MP Police Bharti Physical Test 2024 New Exam Date OUT: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने आगामी कांस्टेबल भर्ती अभियान के लिए फिजिकल टेस्ट की संशोधित तिथि आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, कांस्टेबल पद के लिए फिजिकल टेस्ट जो 23 सितंबर से 29 सितंबर तक होना था, वह अब 11 नवंबर से आयोजित होगा। जबकि जिन उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट 30 सितंबर या उसके बाद होना था, उनकी परीक्षा की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुलिस अधीक्षक भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 30 सितंबर 2024 से शुरू होगी।
मैदान पर जलभराव के कारण फिजिकल टेस्ट की तिथियों में बदलाव
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 7411 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को ग्वालियर, मुरैना, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बालाघाट, रीवा, सागर, उज्जैन में फिजिकल टेस्ट होना था। लेकिन भारी बारिश के कारण जिन 10 मैदानों में फिजिकल टेस्ट होना था, उनमें से पांच में बारिश का पानी भर गया। जिसके कारण फिजिकल टेस्ट में बाधाएं आएंगी। डीजीपी द्वारा मैदानों का जायजा लेने के बाद तारीखों में बदलाव किया गया है। 23 से 29 सितंबर तक होने वाली फिजिकल टेस्ट परीक्षा अब 11 नवंबर 2024 को होगी।
विभाग अभ्यर्थियों को E-Mail के जरिए भेज रहा सूचना
18 सितंबर शाम को विभाग ने एमपी पुलिस भर्ती फिजिकल टेस्ट स्थगित करने का फैसला लिया। इसके बार में अभ्यर्थियों को ईमेल के जरिए सूचना दी जा रही है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 23 सितंबर से 11 नवंबर के बीच ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, सागर, मुरैना, रतलाम, बालाघाट में होना था। भारी बारिश के कारण ग्वालियर, मुरैना, सागर, रीवा और जबलपुर इन 5 मैदानों में पानी भर गया है।
MP Police Constable Physical Test Exam 2024: इन तिथियों पर होगी परीक्षा
उम्मीदवार नीचे दी तालिका से एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट की नई तिथियों को देख सकते हैं:
वर्तमान तिथि | नई तिथि |
23 सितंबर | 11 नवंबर 2024 |
24 सितंबर | 12 नवंबर 2024 |
25 सितंबर | 13 नवंबर 2024 |
26 सितंबर | 14 नवंबर 2024 |
27 सितंबर | 16 सितंबर 2024 |
28 सितंबर | 17 नवंबर 2024 |
नोट: लेकिन 30 सितंबर से 11 नवंबर के बीच होने वाली परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल 23 सितम्बर से 28 सितम्बर 2024 के बीच होने वाली परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation