CSIR NET Result 2023 Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी नेसंयुक्त केंद्रीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट 2023) दिसंबर 2022 और जून 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीएसआईआर नेट रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, इस लेख में उम्मीदवारों को सीएसआईआर यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2023 तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
इस लिंक पर क्लिक करें | CSIR NET Result 2023 link |
यहां क्लिक करें | CSIR NET Score Card link |
सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। रिजल्ट के साथ- साथ आयोग विभिन्न श्रेणियों के लिए विषयवार कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। सीएसआईआर यूजीसी नेट प्रवेश परीक्षा का आयोजन 6, 7 और 8 जून 2023 को देश भर के 426 केंद्रों पर किया गया था। एनटीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, इस परीक्षा में करीब 2,74,027 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
CSIR NET Result 2023 हाइलाइट
सीएसआईआर नेट रिजल्ट 2023 की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 25 जुलाई 2023 को हुई। 6 और 8 जून, 2023 को आयोजित होने वाली सीएसआईआर नेट परीक्षा 2023 के संबंध में सभी जानकारी यहां देखें।
संगठन का नाम | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) |
परीक्षा का नाम | सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 |
वर्ग | रिजल्ट |
स्टेट्स | रिलीज |
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा तिथि 2023 | 06 एवं 08 जून 2023 |
सीएसआईआर नेट रिजल्ट 2023 | 25 जुलाई 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.csirnet.nta.nic.in |
सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाई दे रहे “CSIR UGC NET December 2022-June 2023 Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- अंत में, रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।
सीएसआईआर नेट रिजल्ट 2023 पर उल्लेखित जानकारी
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- जन्मतिथि
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- योग्यता स्थिति
- प्रतिशत स्कोर
- स्कोरकार्ड वैधता अवधि
Comments
All Comments (0)
Join the conversation