Rajasthan Housing Board Recruitment 2023 Notification: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने सीधी भर्ती के आधार पर 258 रिक्तियों को भरने के लिए राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2023 के लिए 19 जुलाई 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Rajasthan Housing Board Recruitment 2023 Notification हाइलाइट
राजस्थान आवासन मंडल भर्ती 2023 की सभी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
संचालन प्राधिकारी | राजस्थान हाउसिंग बोर्ड |
पोस्ट का नाम | कम्प्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, परियोजन अभियंता सहित विभिन्न पोस्ट |
कुल पदों की संख्या | 258 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख | 19 जुलाई 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 18 अगस्त 2023 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा | दस्तावेज़ सत्यापन |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट | http://urban.rajasthan.gov.in |
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड अधिसूचना 2023
राजस्थान आवासन मंडल अधिसूचना 2023 ऑफिशियल वेवसाइट पर अपलोड कर दी गई। अभ्यर्थी जो राजस्थान हाउसिंग बोर्ड अधिसूचना 2023 डाउनलोड करना चाहते है वे नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Housing Board Notification 2023 Link |
राजस्थान आवासन मंडल भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में देखें:
आयोजन | तारीख |
आरएचबी अधिसूचना जारी होने की तारीख | 12 जुलाई 2023 |
आरएचबी ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 19 जुलाई 2023 |
आरएचबी आवेदन करने की अंतिम तिथि | 18 अगस्त 2023 |
Rajasthan Housing Board Vacancy 2023 डिटेल
भर्ती प्राधिकरण द्वारा कुल 258 पदों की घोषणा की गई है। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड वैकेंसी 2023 डिटेल यहां देखें:
पोस्ट का नाम | वैकेंसी |
सहायक प्रोग्रामर | 06 |
सूचना सहायक | 08 |
प्रोजेक्ट इंजीनियर (जेई) - सिविल (डिग्री) | 40 |
प्रोजेक्ट इंजीनियर (जेई) - सिविल (डिप्लोमा) | 60 |
प्रोजेक्ट इंजीनियर (जेई) - इलेक्ट्रिकल (डिग्री) | 11 |
वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन | 04 |
जूनियर ड्राफ्ट्समैन | 10 |
विधि सहायक | 09 |
जूनियर लेखाकार | 50 |
कनिष्ठ सहायक | 50 |
कुल पद | 258 |
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड पात्रता मानदंड 2023
राजस्थान आवासन मंडल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई हैं। जैसें:-
शैक्षिक योग्यता:
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीई या बीटेक की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु-सीमा:
उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड चयन प्रक्रिया 2023
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- कौशल परीक्षण/साक्षात्कार
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 33,800 (लेवल 10) रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
राजस्थान आवासन मंडल भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://urban.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान आवासन मंडल भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation