्रेडेंशियल | आवेदक आईडी और पासवर्ड |
आईएनआई सीईटी परीक्षा तिथि | 5 नवंबर 2023 |
आईएनआई सीईटी हॉल टिकट मोड | ऑनलाइन |
पाठ्यक्रम | पीजी पाठ्यक्रम (एमडी/एमएस/एम.सीएच (6 वर्ष)/डीएम (6 वर्ष)/ एमडीएस) जनवरी 2024 सत्र |
आधिकारिक वेबसाइट | aiimsexams.ac.in |
आईएनआई सीईटी जनवरी सत्र परीक्षा तिथि 2024
2024 में, आईएनआई सीईटी जनवरी सत्र की परीक्षा 5 नवंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली द्वारा किया जाएगा।एम्स ने आईएनआई सीईटी 2024 के लिए अस्थायी सीट स्थिति भी जारी की है। आईएनआई सीईटी 2024 जनवरी सत्र परीक्षा के माध्यम से कुल 1,030 सीटें आवंटित की जाएंगी।
जनवरी सत्र के लिए कैसे डाउनलोड करें INI CET Admit Card 2024?
अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड (how to download ini cet admit card) कर सकते हैं।
चरण 1: एम्स परीक्षा के आधिकारिक पोर्टल aiimsexams.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
चरण 4: अपना आईडी और पासवर्ड या जन्म तिथि जैसे अनिवार्य विवरण दर्ज करें।
चरण 5: इसके बाद विवरण जमा करें।
चरण 6: एम्स आईएनआई सीईटी हॉल टिकट 2023 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा।
चरण 7: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation