PSPCL Recruitment 2023 Notification: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर के 139 वैकेंसी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें से 125 पद असिस्टेंट इंजीनियर / ओटी (इलेक्ट्रिकल) के और 14 पद असिस्टेंट इंजीनियर / ओटी (सिविल) के शामिल है। PSPCL सहायक अभियंता भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आनेदन 08 जुलाई 2023 से शुरू किया जाएगा। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2023 है।
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र, पात्रता मानदंड, पद विवरण, आवेदन कैसे करें, रजिस्ट्रेशन फीस, अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि आदि के लिए यहां चेक करें।
PSPCL Assistant Engineer Recruitment 2023 की हाइलाइट
PSPCL सहायक अभियंता भर्ती 2023 अधिसूचना पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.pspcl.in पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई अधिसूचना पर विस्तृत जानकारी चेक कर सकते हैं।
संगठन | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) |
पोस्ट नाम | असिस्टेंट इंजीनियर / ओटी (इलेक्ट्रिकल) और असिस्टेंट इंजीनियर / ओटी (सिविल) |
रिक्त पद | 139 |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
आवेदन करने का तारीका | ऑनलाइन |
रजिस्ट्रेशन तिथियां | 08 से 27 जुलाई 2023 तक |
चयन प्रक्रिया | GATE 2023 स्कोर, साक्षात्कार के आधार पर |
आधिकारिक वेबसाइट | www.pspcl.in |
PSPCL सहायक अभियंता भर्ती 2023 अधिसूचना
उम्मीदवार PSPCL सहायक अभियंता भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्लिक करें | |
आवेदन करें | PSPCL AE Recruitment 2023 Apply Online Link (Inactive) |
PSPCL Assistant Engineer Recruitment 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 08 जुलाई 2023 से शुरू होगी और 27 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी। नीचे दी गई तालिका में PSPCL सहायक अभियंता भर्ती 2023 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां शामिल हैं।
आयोजन | तारीख |
PSPCL Assistant Engineer Notification 2023 रिलीज की तारीख | 05 जुलाई 2023 |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि | 08 जुलाई 2023 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2023 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2023 |
PSPCL सहायक अभियंता परीक्षा दिनांक 2023 | सूचित किया जाना |
PSPCL Assistant Engineer Vacancy 2023 डिटेल
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के माध्यम से 139 पदों पर भर्ती आयोजित करेगा। पोस्ट-वार वैकेंसी यहां देखें:
पोस्ट नाम | वैकेंसी |
असिस्टेंट इंजीनियर/ओटी (इलेक्ट्रिकल) | 125 |
असिस्टेंट इंजीनियर/ओटी (सिविल) | 14 |
कुल पद | 139 |
PSPCL Assistant Engineer Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क
आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
वर्ग | आवेदन शुल्क |
जनरल/बीसी एवं अन्य | 1416/-रुपये |
अनुसूचित जाति | 885/- रुपये |
PSPCL AE Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
- पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) विभाग की आधिकारिक वेबसाइट iewww.pspcl.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे, “PSPCL AE Recruitment 2023” पर क्लिक करें।
- इसके बाद, "Apply online" पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी प्रिंट करें और सेव कर लें।
PSPCL AE Recruitment 2023 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
पीएसपीसीएल एई भर्ती 2023 के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया यहां देखें:
शैक्षणिक योग्यता
पीएसपीसीएल एई भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ बी.ई/ बी.टेक/ बी.एससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही पंजाबी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु सीमा- 18 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा- 37 वर्ष
PSPCL AE Recruitment 2023 की चयन प्रक्रिया
PSPCL सहायक अभियंता भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं।
- GATE-2023 अंकों के आधार पर
- साक्षात्कार
- दस्तावेज़ सत्यापन
Comments
All Comments (0)
Join the conversation