BEL Recruitment 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, मछलीपट्टनम ने प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इस परीक्षा के माध्यम से, BEL इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल शाखा में प्रोजेक्ट इंजीनियर के 20 पदों को भरेगा। जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट- bel-india.in पर 28 नवंबर, 2024 को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई और आवेदक 12 दिसंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
BEL Project Engineer Recruitment 2024 Notification का अवलोकन
बीईएल प्रोजेक्ट इंजीनियर भर्ती 2024 के माध्यम से 20 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया का अवलोकन नीचे दिया गया है।
भर्ती निकाय का नाम | भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, मछलीपट्टनम |
पद का नाम | प्रोजेक्ट इंजीनियर |
कुल रिक्त पद | 20 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आवेदन आवेदन तिथि | 28 नवंबर, 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12 दिसंबर, 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | itiltd.in |
बीईएल भर्ती 2024 अधिसूचना PDF |
BEL Project Engineer Vacancy 2024: रिक्त पदों की संख्या
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से जांच कर सकते हैं कि बीईएल प्रोजेक्ट इंजीनियर भर्ती 2024 के लिए 20 रिक्तियां घोषित की गई हैं। आप यहां रिक्तियों की संख्या देख सकते हैं।
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)- I | 08 |
प्रोजेक्ट इंजीनियर (मैकेनिकल) – I | 12 |
कुल | 20 |
बीईएल प्रोजेक्ट इंजीनियर भर्ती 2024 के लिए आवश्यक पात्रता योग्यता क्या है?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा प्रोजेक्ट इंजीनियर भर्ती 2024 के लिए आवश्यक पात्रता योग्यता (Eligibility Criteria) आम तौर पर अधिसूचना में दिए गए होते हैं। आप यहां सामान्य पात्रता मापदंड देख सकते हैं:
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में BE/B.Tech या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना देख सकते हैं।
आयु-सीमा: इस भर्ती के लिए सामान्य और EWS उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष, OBC के लिए 35 और SC/ST के लिए 37 वर्ष निर्धारित की है।
BEL Recruitment 2024 के आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आपको BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं। इसके बाद नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और फिर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। इस फॉर्म में आपसे व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि के बारे में पूछा जाएगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करने होंगे। अंत में आवेदन फॉर्म जमा कर दें और उसका प्रिंट ले लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation