DRDO Apprentice Recruitment 2024: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के तहत ACEM (एडवांस्ड सेंटर फॉर एनर्जेटिक मैटेरियल्स) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न अपरेंटिस पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। विभिन्न विषयों में ग्रेजुएट/डिप्लोमा अपरेंटिस सहित कुल 41 अपरेंटिस पद भरे जाने हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2024 है। हालांकि, संगठन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कार्यक्रम सहित एक विस्तृत अधिसूचना अपलोड की है।
इन पदों पर चयन इंटरव्यू में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इन पदों के लिए प्राप्त आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
DRDO Apprentice Vacancy 2024: इतने पदों पर होगी भर्ती?
ग्रेजुएट/डिप्लोमा विषयों के लिए भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41 अपरेंटिस पद भरे जाने हैं। आप नीचे दी गई रिक्ति विवरण देख सकते हैं।
ग्रेजुएट अपरेंटिस | 30 |
डिप्लोमा अपरेंटिस | 11 |
DRDO Apprentice Engineer Notification PDF 2024 डाउलोड करें
उम्मीदवार पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें और अन्य सहित सभी विवरण यहां आधिकारिक पीडीएफ में प्राप्त कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डीआरडीओ अपरेंटिस इंजीनियर अधिसूचना पीडीएफ 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक से करें डाउनलोड |
DRDO अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए पात्रता क्या है?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता जिसमें बी.ई./डिप्लोमा और अन्य पात्रता मानदंड शामिल होने चाहिए। आप नीचे दिए गए विवरण की जांच कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु-सीमा; उम्मीदवार आयु-सीमा के बारे में जानकारी के लिए अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करें।
DRDO Apprentice Stipend 2024: कितनी मिलेगी सैलरी?
अंतिम चयन पर संगठन पदों के लिए उचित राशि वजीफा के रूप में प्रदान करेगा। आप इसे नीचे दिए गए टेबल में स्टायपेंड के बारे में जान सकते हैं।
पोस्ट का नाम | वेतन |
ग्रेजुएट अपरेंटिस | 12,000 रुपये |
डिप्लोमा अपरेंटिस | 10,000/- रुपये |
DRDO अपरेंटिस 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा) के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS 2.0) पोर्टल (https://nats.education.gov.in) में पंजीकरण करना आवश्यक है।आपको निर्धारित प्रारूप में दिए गए आवेदन पत्र को भरना होगा और पासपोर्ट आकार की तस्वीर चिपकानी होगी और आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा। भरे हुए आवेदन पत्र की स्कैन की गई प्रतियां वांछित आवश्यक दस्तावेजों/प्रमाणपत्रों के साथ पीडीएफ प्रारूप में केवल ई-मेल के माध्यम से apprentice.acem@gov.in पर भेजी जानी चाहिए।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation