Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान ग्रेड 4 एडमिट कार्ड जारी, इस Direct लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकट

Last Updated: Sep 18, 2025, 13:23 IST

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान क्लास IV परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 अब recruitment.rajasthan.gov.in और SSO पोर्टल पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना राजस्थान ग्रुप डी एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 जारी हुआ।
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 जारी हुआ।

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 19 से 21 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना RSMSSB ग्रेड 4 एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान 4th ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा।

Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Download Link

राजस्थान 4th Grade की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का सीधा लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है।  सभी उम्मीदवार जो परीक्षा देने वाले है वे अब रजिस्ट्रेशन नंबर/SSO आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके chaturth shreni admit card 2025 प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान IV Class Admit Card डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

RSMSSB Grade 4 Admit Card 2025 Link- Active

यहां क्लिक करें

Rajasthan Fourth Grade Admit Card 2025 Download Link

यहां क्लिक करें

4th Grade Admit Card 2025 राजस्थान कैसे डाउनलोड करें?

 उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर मेनू से ‘4th Grade Admit Card’ विकल्प पर क्लिक करें।

  3. सूची में से “चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025” चुनें।

  4. अब अपना Application Number, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  5. फिर ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

  6. आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  7. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

  8. परीक्षा के दिन इसे साथ लाना न भूलें।

Rajasthan Group D Admit Card 2025 पर उल्लिखित विवरण

चौथी श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड  डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर लिखी सभी जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। अगर किसी तरह की गलती या अंतर दिखाई दे, तो तुरंत परीक्षा विभाग से संपर्क करें और सही एडमिट कार्ड प्राप्त करें।

  • उम्मीदवार का नाम

  • फोटो और हस्ताक्षर

  • रोल नंबर

  • पंजीकरण संख्या

  • आवेदन की तिथि

  • परीक्षा की तिथि

  • परीक्षा का समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • श्रेणी (Category)

  • महत्वपूर्ण निर्देश

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान ग्रेज 4 परीक्षा का समय और शिफ्ट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को ग्रुप D की लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में होगी और हर दिन तीन शिफ्टों में संपन्न होगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में परीक्षा का समय और शिफ्ट देख सकते हैं।

तारीख

दिन और शिफ्ट

समय

19 सितंबर 2025

शुक्रवार – I (सुबह)

10:00 AM से 12:00 PM

19 सितंबर 2025

शुक्रवार – II (शाम)

3:00 PM से 5:00 PM

20 सितंबर 2025

शनिवार – III (सुबह)

10:00 AM से 12:00 PM

20 सितंबर 2025

शनिवार – IV (शाम)

3:00 PM से 5:00 PM

21 सितंबर 2025

रविवार – V (सुबह)

10:00 AM से 12:00 PM

21 सितंबर 2025

रविवार – VI (शाम)

3:00 PM से 5:00 PM

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 18, 2025, 13:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News