भारतीय नौसेना भर्ती 2022 अधिसूचना:12 वीं उत्तीर्ण छात्र जो नौसेना में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए भारतीय नौसेना में अग्निवीर बनने का मौका है। भारतीय नौसेना एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) के अंतर्गत 15 जुलाई 2022 से पंजीकरण शुरू करने जा रही है। योग्य उम्मीदवारों को एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) के तहत अग्निपथ योजना में 2800 अग्निवीर पदों पर भर्ती हेतु के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना ने एसएसआर अधिसूचना रोजगार समाचार पत्र और joinindiannavy.gov.in पर पहले ही प्रकाशित कर चुकी है।
भारतीय नौसेना एसएसआर अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
- भारतीय नौसेना की वेबसाइट - www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं और यदि पहले से पंजीकृत नहीं है तो अपनी ई-मेल आईडी के साथ स्वयं को रजिस्टर करें ।
- फिर पंजीकृत ई-मेल आईडी के साथ 'लॉग-इन' करें और "Current Opportunities" पर क्लिक करें।
- “Apply” (√) बटन पर क्लिक करें।
- फॉर्म को पूरी तरह से भरें।
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करने से पहले सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही हैं, सभी आवश्यक दस्तावेजों को मूल रूप में स्कैन किया गया है और अपलोड किया गया है।
- ‘Submit’ बटन दबाएं और आवेदन पत्र का प्रिंट लें।
भारतीय नौसेना एसएसआर अग्निवीर महत्वपूर्ण तिथियां 2022
भारतीय नौसेना एसएसआर आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि - 15 जुलाई 2022
भारतीय नौसेना एसएसआर आवेदन की अंतिम तिथि - 22 जुलाई 2022
भारतीय नौसेना एसएसआर अग्निवीर 2022 रिक्ति विवरण
एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) - 2800
भारतीय नौसेना एसएसआर अग्निवीर वेतन 2022 - रु. 30000/-
भारतीय नौसेना एसएसआर अग्निवीर पात्रता मानदंड व
शैक्षिक योग्यता:
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल के बोर्ड से गणित और भौतिकी और रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान में से कम से कम एक विषय के साथ से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण.
शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए कृपया अधिसूचना को देखें.
भारतीय नौसेना एसएसआर अग्निवीर 2022: PDF
भारतीय नौसेना आयु सीमा:- उम्मीदवारों का जन्म 01 नवंबर1999 से 30 अप्रैल 2005 के बीच होना चाहिए
(दोनों तिथियां सम्मिलित)।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation