Bihar BEd CET Result 2025: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) की ओर से बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2025 का परिणाम 9 जून 2025 देर रात तक घोषित किया गया है। जो उम्मीदवार 28 मई, 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड 21 मई, 2025 को जारी किया गया था। बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-BEd) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अप्रैल 2025 से शुरू किए गए थे।
यह परीक्षा एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो बिहार के विभिन्न कॉलेजों में दो वर्षीय बैचलर (बी.एड) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Bihar BEd CET Result 2025: बिहार बीएड में पास होने के लिए अंक
बिहार बीएड CET परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, इसके लिए उम्मीदवार नीचे टेबल के जरिए भी समझ सकते हैं:
बिहार बीएड CET परिणाम 2025 | प्रतिशत/ अंक |
जनरल कैटेगरी के लिए | 35% (42 अंक) |
एससी, एसटी, बीसी, ईबीसी, डब्लूबीसी, ईडब्लूएस और दिव्यांग श्रेणी के लिए अंक | 30% (36 अंक) |
Bihar BEd CET Result 2025: कट-ऑफ
हालांकि, कट -ऑफ अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की अधिक संख्या के कारण कट-ऑफ में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जनरल कैटेगरी के लिए टॉप कॉलेजों में जगह पाने के लिए 65+ अंकों (संभावित) की आवश्यकता हो सकती है। वहीं आरक्षित कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 50 से 55 तक जाने का अनुमान है।
Bihar BEd CET Result 2025: महत्वपूर्ण विवरण
जिन उम्मीदवार बिहार बीएड CET 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिया गया महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं:
बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2025 | |
परीक्षा संचालन संस्था | ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय |
राज्य | बिहार |
परीक्षा का नाम | बीएड 2025 |
शैक्षणिक सत्र | 2025-27 |
अवधि | 2 साल |
एडमिट कार्ड 2025 | 21 मई, 2025 |
परीक्षा तिथि 2025 | 28 मई, 2025 |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2025 | 9 जून 2025 घोषित |
आधिकारिक वेबसाइट | biharcetbed-lnmu.in |
Bihar BEd CET Result 2025: बिहार बीएड परिणाम कैसे चेक करें?
जो उम्मीदवार बिहार बीएड परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- चरण 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएंं।
- चरण 2 होम पेज पर, Bihar BEd CET Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3 परिणाम आपको अपनी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- चरण 4 रिजल्ट को ध्यान से रोल नंबर के साथ चेक करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation