छात्रों के लिए शिक्षा का महत्व जाने क्यों है ज़रूरी

Apr 5, 2019, 14:43 IST

आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप शिक्षा का महत्व सही मायने में समझ पाएंगे और साथ ही साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खुद को प्रोत्साहित कर पाएंगे|

Importance of Education for Students
Importance of Education for Students

जीवन में स्कूली शिक्षा का महत्व और प्रभाव लॉन्ग-टर्म रहता है| लेकिन कई लोग शिक्षा की महत्वता सही समय पर समझ नही पाते हैं| खास कर कुछ ऐसे छात्र जो स्कूल ड्राप आउट कर अन्य काम में लग जाते हैं और ऐसा भी देखा गया है कि कुछ अभिभावक बच्चों की पढ़ाई बीच में ही रोक देते हैं| इसका प्रभाव उन्हें उस समय तो समझ नहीं आता है लेकिन इस कारण भविष्य में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है| आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप शिक्षा का महत्व सही मायने में समझ पाएंगे और साथ ही साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खुद को प्रोत्साहित कर पाएंगे|
बेहतर अवसर के लिए सही मार्ग है शिक्षा :
यदि आप शिक्षित हैं तो आपके पास रोजगार की संभावनाएं अशिक्षित लोगों की तुलना में अधिक और अच्छी होती हैं| एक अशिक्षित व्यक्ति को रोजगार के लिए काफी अधिक मेहनत की ज़रूरत पड़ती है लेकिन शिक्षा आपके लिए कई आसान रास्ते बना देती है जिसकी मदद से आप एक अच्छा रोजगार प्राप्त करने के योग्य होते हैं|

पढ़ाई के साथ-साथ ज़रूरी है एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटीज

चलिए एक उदाहरण से समझे इस बात को :
मोहन और रवि दोनों ही अच्छे दोस्त थे दोनों कक्षा 10वी में थे जब उन्हें अपनी पढ़ाई किसी कारण वश छोड़नी पड़ गई थी तथा दोनों को ही बहुत जल्द घर की ज़िम्मेदारी उठानी पड़ी| मोहन ने अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए घर के पास किसी गारमेंट्स की दुकान में काम करना शुरू कर दिया जिससे उसके घर की ज़रूरतें पूरी होने लगी| दूसरी ओर रवि ने पढ़ाई छोड़ने के बाद बच्चों को घर जा कर पढ़ाना शुरू किया जिससे वह अपने परिवार कि आवश्यकताएं पूरी करता था| साथ ही साथ कुछ समय बाद अपनी पढ़ाई भी जारी रखी और बहुत जल्द ही उसे एक अच्छी जॉब मिल गई| यदि रवि ने भी मोहन की तरह कोई विकल्प चुना होता तो वह भी इतनी जल्दी आगे नहीं बढ़ पाता, लेकिन उसने सही समय पर शिक्षा का महत्व समझते हुवे अपने लिए एक सही रास्ता चुना|

नौकरी की प्राप्ति में शिक्षा का महत्व :

करियर गोल्स की बात करें या अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए अच्छे जॉब की दोनों ही जगह शिक्षा का बहुत महत्व है| यदि आपको अपने करियर में आगे बढ़ना है तो आपके लिए शिक्षा सरल मार्ग है| उसी जगह कई छात्र किसी कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते और उन्हें अपने किसी निजी कारण की वजह से पढ़ाई छोड़कर काम करना पढ़ता है, उनके लिए भी शिक्षा एक अच्छे रोजगार के लिए सरल मार्ग है| क्यूंकि आज कल सरकारी नौकरियों में 10वी और 12वी के छात्रों के लिए कई अच्छे अवसर उपलब्ध हैं जिनका वह फ़ायदा उठा सकते हैं और एक अच्छा रोज़गार प्राप्त कर सकते हैं|

आय असमानता में मदद :
एक शिक्षित व्यक्ति की आय अशिक्षित व्यक्ति की आय से काफी अच्छी होती है| यदि किसी छात्र ने केवल 10वी या 12वी तक की शिक्षा प्राप्त की है तभी भी वह अशिक्षित व्यक्ति की तुलना में अधिक आय प्राप्त कर सकता है| जैसे कि आपको मोहन और रवि की कहानी से भी एक मार्गदर्शन मिला होगा की जहाँ मोहन कि मंथली इनकम उस गारमेंट्स शॉप पर काम करने पर 8000 थी| वहीँ रवि की मंथली इनकम उसके शिक्षा के कारण काफी जल्दी बढ़ी| शिक्षा हमारे जीवन में बहुत आवशयक है| शिक्षा आपको एक समक्ष नागरिक होने के साथ-साथ सही दिशा भी प्रदान कराती है| यह व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास करके, शारीरिक और मानसिक दृष्टिकोण प्रदान करती है और लोगों के रहने के स्तर को परिवर्तित करती है। यह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से अच्छा होने के साथ ही बेहतर जीवन जीने के अहसास को बढ़ावा देती है|

एक सही व्यक्तित्व की नीव है शिक्षा :
जितना ज्यादा हम अपने जीवन में शिक्षा से ज्ञान प्राप्त करते हैं, उतना ही ज्यादा हम अपने जीवन में विकास करते हैं। एक अच्छे पढ़े-लिखे इन्सान का मतलब सिर्फ यह कभी नहीं होता कि अच्छी डिग्री और अच्छे जगह  नौकरी प्राप्त करना, इसका यह भी अर्थ है कि आप अपने जीवन में अच्छे और सामाजिक व्यक्ति बने| शिक्षा हमें हमारे लिए और हम से संबंधित व्यक्तियों के लिए क्या सही है और क्या गलत है को निर्धारित करने में मदद करती है| शिक्षा प्राप्त करने का सबसे पहला उद्देश्य एक अच्छा नागरिक बनना और उसके बाद व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सफल व्यक्ति बनना होता है| शिक्षा हमें सही सोच और सही निर्णय लेने में समक्ष बनती है| इस भाग-दौड़ की दुनिया में, शिक्षा हर व्यक्ति की भोजन, कपड़े और आवास का प्रमुख श्रोत बन गयी है। यह सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान प्रदान करने में सक्षम है| हमारे बीच अन्य सामाजिक मुद्दों के बारे में अच्छी आदत डालने और जागरुकता को बढ़ावा देती है शिक्षा|

शुभकामनायें !!

स्कूल में अच्छे ग्रेड के लिए अपनाएं ये 5 आदतें

जीवन में स्कूली शिक्षा का महत्व और प्रभाव लॉन्ग-टर्म रहता है| लेकिन कई लोग शिक्षा की महत्वता सही समय पर समझ नही पाते हैं| खास कर कुछ ऐसे छात्र जो स्कूल ड्राप आउट कर अन्य काम में लग जाते हैं और ऐसा भी देखा गया है कि कुछ अभिभावक बच्चों की पढ़ाई बीच में ही रोक देते हैं| इसका प्रभाव उन्हें उस समय तो समझ नहीं आता है लेकिन इस कारण भविष्य में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है| आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप शिक्षा का महत्व सही मायने में समझ पाएंगे और साथ ही साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खुद को प्रोत्साहित कर पाएंगे|

बेहतर अवसर के लिए सही मार्ग है शिक्षा : 
यदि आप शिक्षित हैं तो आपके पास रोजगार की संभावनाएं अशिक्षित लोगों की तुलना में अधिक और अच्छी होती हैं| एक अशिक्षित व्यक्ति को रोजगार के लिए काफी अधिक मेहनत की ज़रूरत पड़ती है लेकिन शिक्षा आपके लिए कई आसान रास्ते बना देती है जिसकी मदद से आप एक अच्छा रोजगार प्राप्त करने के योग्य होते हैं|
चलिए एक उदाहरण से समझे इस बात को : 
मोहन और रवि दोनों ही अच्छे दोस्त थे दोनों कक्षा 10वी में थे जब उन्हें अपनी पढ़ाई किसी कारण वश छोड़नी पड़ गई थी तथा दोनों को ही बहुत जल्द घर की ज़िम्मेदारी उठानी पड़ी| मोहन ने अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए घर के पास किसी गारमेंट्स की दुकान में काम करना शुरू कर दिया जिससे उसके घर की ज़रूरतें पूरी होने लगी| दूसरी ओर रवि ने पढ़ाई छोड़ने के बाद बच्चों को घर जा कर पढ़ाना शुरू किया जिससे वह अपने परिवार कि आवश्यकताएं पूरी करता था| साथ ही साथ कुछ समय बाद अपनी पढ़ाई भी जारी रखी और बहुत जल्द ही उसे एक अच्छी जॉब मिल गई| यदि रवि ने भी मोहन की तरह कोई विकल्प चुना होता तो वह भी इतनी जल्दी आगे नहीं बढ़ पाता, लेकिन उसने सही समय पर शिक्षा का महत्व समझते हुवे अपने लिए एक सही रास्ता चुना|
 
नौकरी की प्राप्ति में शिक्षा का महत्व : करियर गोल्स की बात करें या अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए अच्छे जॉब की दोनों ही जगह शिक्षा का बहुत महत्व है| यदि आपको अपने करियर में आगे बढ़ना है तो आपके लिए शिक्षा सरल मार्ग है| उसी जगह कई छात्र किसी कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते और उन्हें अपने किसी निजी कारण की वजह से पढ़ाई छोड़कर काम करना पढ़ता है, उनके लिए भी शिक्षा एक अच्छे रोजगार के लिए सरल मार्ग है| क्यूंकि आज कल सरकारी नौकरियों में 10वी और 12वी के छात्रों के लिए कई अच्छे अवसर उपलब्ध हैं जिनका वह फ़ायदा उठा सकते हैं और एक अच्छा रोज़गार प्राप्त कर सकते हैं|
 
 
आय असमानता में मदद :
एक शिक्षित व्यक्ति की आय अशिक्षित व्यक्ति की आय से काफी अच्छी होती है| यदि किसी छात्र ने केवल 10वी या 12वी तक की शिक्षा प्राप्त की है तभी भी वह अशिक्षित व्यक्ति की तुलना में अधिक आय प्राप्त कर सकता है| जैसे कि आपको मोहन और रवि की कहानी से भी एक मार्गदर्शन मिला होगा की जहाँ मोहन कि मंथली इनकम उस गारमेंट्स शॉप पर काम करने पर 8000 थी| वहीँ रवि की मंथली इनकम उसके शिक्षा के कारण काफी जल्दी बढ़ी| शिक्षा हमारे जीवन में बहुत आवशयक है| शिक्षा आपको एक समक्ष नागरिक होने के साथ-साथ सही दिशा भी प्रदान कराती है| यह व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास करके, शारीरिक और मानसिक दृष्टिकोण प्रदान करती है और लोगों के रहने के स्तर को परिवर्तित करती है। यह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से अच्छा होने के साथ ही बेहतर जीवन जीने के अहसास को बढ़ावा देती है|
 
 
एक सही व्यक्तित्व की नीव है शिक्षा : 
जितना ज्यादा हम अपने जीवन में शिक्षा से ज्ञान प्राप्त करते हैं, उतना ही ज्यादा हम अपने जीवन में विकास करते हैं। एक अच्छे पढ़े-लिखे इन्सान का मतलब सिर्फ यह कभी नहीं होता कि अच्छी डिग्री और अच्छे जगह  नौकरी प्राप्त करना, इसका यह भी अर्थ है कि आप अपने जीवन में अच्छे और सामाजिक व्यक्ति बने| शिक्षा हमें हमारे लिए और हम से संबंधित व्यक्तियों के लिए क्या सही है और क्या गलत है को निर्धारित करने में मदद करती है| शिक्षा प्राप्त करने का सबसे पहला उद्देश्य एक अच्छा नागरिक बनना और उसके बाद व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सफल व्यक्ति बनना होता है| शिक्षा हमें सही सोच और सही निर्णय लेने में समक्ष बनती है| इस भाग-दौड़ की दुनिया में, शिक्षा हर व्यक्ति की भोजन, कपड़े और आवास का प्रमुख श्रोत बन गयी है। यह सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान प्रदान करने में सक्षम है| हमारे बीच अन्य सामाजिक मुद्दों के बारे में अच्छी आदत डालने और जागरुकता को बढ़ावा देती है शिक्षा|
 
शुभकामनायें !!
  

 

 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News