अगर आपके पास है बड़ा डिजायर, तो आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता

Dec 22, 2017, 18:40 IST

हर कामयाब आदमी की लाइफ से एक ही सबक मिलता है की उन्होंने मेहनत खूब की उस काम के लिए जिसमे वो कामयाब होना चाहते थे| आखिर वो कौन सी ऐसी चीज़ है जो उनसे उतनी मेहनत कर-वा लेती है| उनका दिमाग और शरीर हर दर्द को सहने के लिए तेयार हो जाता हैं और आज हम इस लेख में उसी चीज़ के बारे में बात करेंगे और वो है डिजायर|

Role of desire for students success in life and exams
Role of desire for students success in life and exams

आज दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो कामयाब हैं और साथ साथ ऐसे लोग भी है जो लगातार फेल हो रहे हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिलकुल पूरी तरह से फेल हो गए हैं और अब दोबारा कोशिश करने की उनके अंदर शक्ति भी नही बची है| दोस्तों, हर कामयाब आदमी की लाइफ से एक ही सबक मिलता है की उन्होंने मेहनत खूब की उस काम के लिए जिसमे वो कामयाब होना चाहते थे| आखिर वो कौन-सी ऐसी चीज़ है जो उनसे उतनी मेहनत करवा लेती है| उनका दिमाग और शरीर हर दर्द को सहने के लिए तैयार हो जाता हैं| आज हम इस लेख में उसी चीज़ के बारे में बात करेंगे और वो है डिजायर (desire)| हर ब्यक्ति की अलग-अलग डिजायर होती है और वो उसी के अनुसार मेहनत भी करता है और ज़ाहिर सी बात है की जिस लेवल की मेहनत होगी उसी के हिसाब से कामयाबी भी मिलेगी| इसीलिए हमें चाहिए की हम हमेशा अपने लिए एक बड़ा डिजायर रखें| दोस्तों, डिजायर एक ऐसी चीज़ है की एक बार आपने इसको फाइनल कर लिया तो यह डिजायर ही आपसे सब काम करवा लेगी| सबसे महत्वपूर्ण बात स्टूडेंट लाइफ में ही हम सबको डिजायर चुनना चाहिए|

डिजायर क्या है?

डिजायर एक ऐसी शक्ति है जो हमे अपने मन की कामनाओं को पूरा करने में मदद करती है| डिजायर से कोई भी व्यक्ति किसी भी मुकाम तक पहुंच सकता है| किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमारे उद्देश्यों के साथ-साथ इच्छा का भी होना बहुत ज़रूरी है| खासतौर पर स्टूडेंट्स जो दिन-रात कड़ी मेहनत कर परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स लाने की कोशिश करते है उन्हें अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए डिजायर का होना बहुत ज़रूरी है तभी वे मेहनत और लगन से अपने उद्देश्यों को पूरा करेंगे|

डिजायर कैसे स्टूडेंट्स को परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स लाने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करती है यहाँ पढ़िए और जानिए –

स्टूडेंट्स ऐसे करें किसी भी काम को असंभव से संभव, जानें ये 5 टिप्स

अपने डिजायर को कैसे पहचाने?

डिजायर को पहचानने के लिए स्टूडेंट्स को अपने विचारो पर ध्यान देना होगा जैसेकी उन्हें अगर परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने है तो, कितने मार्क्स लाने है? कैसे अपने इस goal को पूरा करना है? परीक्षाओ की तैयारी के लिए कितना समय बचा है? कितने कम समय में उन्हें कितना syllabus पूरा करना है? इन सभी विचारो को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य को पाने की तैयारी में लग जाए| सबसे महत्वपूर्ण बात आप अपने विचारो को एक diary में ज़रूर लिखें जिससे आप अपने उद्देश्यों को लगातार याद रख सकें और अपने लक्ष्य को पाने की मेहनत में कोई कमी ना छोड़ दें|

डिजायर कैसे आपको अपने लक्ष्य को पाने में मदद करती है?

1. Desire आपके मन में एक दृष्टिकोण विकसित करती हैं| व्यक्ति के सोचने का तरीका बदल जाता है, उन्हें अपने लक्ष्य को पाने के लिए नए और उन्नत विकल्प समझ आने लगते हैं|

2. डिजायर के साथ आप हर समय बस अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारें में सोंचते है| स्टूडेंट्स जो अच्छे मार्क्स लाना चाहते है वो अपने समय का सही उपयोग करते है| वो ज़रा भी समय किसी ऐसे काम में बर्बाद नहीं करते जो उनके लक्ष्य से जुड़ा ना हो| जैसेकी जो स्टूडेंट्स board exams या engineering entrance exams में टॉप करना चाहते है वे सिर्फ अपने 100% result की तैयारी में लगे रहते हैं|

कैसे करें कम से कम समय में एग्ज़ाम की इफेक्टिव तैयारी?

3. डिजायर स्टूडेंट्स को अपने goals को पूरा करने के लिए action लेने में प्रेरित करते है|

4. Desire से स्टूडेंट्स को खुद पर यकीन करने में मदद मिलती है| इससे स्टूडेंट्स अपना self-confidence develop करते है| स्टूडेंट्स आत्मविश्वास के साथ अपने goals को पाने में और कड़ी मेहनत करने लग जाते है|

5. Desire से स्टूडेंट्स बार-बार कोशिश करने में सहायक होता है| अगर स्टूडेंट्स अपने goals को पाने में नाकामयाब भी रह जाते है तो वे अपनी डिजायर के साथ उस goal को पूरा करने के लिए दोबारा से कोशिश करते है और अपने goals को प्राप्त करने के लिए लगातार मेहनत करते है|

निष्कर्ष: Desire स्टूडेंट्स को goals achieve करने के लिए बहुत आवश्यक है इससे उन्हें goal direction मिलता है, उनका आत्मविश्वास बना रहता है और वे एक never give up attitude बना कर अपने उद्देश्यों से goals की तरफ बढ़ते रहते हैं|

यदि पढ़ाई से भटक रहा है मन तो ज़रूर अपनाएं ये 5 प्रैक्टिकल तरीके

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News