UP Anganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। हमीरपुर, अमेठी, वाराणसी, कन्नौज और झांसी समेत यूपी के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganvadibarti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। अभ्यर्थी बिना किसी देरी के अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
UP Anganwadi Bharti 2024 का अवोलकन
यूपी में अलग-अलग जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आपको बता दें कि साल की शुरुआत में कई जिलों में आंगनवाड़ी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ जिलों में अभी भी लंबित भर्तियों के लिए आवेदन जमा किए जा रहे हैं। जो अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2024 में इच्छुक हैं, वे जिलेवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी नीचे दी तालिका में देखें:
संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश सरकार |
भर्ती का नाम | आंगनवाड़ी भर्ती 2024 |
पोस्ट का नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW) |
कुल पोस्ट | 1717 पोस्ट |
नौकरी का स्थान | उत्तर प्रदेश (यूपी) |
आवेदन कैसे करें | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | www.upanganwadibharti.in |
UP Anganwadi District Wise Vacancy 2024: कितने भरे जाएंगे पद
उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में जिलेवार रिक्तियां और आवेदन करने की अंतिम तिथि देख सकते हैं।
जिले का नाम | कुल रिक्तियां | अंतिम तिथि | |||
वाराणसी | 199 | 25 अक्टूबर 2024 | |||
झांसी | 290 | 17 अक्टूबर 2024 | |||
हमीरपुर | 164 | 15 अक्टूबर 2024 | |||
अमेठी | 427 | 17 अक्टूबर 2024 | |||
कन्नौज | 138 | 17 अक्टूबर 2024 | |||
अलीगढ़ | 499 | 14 अक्टूबर 2024 |
UP Anganwadi Bharti 2024: अधिसूचना पीडीएफ और आवेदन लिंक
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया www.upanganwadibharti.in पोर्टल पर शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार यूपी आंगनवाड़ी वैकेंसी 2024 की तलाश कर रहे हैं, वे यहां अधिसूचना पीडीएफ और आवेदन लिंक देख सकते हैं।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ | |
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा क्या है?
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी।
UP Anganwadi Bharti 2024: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार उस गांव/वार्ड/न्याय पंचायत का निवासी होना चाहिए जहां से वह आवेदन करेगी।
UP Anganwadi Bharti के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
सभी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
आंगनवाड़ी के पदों पर चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आपको यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganbaribharti.in पर जाना होगा। उसके बाद आपको आवेदन पत्र में सारी जानकारी भरनी होगी। फिर अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट ले लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation