UP Board कक्षा 12वीं अंग्रेजी (English) के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 24 फ़रवरी 2018 को और द्वतीय प्रश्न पत्र की 27 फ़रवरी 2018 को निर्धारित समय 02:00 P.M से आयोजित होने वाली है जो की 05:15 P.M तक चलेगी.
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बनाई गई रणनीति के अनुसार काम करते समय छात्र अक्सर उसे आधे में ही छोड़ देते हैं. ऐसे में कई छात्रों को यह भी स्पष्ट रूप से नहीं मालूम होता है कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में कैसे करनी चाहिए ताकि बिना स्ट्रेस वह परीक्षा सही तरीके से दे पायें. समय बीत जाने पर छात्र चिंता व अवसाद से ग्रसित हो जाते हैं.आज हम आपको कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय का कम्पलीट स्टडी मटेरियल यहाँ उपलब्ध करा रहे हैं.
- कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय का सम्पूर्ण स्टडी पैकेज उपलब्ध कराने का उद्देश्य छात्रों को एग्जाम से पहले अंतिम समय की तैयारी पर अच्छी पकड़ तैयार करवानी है तथा किसी भी विषय पर अच्छी पकड़ बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि एग्जाम से पहले उस विषय के गतवर्षों के पेपर्स की अच्छी तरह प्रैक्टिस करें ताकि आपको पता हो की एग्जाम में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं.
यहाँ हम आपको गत सात वर्षों के प्रश्न पत्र उपलब्ध करा रहे हैं तथा छात्रों को सलाह है कि वह जितना हो सके इन प्रश्न पत्रों को एक समय सीमा निर्धारित कर हल करने की कोशिश करें. ऐसा करने से जहाँ आप प्रश्नों के पैटर्न से अवगत होंगे वहीँ साथ ही साथ आपके टाइम मेनेजमेंट में भी सुधार आएगा तथा आपको यह भी समझ आ जायेगा की आपको कहाँ और मेहनत करने की आवश्यकता है. गत सात वर्षों के प्रश्न-पत्रों के लिए नीचे दिए लिंकस पर क्लिक करें :
वर्ष | प्रथम प्रश्न पत्र | द्वितीय प्रश्न पत्र |
UP Board कक्षा 12 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2017 | ||
UP Board कक्षा 12 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2016 | ||
UP Board कक्षा 12 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2015 | ||
UP Board कक्षा 12 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2014 | ||
UP Board कक्षा 12 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2013 | ||
UP Board कक्षा 12 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2012 | ||
UP Board कक्षा 12 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2011 |
गत सात वर्षों के प्रश्न पत्र को हल करने के बाद छात्र अच्छी तरह मार्किंग स्कीम, एग्जाम पैटर्न, प्रश्नों की संख्या तथा सभी चीजों से सही तरीके से परिचित हो जायेंगे जिस कारण उन्हें एग्जाम में ज्यादा कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ेगा. यहाँ हम छात्रों को गतवर्ष के प्रश्न पत्र का एक एनालिसिस भी समझाने वाले हैं ताकि वह आसानी से पेपर पैटर्न को समझ सकें.
Related Video: Board एग्जाम 2018 में अपेक्षा से अधिक मार्क्स प्राप्त करने के 9 आसान उपाय
अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र :
- कक्षा 12वीं के अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र 50 अंको का होता है जिसे हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे 15 मिनट दिए जाते हैं.
- प्रारम्भ के 15 मिनट छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित किया जाता है|
- प्रत्येक प्रश्न हल करना आवश्यक है.
- प्रत्येक प्रश्नों के लिए निर्धारित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं.
- प्रश्न पत्र में चार प्रकार के प्रश्न हैं: बहुविकल्पिय, अतिलघु उत्तरीय व विस्तृत उत्तरीय, जिनके सम्बन्ध में निर्देश उनके आरम्भ में दिए गये हैं.
UP Board कक्षा 12 जीव विज्ञान का सम्पूर्ण स्टडी मटेरियल
अंग्रेजी द्वितीय प्रश्न पत्र :
- कक्षा 12वीं के अंग्रेजी द्वितीय प्रश्न पत्र 50 अंको का होता है जिसे हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे 15 मिनट दिए जाते हैं.
- प्रारम्भ के 15 मिनट छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित किया जाता है|
- प्रत्येक प्रश्न हल करना आवश्यक है तथा इसके साथ ही साथ स्टूडेंट्स को कुछ प्रश्नों में दूसरा विकल्प भी दिया गया है.
- प्रत्येक प्रश्नों के लिए निर्धारित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं.
- प्रश्न पत्र में चार प्रकार के प्रश्न हैं: बहुविकल्पिय, अतिलघु उत्तरीय व विस्तृत उत्तरीय, जिनके सम्बन्ध में निर्देश उनके आरम्भ में दिए गये हैं.
- प्रश्न नंबर 4 के तिन भाग हैं: (I, II तथा III) अर्थात छात्रों को इन तीनो भागों में से केवल एक ही भाग का उत्तर करना है.
साथ ही साथ हम यहाँ आपको कक्षा 12वीं का सिलेबस तथा कुछ खास टिप्स भी बताने जा रहे हैं जोकि आपके एग्जाम में काफी हद तक मददगार साबित होंगे. UP Board कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय के सिलेबस को प्राप्त करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:
UP Board कक्षा 12 अंग्रेजी विषय सिलेबस
- दिए गए सिलेबस के आधार पर छात्रों को सलाह है कि वह उन टॉपिक्स को पहले तैयार करें जीन टॉपिक्स से ज्यादा अंक के प्रश्न एग्जाम में पूछे जाते हैं तथा उसके बाद समय बचने पर बाकि के टॉपिक्स को भी पढ़ें.
खास टिप्स (Tips and tricks):
- यह ज़रूर जाँच लें की सभी प्रश्न आपने एटेम्पट किया है या नहीं
- उत्तरों को लिखने में प्रयोग होने वाली भाषा पर खास ध्यान दें
- एग्जाम के समय जल्दबाज़ी से नहीं संयम से काम लें
- सभी वर्गों को उसके अनुसार सही टाइम स्लॉट में बाँट लें.
- एग्जाम का समय ख़तम होने से पहले ठीक तरीके से अपनी उत्तर पुस्तिका जाँच लें
- स्पेलिंग मिस्टेक्स से बचें
UP Board कक्षा 12 भौतिक विज्ञान (प्रथम तथा द्वितीय) सम्पूर्ण स्टडी मटेरियल
वर्ष | प्रथम प्रश्न पत्र | द्वितीय प्रश्न पत्र |
UP Board कक्षा 10 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2017 | डाउनलोड | डाउनलोड |
UP Board कक्षा 10 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2016 | डाउनलोड | डाउनलोड |
UP Board कक्षा 10 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2015 | डाउनलोड | डाउनलोड |
UP Board कक्षा 10 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2014 | डाउनलोड | डाउनलोड |
UP Board कक्षा 10 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2013 | डाउनलोड | डाउनलोड |
UP Board कक्षा 10 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2012 | डाउनलोड | डाउनलोड |
UP Board कक्षा 10 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2011 | डाउनलोड | डाउनलोड |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation