वर्ष 2023 के एशिया कप भारत की जीत के साथ समाप्त हो गया. टूर्नामेंट के 16वें संस्करण का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका की सह-मेजबानी में किया गया. इसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, भारत और नेपाल की टीमें भाग ले रही है. नेपाल की टीम इस टूर्नामेंट में पहली बार भाग लिया.
यह टूर्नामेंट 1984 में एकदिवसीय फॉर्मेट में शुरू हुआ था, हालाँकि हाल के संस्करणों में एकदिवसीय और T20I प्रारूपों के बीच बदलाव आया है. इस बार का संस्करण एकदिवसीय (50-ओवर) फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है. एशिया कप 2023 के दौरान 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच 13 मैच खेले गए.
एशिया कप फाइनल 2023 हाइलाइट्स:
1. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम महज 50 रन के स्कोर पर ढेर हो गई.
2. बुमराह को मैच की तीसरी गेंद पर सफलता मिली
3. इसके बाद सिराज ने अपने दूसरे ओवर में चार विकेट लिए और श्रीलंका का स्कोर 12/5 हो गया.
4. इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे ओवर में ही पांच विकेट लेने का कारनामा पूरा किया और सिराज के लगातार छठे ओवर में कुसल मेंडिस का विकेट लेकर कुल 6 विकेट हासिल किये.
6. ईशान किशन ने शुबमन गिल के साथ भारत के लिए पारी की शुरुआत की और दोनों ने रिकॉर्ड 263 गेंदें शेष रहते भारत को चैंपियन बना दिया.
𝘾𝙃𝘼𝙈𝙋𝙄𝙊𝙉𝙎 🏆
— ICC (@ICC) September 17, 2023
India storm to victory in the #AsiaCup2023 Final against Sri Lanka 🔥
📝: https://t.co/UROMhx0HTs pic.twitter.com/X4OOrGDJ6H
भारत की बादशाहत कायम:
भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में दबदबा रहा है. भारत ने रिकॉर्ड 08 बार एशिया कप का टाइटल जीता है. वहीं श्रीलंका की टीम 06 बार यह ख़िताब अपने नाम कर चुका है. पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप जीता है.
एशिया कप विजेताओं की लिस्ट:
वर्ष | विजेता | उपविजेता | मेजबान |
2023 | भारत | श्रीलंका | श्रीलंका और पाकिस्तान |
2022 | श्रीलंका | पाकिस्तान | श्रीलंका |
2018 | भारत | बांग्लादेश | यूएई |
2016 | भारत | बांग्लादेश | बांग्लादेश |
2014 | श्रीलंका | पाकिस्तान | बांग्लादेश |
2012 | पाकिस्तान | बांग्लादेश | बांग्लादेश |
2010 | भारत | श्रीलंका | श्रीलंका |
2008 | श्रीलंका | भारत | पाकिस्तान |
2004 | श्रीलंका | भारत | श्रीलंका |
2000 | पाकिस्तान | श्रीलंका | बांग्लादेश |
1997 | श्रीलंका | भारत | श्रीलंका |
1995 | भारत | श्रीलंका | यूएई |
1990-91 | भारत | श्रीलंका | भारत |
1988 | भारत | श्रीलंका | बांग्लादेश |
1986 | श्रीलंका | पाकिस्तान | श्रीलंका |
1984 | भारत | श्रीलंका | यूएई |
सर्वाधिक बार एशिया कप जीतने वाली टीमें:
देश | विजेता | वर्ष |
भारत | 8 | 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018, 2023 |
श्रीलंका | 6 | 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 |
पाकिस्तान | 2 | 2000 और 2012 |
एशिया कप 2023 में भाग लेने वाली टीमें:
ग्रुप-A | ग्रुप-B |
भारत | अफ़ग़ानिस्तान |
पाकिस्तान | बांग्लादेश |
नेपाल | श्रीलंका |
एशिया कप 2023 फॉर्मेट:
एशिया कप 2023 में तीन-तीन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. टूर्नामेंट का आयोजन राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में किया गया. प्रत्येक ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया. सुपर फोर खेलों की एक और राउंड-रॉबिन श्रृंखला हुई. वहां से टॉप 2 टीमें (भारत और श्रीलंका) 17 सितंबर को कोलंबो में फाइनल खेली.
इसे भी पढ़ें:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation