UKSSSC Sahayak Adhyapak Bharti 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने उत्तराखंड सरकार के शिक्षा विभाग में 1544 सहायक अध्यापक - एलटी ग्रेड की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैI पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च से शुरू हो रही हैI ये भर्तियाँ गढ़वाल और कुमाऊँ दोनों ही रीजन में की जाएंगी I इसमें गढ़वाल मंडल में 786 पद और कुमाऊं में 758 पद शामिल हैं। पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 अप्रैल 2024 हैंI
UKSSSC Sahayak Adhyapak Bharti 2024 अधिसूचना
यूकेएसएसएससी ने सहायक शिक्षक भर्ती 2024 की अधिसूचना जारी कर दी हैI इस बार ये भर्तियाँ 1544 पदों पर की जा रहीं हैंI पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च से शुरू हो रही हैI उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैंI
UKSSSC Sahayak Adhyapak Bharti 2024 महत्वपूर्ण विवरण
आर्गेनाइजेशन | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) |
रिक्ति का नाम | सहायक अध्यापक - एलटी ग्रेड |
रिक्तियों की संख्या | 1544 |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 15 मार्च 2024 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 22 मार्च 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12 अप्रैल 2024 |
परीक्षा की अनुमानित तिथि | जुलाई 2024 संभावित |
ऑफिसियल वेबसाइट | sssc.uk.gov.in |
UKSSSC Sahayak Adhyapak Bharti 2024 पदों का विवरण
रिक्ति का नाम | रिक्तियों की संख्या |
सहायक शिक्षक (एलटी) | 1544 |
UKSSSC Sahayak Adhyapak Bharti 2024 पात्रता
रिक्ति का नाम | शैक्षिक योग्यता | आयुसीमा |
सहायक शिक्षक (एलटी) | स्नातक + बी.एड. या (बी.ए. बी.एड./ बी.एससी. बी.एड.) + यूटीईटी/सीटीईटी पेपर- II पास | यूकेएसएसएससी सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा 21-42 वर्ष है। आयु सीमा की गणना के लिए निर्णायक तिथि 1.7.2024 है। आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी. |
UKSSSC Sahayak Adhyapak Bharti 2024 आवेदन प्रक्रिया
यूकेएसएसएससी सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों को फॉलो कर सकते हैं-
चरण-1: यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
चरण-2: दिए गए "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें
चरण-3: ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें
चरण-4: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
चरण-5: आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें
चरण-6: आवेदन पत्र प्रिंट करें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation