SSC CGL परीक्षा अन्य सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं के मुकाबले सबसे अधिक दी जाने वाली परीक्षाओं में से एक हैं. IAS परीक्षा के बाद, सरकारी विभागों और मंत्रालयों में कई प्रतिष्ठित नौकरियों हेतु यह एक अहम प्रवेश परीक्षा हैं. अत: इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार उपस्थित होते हैं जोकि अन्य सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं के मुकाबले काफी अधिक है. जिसके कारण यह परीक्षा अधिक प्रतिस्पर्धात्मक हैं और इसे उत्तीर्ण करना काफी कठिन होता हैं. SSC CGL परीक्षा में चयन की प्रक्रिया भी काफी लम्बी होती हैं क्योंकि इस परीक्षा में 4 टियर होते हैं.
कई उम्मीदवारों के पास इस परीक्षा के लिए या तो पर्याप्त समय नहीं होता हैं या वे समर्पण के साथ परीक्षा से पहले पढाई शुरू नहीं कर पाते हैं. ऐसे उम्मीदवार आमतौर पर SSC CGL परीक्षा में असफल हो जाते हैं. अत: SSC CGL परीक्षा की तैयारी, परीक्षा से कम से कम 3 महीने पहले शुरू कर देनी चाहिए. यह तैयारी के लिए एक आदर्श समय हैं.
SSC CGL परीक्षा हेतु इंग्लिश ग्रामर के टॉप 10 शॉर्टकट्स और नियम
अब, आप में से बहुत से उम्मीदवार यह सोच रहे होंगे कि, “क्या SSC CGL परीक्षा की 3 महीनों में तैयारी करना संभव हैं?” और उत्तर हैं- “हाँ”. यदि आप निष्ठा के साथ सही तैयारी की नीति का अनुसरण करते हैं तो आप निश्चित ही SSC CGL परीक्षा की 3 महीनो में उत्कृष्ट तैयारी कर सकते हैं. इस लेख में, हम SSC CGL परीक्षा को 3 महीनों में उत्तीर्ण करने हेतु एक विस्तृत और कुशल तैयारी की योजना के बारे में जानेंगे-
SSC CGL परीक्षा की तैयारी: 3 महीनों का स्टडी-प्लान
नीचे बताये गए स्टडी प्लान को अमल में लाने के लिए, आपको प्रतिदिन 8 घंटे का अध्ययन करने की आवश्यकता हैं. इसके तहत, आप दिन की कोई भी टाइम स्लॉट चुन सकते हैं. आप इन 8 घंटों में या तो निरंतर पढ़ सकते हैं (यदि संभव हो तो) या अपनी सुविधा के अनुसार विभिन्न टाइम स्लॉट्स में भी पढाई कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त, हम आपको नीचे बताये गए प्लान का दृढ़ता से पालन करने की सलाह देते हैं जिसके फलस्वरूप आप अपनी तैयारी में सुधार को साफ़ रूप से देख सकते हैं.
निम्नलिखित लेख में मासिक स्टडी प्लान पर कृपया एक नज़र डालें-
*सप्ताह का शेड्यूल: पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों और ऑनलाइन मॉक टेस्ट्स को हल करने के लिए, आपको प्रत्येक माह के हर एक सप्ताह में एक दिन अवश्य समर्पित करना चाहिए. इससे आपको आपके अर्जित ज्ञान को मज़बूत करने और शेष 6 दिनों में किये गए अध्ययन में आत्म-विश्वास बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. इस अभ्यास दिवस को आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं. अत: पूरी तैयारी को सप्ताहों में निम्न ढंग से विभाजित किया जा सकता हैं-
- मॉड्यूल 1 – इसमें हर सप्ताह के पहले 3 दिनों के टॉपिक्स को कवर किया जायेगा.
- मॉड्यूल 2 – इसमें सप्ताह के बचे हुए 3 दिनों के टॉपिक्स को कवर किया जायेगा.
- अभ्यास दिवस- यह सप्ताह का वह बचा हुआ दिन हैं जिसमें आप मॉड्यूल-1 & 2 में कवर किये गए टॉपिक्स के पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करेंगे.
स्टडी प्लान पर जाने से पहले, आइये SSC CGL परीक्षा के पैटर्न पर एक नज़र डालते हैं-
माह – 1
नीचे दिया गया पहले माह का स्टडी प्लान साप्ताहिक आधार पर बनाया गया हैं और ऊपर उल्लेखित समय निर्धारण स्टेप के अनुसार अध्ययन की योजना को मॉड्यूलस में तैयार किया गया हैं. SSC CGL की तैयारी योजना कुछ इस प्रकार से हैं, कृपया इसे ध्यान से पढ़ें-
SSC परीक्षाओं हेतु पात्रता मानदंड
सप्ताह | मॉड्यूल | विषय का नाम | टॉपिक्स |
सप्ताह 1 | मॉड्यूल -1 | क्वांटिटेटिव एपटीट्युड | Number system |
जनरल नॉलेज | History | ||
मॉड्यूल - 2 | जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग | Analogy
| |
इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | Spotting Errors
| ||
सप्ताह 2 |
मॉड्यूल -1 | क्वांटिटेटिव एपटीट्युड | Percentages |
जनरल नॉलेज | Geography | ||
मॉड्यूल - 2 | जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग |
| |
इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | Fill in the Blanks
| ||
सप्ताह 3 | मॉड्यूल -1 | क्वांटिटेटिव एपटीट्युड | Ratio, Proportion, and Mixture
|
जनरल नॉलेज |
| ||
मॉड्यूल - 2 | जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग | Classification
| |
इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | Antonyms
| ||
सप्ताह 4 |
मॉड्यूल -1 | क्वांटिटेटिव एपटीट्युड |
|
जनरल नॉलेज |
| ||
मॉड्यूल - 2 | जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग |
| |
इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | Synonyms
|
** निर्धारित अभ्यास दिवस पर पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करना न भूलें-
SSC CGL परीक्षा को पहले ही प्रयास में कैसे पास करें?
माह – 2
SSC CGL की तैयारी के दूसरे माह की योजना हेतु निम्नलिखित सारिणी को देखें-
सप्ताह | मॉड्यूल | विषय का नाम | टॉपिक्स |
सप्ताह 1 | मॉड्यूल -1 | क्वांटिटेटिव एपटीट्युड |
|
जनरल नॉलेज | Economics | ||
मॉड्यूल - 2 | जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग |
| |
इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | Spelling Errors
| ||
सप्ताह 2 |
मॉड्यूल -1 | क्वांटिटेटिव एपटीट्युड | Profit, Loss, and Discount |
जनरल नॉलेज | Indian Politics | ||
मॉड्यूल - 2 | जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग | Statement and conclusions
| |
इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | Idioms and Phrases
| ||
सप्ताह 3 | मॉड्यूल -1 | क्वांटिटेटिव एपटीट्युड | Mixture and Allegation |
जनरल नॉलेज |
| ||
मॉड्यूल - 2 | जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग |
| |
इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | One Word Substitution
| ||
सप्ताह 4 | मॉड्यूल -1 | क्वांटिटेटिव एपटीट्युड | Time and Distance |
जनरल नॉलेज |
| ||
मॉड्यूल - 2 | जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग |
| |
इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | Sentence Improvement
|
** निर्धारित अभ्यास दिवस पर पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करना न भूलें-
SSC CGL टियर-1 परीक्षा पिछले वर्ष के पेपर्स समाधान सहित
माह – 3
SSC CGL की तैयारी के तीसरे माह की योजना हेतु निम्नलिखित सारिणी को देखें-
सप्ताह | मॉड्यूल | विषय का नाम | टॉपिक्स |
सप्ताह 1 | मॉड्यूल -1 | क्वांटिटेटिव एपटीट्युड | Time and Work |
जनरल नॉलेज | Biology | ||
मॉड्यूल - 2 | जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग | Coding-Decoding
| |
इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | Active and Passive
| ||
सप्ताह 2 |
मॉड्यूल -1 | क्वांटिटेटिव एपटीट्युड | Partnership |
जनरल नॉलेज | Computer
| ||
मॉड्यूल - 2 | जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग |
| |
इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | Direct and Indirect Speech
| ||
सप्ताह 3 | मॉड्यूल -1 | क्वांटिटेटिव एपटीट्युड |
|
जनरल नॉलेज |
| ||
मॉड्यूल - 2 | जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग | Blood Relations
| |
इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | Cloze Test
| ||
सप्ताह 4 | मॉड्यूल -1 | क्वांटिटेटिव एपटीट्युड | Geometry |
जनरल नॉलेज |
| ||
मॉड्यूल - 2 | जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग |
| |
इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | Reading comprehension
|
उपरोक्त प्लान में, SSC CGL परीक्षा के पूर्ण सिलेबस को कवर किया गया हैं और आप अपनी सुविधा या पढाई में आसानी के लिए उल्लेखित टॉपिक्स को आपस में बदल भी सकते हैं. यदि आप उपरोक्त बताये गए प्लान का अनुसरण करते हैं तो हम आपको यह आश्वासन दे सकते हैं कि सिलेबस का ऐसा कोई भी टॉपिक नहीं होगा जो आपसे छूटा होगा. ऊपर बताई गयी स्ट्रैटेजी के अनुसार, पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों व ऑनलाइन मॉक टेस्ट्स को अभ्यास दिवस पर हल करना कृपया न भूलें.
SSC उम्मीदवारों के लिए शीर्ष 10 प्रेरणादायक कथन
यदि आपको “SSC CGL परीक्षा में टॉप 100 में रैंक हांसिल करने हेतु 3 माह का तैयारी प्लान” के बारे में दी गयी जानकारी उपयोगी लगी हो तो इस तरह की अधिक जानकारी के लिए हमारे SSC के वेबपेज @ www.jagranjosh.com/staff-selection-commission-ssc पर विजिट करें.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation