जानिये SSC के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार कितने नंबर लायें
इस लेख में, हम इस बारे में चर्चा करने जा रहे हैं कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को SSC मेरिट सूची में जगह बनाने के लिए अन्य श्रेणी के उमीदवारों से कितने अतिरिक्त अंक लाने होते हैं।
देश में आईएएस के बाद सरकारी विभागों और सचिवालय स्तर की नौकरियों में जाने के लिए SSC द्वारा ही भर्ती की जाती है। इसलिए, इस परीक्षा में बहुत से उम्मीदवार हर साल भाग लेते हैं। SSC द्वारा प्रदान की जाने वाली नौकरियां कई मायनों में अन्य नौकरियों से बेहतर मानी जाती हैं क्योंकि यहाँ आकर्षक वेतन, पदोन्नति के सामान अवसर, सामाजिक प्रतिष्ठा तथा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जॉब सिक्यूरिटी होती है।
इसलिए SSC की भर्ती परीक्षायों में स्पर्धा बढती जा रही है। हर साल उम्मीदवारों की संख्या बढती ही जा रही है। ऐसे में ये बहुत जरूरी हो जाता है की उम्मीदवार ये जान लें कि उसे कितने अंक लाने हैं तथा अन्य वर्ग के उम्मीदवार कितने नंबर पर सेलेक्ट हो जाते हैं। इससे प्रतिस्पर्धा का पूर्ण ज्ञान होगा तथा SSC परीक्षा की तैयारी करने में प्रोत्साहन मिलेगा।
SSC परीक्षाओं की तैयारी घर से कैसे करें?
किसी अन्य सरकारी नौकरी की तरह, SSC भी उम्मीदवारों को अपने वर्ग/ श्रेणी के अनुसार पदों को आरक्षित करता है। हर उम्मीदवार का एक वर्ग/ श्रेणी होता है जैसे की सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और अन्य पिछड़ा वर्ग । इसके अलावा कई अलग श्रेणियां भी होती हैं जैसे विकलांग इत्यादि । आम तौर पर, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को अन्य आरक्षित वर्ग की तुलना में बहुत ज्यादा नंबर लाने होते हैं।
इस लेख में, हम इस बारे में चर्चा करने जा रहे हैं कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को SSC मेरिट सूची में जगह बनाने के लिए अन्य श्रेणी के उमीदवारों से कितने अतिरिक्त अंक लाने होते हैं।
सामान्य बनाम अन्य श्रेणियां : कट-ऑफ मार्क्स
इस संदर्भ में, हम SSC CGL, SSC CHSL और SSC ASI परीक्षायों के पिछले तीन वर्षों के cut-off मार्क्स की सारणी दे रहे हैं जिससे की उमीदवारों को SSC परीक्षायों की तैयारी के समय ही ये ज्ञात रहे की SSC में सिलेक्शन के लिए कितने नंबर लाने हैं ।
SSC CGL
| वर्ष | श्रेणी | Tier-1 | Tier-2 (Tier 1+Tier 2) |
|
2016 | सामान्य | 137 | 449 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 125.50 | 424.50 | |
| अनुसूचित जाति | 114 | 389 | |
| अनुसूचित जनजाति | 103 | 370 | |
|
2015 | सामान्य | 102.25 | 430 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 89.50 | 411 | |
| अनुसूचित जाती | 80.25 | 372 | |
| अनुसूचित जनजाति | 74.25 | 359.25 | |
|
2014 | सामान्य | 96.5 | 426 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 82 | 398.75 | |
| अनुसूचित जाती | 77 | 365.5 | |
| अनुसूचित जनजाति | 69.5 | 349.75 |
उपरोक्त तालिका से स्पष्ट रूप से ज्ञात होता है की SSC CGL टीयर -1 में, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उमीदवार से औसतन 30 अंक, अनुसूचित जाती श्रेणी से 21.58 अंक और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों से 13 अतिरिक्त अंक प्राप्त करने होते हैं।
SSC CHSL
| वर्ष | श्रेणी | Tier-1 | Tier-2(Tier 1+Tier 2) |
|
2016 | सामान्य | 127.50 |
|
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 120 |
| |
| अनुसूचित जाती | 108 |
| |
| अनुसूचित जनजाति | 99 |
| |
|
2015 | सामान्य | 184 | 119 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 174 | 110 | |
| अनुसूचित जाती | 160 | 99 | |
| अनुसूचित जनजाति | 149.50 | 89.50 | |
|
2014 | सामान्य | 120.25 | 111 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 107.50 | 103 | |
| अनुसूचित जाती | 94.75 | 96 | |
| अनुसूचित जनजाति | 85.75 | 88 |
उपरोक्त तालिका यह स्पष्ट करती है कि SSC CHSL टीयर -1 में, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को अनुसूचित जनजाति श्रेणी से 32-33 अंक, अनुसूचित जाती श्रेणी से 23 अंकों, अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों से 10 अतिरिक्त अंक प्राप्त करने होते हैं ।
SSC तैयारी के दौरान की जाने वाली 8 सामान्य गलतियां
SSC SI ASI (CPO) Exam
| श्रेणी | SSC CPO Cut-off Marks (पुरुष) | ||
| 2016 | 2015 | 2014 | |
| सामान्य | 89.75 | 88.25 | 85.00 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 77.00 | 74.00 | 70.00 |
| अनुसूचित जाती | 67.75 | 68.00 | 63.25 |
| अनुसूचित जनजाति | 67.25 | 65.00 | 59.25 |
| SSC CPO Cut-off Marks (महिला) | |||
| सामान्य | 83.50 | 83.00 | 81.85 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 69.50 | 70.75 | 68.00 |
| अनुसूचित जाती | 60.25 | 62.00 | 61.00 |
| अनुसूचित जनजाति | 58.25 | 60.00 | 54.00 |
उपर्युक्त तालिका से, हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति से औसत 21-23 अंक अतिरिक्त और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों से 21-22 अतिरिक्त अंकों की आवश्यकता है।
सामान्य श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति से औसतन 21-23 अंक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से 20 अंक अतिरिक्त लाने की आवश्यकता होती है।
उपरोक्त लेख में, हमने स्पष्ट रूप से आपको अन्य श्रेणी की तुलना में सामान्य श्रेणी के लिए आवश्यक अंकों के स्पष्ट अंतर को दिखाया है।
SSC परीक्षा के लिए मुहावरों और वाक्यांशों को कैसे याद रखे?
SSC CGL Postal Inspector: जॉब प्रोफाइल, पोस्टिंग और प्रमोशन पॉलिसी