AOC Recruitment 2024: इंडियन ऑर्डनेन्स कॉर्प (AOC) ने ग्रुप C के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. ये भर्तियाँ 723 पदों पर होनी है. ये रिक्तियां ग्रुप सी के ट्रेड्समैन मेट (TMM), फायरमैन (FM), जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और मैटेरियल असिस्टेंट (MA) पदों पर होनी है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसम्बर से शुरू हो रही है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है. आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार रिक्ति से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे चेक कर सकते हैं.
AOC Recruitment 2024: हाईलाइट्स
आर्गेनाइजेशन | इंडियन ऑर्डनेन्स कॉर्प (AOC) |
विज्ञापन संख्या | AOC/CRC/2024/OCT/AOC-03 |
रिक्ति का नाम | ग्रुप सी |
पदों की संख्या | 723 |
पदों का नाम | ड्समैन मेट (TMM), फायरमैन (FM), जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और मैटेरियल असिस्टेंट (MA) |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 2 दिसम्बर 2024 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 22 दिसम्बर 2024 |
ऑफिसियल वेबसाइट | aocrecruitment.gov.in |
AOC Recruitment 2024: पदों का विवरण
पद का नाम | संख्या |
मैटेरियल असिस्टेंट (MA) | 19 |
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) | 27 |
सिविल मोटर चालक (OG) | 04 |
टेली ऑपरेटर ग्रेड-II | 14 |
फायरमैन | 247 |
बढ़ई एवं जोइनर | 07 |
चित्रकार एवं सज्जाकार | 05 |
MTS | 11 |
ट्रेड्समैन मेट | 389 |
कुल पद | 723 |
AOC Recruitment 2024 Notification
AOC Recruitment 2024: पात्रता
पद का नाम | आयुसीमा | शैक्षिक योग्यता |
मैटेरियल असिस्टेंट (MA) | 18 से 27 वर्ष के बीच | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सामग्री प्रबंधन में डिप्लोमा या किसी भी विषय में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) | 18 से 25 वर्ष के बीच | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण। (ii) कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति या कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति। |
सिविल मोटर चालक (OG) | 18 से 27 वर्ष के बीच | मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन पास या समकक्ष, भारी वाहनों का सिविल ड्राइविंग लाइसेंस और ऐसे वाहनों को चलाने का दो वर्ष का अनुभव। |
टेली ऑपरेटर ग्रेड-II | 18 से 25 वर्ष के बीच | (i) 10+2 या समकक्ष, अंग्रेजी अनिवार्य विषय के रूप में। (ii) पीबीएक्स बोर्ड में संचालन में दक्षता। |
फायरमैन | 18 से 25 वर्ष के बीच | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन पास या समकक्ष। |
बढ़ई एवं जोइनर | 18 से 25 वर्ष के बीच | मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन पास या समकक्ष। |
चित्रकार एवं सज्जाकार | 18 से 25 वर्ष के बीच | मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन पास या समकक्ष। |
MTS | 18 से 25 वर्ष के बीच | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन पास या समकक्ष। |
ट्रेड्समैन मेट | 18 से 25 वर्ष के बीच | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन पास या समकक्ष। |
AOC Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट aocrecruitment.gov.in पर जाएं।
- नवीनतम समाचार अनुभाग के अंतर्गत “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बुनियादी जानकारी भरकर खुद को पंजीकृत करें।
- अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें और आवेदन पत्र पूरा करें।
- दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- फ़ॉर्म जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation