प्रत्येक वर्ष कर्मचारी चयन आयोग (SSC) स्टेनोग्राफर ग्रेड "सी" (समूह ‘बी’, गैर-राजपत्रित) और स्टेनोग्राफर ग्रेड "डी" (समूह ‘सी’-गैर-राजपत्रित) की भर्ती के लिए एक प्रतिस्पर्धी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सी०बी०ई०) का आयोजन करती है। इस साल SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड- ‘सी’ और ‘डी’ के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 29 सितंबर से 22 अक्टूबर, 2018 तक स्वीकार किये जायेंगे। वे उम्मीदवार, जिन्होंने 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनकी आयु 18 से 27 वर्ष के बीच हैं, इस साल होने वाली SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा में भर्ती हेतु आवेदन के पात्र हैं.
SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड-‘सी’ और ‘डी’ 2018 की परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी. पहले चरण में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और दूसरे चरण में स्टेनोग्राफी का टेस्ट होगा. इस ऑनलाइन परीक्षा के तीनों अनुभागों में 200 अंकों के कुल 200 प्रश्न होंगे. ये अनुभाग हैं- सामान्य जागरूकता(50), इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन (100) और जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग (50).
करण संख्या | विषयों का विवरण | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समयावधि |
1 | जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग | 50 | 50 | 2 घंटे (विकलांग उम्मीदवारों के लिए 2 घंटे और 40 मिनट) |
2 | सामान्य जागरूकता | 50 | 50 | |
3 | इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन | 100 | 100 | |
कुल | 200 | 200 |
SSC उम्मीदवारों के लिए शीर्ष 10 प्रेरणादायक कथन
याद रखने योग्य बातें
- इस परीक्षा में, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा.
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन होगा.
- ऑनलाइन परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन अनुभाग को छोड़कर सभी बहुविकल्पीय प्रश्न दोनों भाषों यानि हिंदी/ इंग्लिश में होंगे.
- ऑनलाइन परीक्षा में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंको का निर्धारण SSC सुनिश्चित करेगा.
SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा की तैयारी हेतु सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का विश्लेषण करने से पहले, आइये SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड-‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा के सिलेबस पर संक्षिप्त विवरण पर एक नज़र डालते हैं-
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग | इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन | सामान्य जागरूकता |
Analogy | Spotting the Errors | Sports |
Classification | Fill in the Gaps in sentences | Economy |
Alphabet Test | Idioms and Phrases | Current Affairs |
Series Completion | Reading Comprehension | Awards and Honors |
Blood Relations | One word Substitution | Scientific Research |
Arithmetical Reasoning | Synonym | History |
Coding- Decoding | Antonym | Important Dates |
Mathematical Operations | Para-jumbled Sentences | Geography |
Insert the missing Character/ Number | Active/Passive Voice | General Polity including Indian Constitution |
Direction test | Direct/Indirect Sentence |
|
Syllogism | Sentence Improvement |
|
Logical Venn Diagrams | Cloze Test |
|
Figure Embedding |
|
|
Paper Based Folding |
|
|
Mirror Reflection |
|
|
SSC परीक्षा में सामान्य जागरूकता की तैयारी हेतु विश्वसनीय स्त्रोत
SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
जैसा कि हम पहले से ही जानते हैं कि इस ऑनलाइन परीक्षा में तीन प्रमुख अनुभाग हैं- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन। उम्मीदवारों को उन पुस्तकों को पढ़ने की सलाह दी जाती है जो केवल इन वर्गों में आपके कौशल को सुधारने में मदद करेंगी।
आइए- प्रत्येक खंड के लिए अलग-अलग पुस्तकों की सूची पर एक नज़र डालते हैं:
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग अनुभाग के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
इस खंड के तहत उम्मीदवारों के तर्क करने और निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण किया जाता है। वर्बल और नॉन-वर्बल रीजनिंग दोनों वर्ग से प्रश्न इस परीक्षा में पूछे जायेंगे। इस परीक्षा में सम्मिलित प्रश्नों को उम्मीदवारों के भावात्मक विचारों और प्रतीकों व उनमें संबंधों, अंकगणितीय गणनाओं और अन्य विश्लेषणात्मक कार्यों में क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया जाता हैं।
तो आइए- उन पुस्तकों पर नज़र डालते हैं जो SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग अनुभाग की तैयारी हेतु सबसे उत्तम हैं-
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग अनुभाग के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें | ||
पुस्तक का नाम | लेखक का नाम | प्रकाशक का नाम |
Verbal and Non-Verbal Reasoning | RS Agarwal | S. Chand (Revised Edition 2012) |
Verbal and Non-Verbal Reasoning | Kiran Publication | (Kiran Prakashan 2015) |
Analytical Reasoning | MK Pandey | BSC Publishing 2018 Edition |
Non-Verbal Reasoning | BS Sijwali & Indu Sijwali | Arihant 2014 |
15 वेबसाइट्स, जो एसएससी में आपका सिलेक्शन करवा सकती है
सामान्य जागरूकता अनुभाग के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
इस खंड में प्रश्नों को उम्मीदवार की, उनके आस-पास के माहौल के बारे में सामान्य जागरूकता और समाज में इन जानकारियों के अनुप्रयोगों की क्षमता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया जाता हैं। उम्मीदवारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतिदिन की छोटी और बड़ी घटनाओं के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है। प्रश्नों को सामान्यत: वर्तमान की घटनाओं और रोजमर्रा के अवलोकन से प्राप्त मामलों/ अनुभवों और उनके वैज्ञानिक पहलुओं से सम्बंधित जानकारियों का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया जाता हैं, जिसकी किसी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती हैं।
तो आइए- उन पुस्तकों पर नज़र डालते हैं जो SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा में सामान्य जागरूकता अनुभाग की तैयारी हेतु सबसे उत्तम हैं-
सामान्य जागरूकता अनुभाग के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें | ||
पुस्तक का नाम | पुस्तक का नाम | पुस्तक का नाम |
Science Book (High School level) | NCERT | - |
Monthly magazines | Pratiyogita Darpan | - |
General Knowledge | Binay Karna | Lucent 2018 |
General Knowledge | Manohar Pandey | Arihant 2017 |
Manorama Yearbook 2018 | Manorama | Malayala Manorama 2018 |
Daily Newspaper | Hindu, Indian Express, etc. | - |
इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन अनुभाग के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
इस अनुभाग की तैयारी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह परीक्षा में सबसे अधिक अंको और प्रश्नों वाला अनुभाग हैं. इस अनुभाग के तहत, उम्मीदवारों की अंग्रेजी भाषा, व्याकरण के नियमों, वाक्यों को बनाने की समझ और किसी पैराग्राफ को पढ़कर उसे समझने के कौशल का परीक्षण किया जाता है.
तो आइए- उन पुस्तकों पर नज़र डालते हैं जो SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन अनुभाग की तैयारी हेतु सबसे उत्तम हैं-
इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन अनुभाग के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें | ||
पुस्तक का नाम | पुस्तक का नाम | पुस्तक का नाम |
Objective General English | S.P. Bakshi | Arihant 2018 |
Objective General English | R. S. Agarwal | S. Chand 2017 |
English Grammar Book | Wren and Martin | S. Chand 2017 |
Basic English Grammar book (High School level) | NCERT | - |
शीर्ष 5 युक्तियां SSC परीक्षा की तैयारी में मैमोरी को मजबूत करने के लिए
अच्छी तैयारी के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों से ही सहायता लेनी चाहिए। बाजार में कई पुस्तकें उपलब्ध हैं जो सर्वश्रेष्ठ मानी जाती हैं, लेकिन यह सलाह दी जाती है कि वे इन दावों का शिकार न बनें और पुस्तक के गुणों/फीचर्स के आधार पर ही इसे खरीदने का निर्णय लें। पुस्तकों को खरीदने से पहले, पुस्तक में दी गयी सामग्री को प्रतिस्पर्धी परीक्षा के प्रासंगिक पाठ्यक्रम के साथ जांचना और मेल मिलाना भी महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को पुस्तक पर छपे होलोग्राम और प्रकाशक के नाम को भी कई बार जांचकर किताबों की मौलिकता/असलियत का विश्लेषण भी करना चाहिए। ऐसी किताबें भी हैं जो उम्मीदवारों की तैयारी को आसान बनाने के लिए बनाई जाती हैं और इन पुस्तकों में मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्न-पत्र भी होते हैं जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी हेतु रणनीति की एक रूपरेखा तैयार करने में मदद प्राप्त होती हैं।
यदि आपको “SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी परीक्षा की तैयारी हेतु सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें” के बारे में दी गयी जानकारी उपयोगी लगी हो तो SSC परीक्षा 2018 के बारे में इस तरह की अधिक जानकारी के लिए https://www.jagranjosh.com/staff-selection-commission-ssc पर विजिट करें.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation