VMC Recruitment 2023 Notification: वडोदरा नगर निगम के अधिकारियोंं ने वीएमसी भर्ती 2023 के माध्यम से 106 स्टाफ नर्स, टाउन प्लानर, कार्यकारी अभियंता, निदेशक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, एक्स-रे तकनीशियन, लैब तकनीशियन और फार्मासिस्ट पदों को भरने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वीएमसी भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का अंतिम दिन यानी 17 अगस्त 2023 और 28 अगस्त 2023 है। उम्मीदवार अंतिम समय से पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
वीएमसी भर्ती 2023:हाइलाइट
वीएमसी भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ, ऑनलाइन आवेदन लिंक, वीएमसी रिक्ति, पात्रता और अनुभव, आयु सीमा, वेतन और अन्य विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
संगठन का नाम | वडोदरा नगर निगम |
पोस्ट नाम | टाउन प्लानर, कार्यकारी अभियंता, निदेशक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, एक्स-रे तकनीशियन, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स |
पदों की संख्या | 106 पद |
आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2023 और 28 अगस्त 2023 |
नौकरी करने का स्थान | गुजरात |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | vmc.gov.in |
VMC Recruitment 2023 Notification, Apply link |
VMC Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से वीएमसी भर्ती 2023 वैकेंसी डिटेल देख सकते हैं।
पद का नाम | वैकेंसी |
टाउन प्लानर | 01 |
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर | 03 |
निदेशक | 01 |
गायनेकोलॉजिस्ट | 05 |
पीडिअट्रिशन | 05 |
मेडिकल ऑफिसर | 10 |
एक्स - रे तकनीशियन | 02 |
प्रयोगशाला तकनीशियन | 24 |
फार्मेसिस्ट | 20 |
स्टाफ नर्स | 35 |
कुल | 106 पद |
Vadodara Municipal Corporation Bharti 2023: योग्यता मानदंड
शैक्षिक योग्यता:
आवेदन करने वाले आवेदक के पास संबंधित विषय में डिग्री, इंजीनियरिंग, बीएससी, बैचलर डिग्री, पीजी, पीजी डिप्लोमा, एमबीबीएस, एमडी, एमएस, डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु-सीमा: उम्मीदवार की आयु सीमा 31 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वीएमसी वेतन: इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम 2,09,200/- रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
VMC Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी, एसएससी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
VMC Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार वीएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट vmc.gov.in पर जा कर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation