Haryana Judicial Result 2024: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ द्वारा हरियाणा न्यायपालिका 2024 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आज 9 अप्रैल 2024 को घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 3 मार्च 2024 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना HPSC न्यायपालिका प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फाइल में जारी किया गया है। पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट -highcourtchd.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
Haryana Judicial Result 2024 Download Link
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ द्वारा आज, 9 अप्रैल, 2024 को प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम पीडीएफ अपलोड किया। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे नीचे दिए लिंक से हरियाणा न्यायपालिका परिणाम 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Judicial Result 2024 PDF |
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “रोल नंबर-वाइज पूरा परिणाम यहां अपलोड किया गया है। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए मास्टर कॉपी प्रश्न पत्र की अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड की गई है। मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की घोषणा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा उचित समय पर की जाएगी। परिणाम कंप्यूटर जनित है। रिजल्ट तैयार करते समय पूरी सावधानी बरती गई है। हालाँकि, किसी भी त्रुटि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। समिति इसे सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखती है”।
Haryana Judiciary Result 2024: हरियाणा न्यायपालिका परिणाम डाउनलोड कैसे करें?
हरियाणा न्यायपालिका परिणाम 2024 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स यहां देख सकते हैं:
- इस वेबसाइट पर जाएं: http://highcourtchd.gov.in /
- होम पेज पर "Haryana Judiciary Result 2024" के लिए अधिसूचना अनुभाग या एक विशिष्ट लिंक देखें।
- रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
- पीडीएफ में अपना परिणाम खोजने के लिए अपने रोल नंबर या पंजीकरण विवरण का उपयोग करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation