किसी भी परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए, परीक्षा के पैटर्न को समझना आवश्यक है। इस बार आईबीपीएस ने आईबीपीएस पीओ मेन परीक्षा 2017 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए हैं। इस लेख में, हम इस बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे ताकि उम्मीदवार परीक्षा के लिए अपनी तैयारी शुरू कर सकें।
भारतीय बैंकिंग प्रणाली का संक्षिप्त इतिहास
आईबीपीएस पीओ परीक्षा 2017: प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न पिछले वर्ष जैसा ही है। प्रारंभिक परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे जिन्हें हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा।
क्रम संख्या | टेस्ट का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा का माध्यम | अधिकतम अवधि |
1 | अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | इंग्लिश |
Composite time of 1 hour
|
2 | क्वांटिटेटिव एपटीट्यूड | 35 | 35 | इंग्लिश एंड हिंदी | |
3 | तर्क क्षमता | 35 | 35 | इंग्लिश एंड हिंदी | |
| कुल | 100 | 100 |
|
IBPS PO परीक्षा 2017: अंग्रेजी में बेहतर अंक कैसे स्कोर करें?
आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 2017: नया पैटर्न
परीक्षा में दो भाग होंगे - ऑब्जेक्टिव टेस्ट (200 अंक) और वर्णनात्मक टेस्ट (50 अंक)। दोनों प्रकार की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
टेस्ट का नाम (क्रमानुसार नहीं) | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा के माध्यम | प्रत्येक सेक्शन के लिए आवंटित समय |
तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता | 45 | 60 | इंग्लिश एंड हिंदी | 60 मिनट |
सामान्य/अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता | 40 | 40 | इंग्लिश एंड हिंदी | 35 मिनट |
अंग्रेजी भाषा | 35 | 40 | इंग्लिश | 40 मिनट |
डेटा विश्लेषण और व्याख्या | 35 | 60 | इंग्लिश एंड हिंदी | 45 मिनट |
कुल | 155 | 200 |
| 3 घंटे |
अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध) | 2 | 25 | इंग्लिश | 30 मिनट |
बैंक परीक्षा के लिये कैलकुलेशन स्पीड बढ़ाने के 7 प्रभावी तरीके
आईबीपीएस पीओ परीक्षा: बदलाव एक नज़र में
1) अब, आईबीपीएस पीओ मेन परीक्षा में 155 प्रश्न होंगे। इससे पहले मुख्य परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 200 थी।
2) इस वर्ष, आईबीपीएस परीक्षा की अवधि 140 मिनट से बढाकर 180 मिनट कर दी गयी है। इसलिए निश्चित रूप से प्रश्नों का कठिनाई स्तर बढ़ेगा।
3) कंप्यूटर एपिट्यूड सेक्शन तर्क क्षमता सेक्शन में जोड़ा दिया गया है। पिछले वर्ष तक कंप्यूटर एपिट्यूड का एक अलग सेक्शन होता था। उम्मीदवारों को 'रीज़निंग एंड कंप्यूटर एपटीट्यूड' अनुभाग को हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। यदि उम्मीदवार 60 मिनट से पहले एक अनुभाग को पूरा कर लेते हैं, तो भी वे अगले अनुभाग में नहीं जा सकते।
4) अब क्वांटिटेटिव एपिट्यूड सेक्शन का नया नाम है, 'डेटा विश्लेषण और व्याख्या'। यह बदलाव संकेत देता है कि डीआई (डेटा इंटरप्रिटेशन) टॉपिक से बड़ी संख्या में प्रश्न पूछे जाएंगे।
5) एसबीआई पीओ परीक्षा पैटर्न को फॉलो करते हुए आईबीपीएस ने भी मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी भाषा का वर्णनात्मक पेपर सम्मिलित करने का निर्णय लिया है। इस पेपर में पत्र लेखन और निबंध के प्रश्न पूछे जायेगे। वर्णनात्मक परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थियों के लेखन कौशल का परीक्षण करना है। वर्णनात्मक पेपर के लिए कुल 50 अंक होंगे और परीक्षा की कुल अवधि 30 मिनट होगी।
उपरोक्त बदलाव दिखाते हैं कि आईबीपीएस अब एसबीआई पीओ परीक्षा के पैटर्न को फॉलो कर रहा है। चूंकि आईबीपीएस पीओ परीक्षा बैंकिंग भर्ती परीक्षाओ में अपने कठिनाई स्तर के लिए जानी जाती है, यह उम्मीदवारों को नए परीक्षा पैटर्न का अनुसार तैयारी शुरु कर देनी चाहिए।
IBPS PO Exam 2017: Banking Awareness Quiz 3
बैंक परीक्षाओं की तैयारी करते समय आपको ' द हिंदू' अखबार क्यों पढ़ना चाहिए?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation