विश्व में जैव विविधता के हॉटस्पॉट
जैव विविधता से तात्पर्य विस्तृत रूप से उन विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु और वनस्पति से है जो संसार में या किसी विशेष क्षेत्र में एक साथ रहते है। एक जैव विविधता वाला हॉटस्पॉट ऐसा जैविक भौगोलिक क्षेत्र है जिसे मनुष्यों से खतरा रहता है। इस लेख में हमने विश्व में जैव विविधता की परिभाषा, मानदंड तथा विश्व में जैव विविधता के हॉटस्पॉट के नाम दिए हैं जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
जैविक विविधता पद का सर्वप्रथम प्रयोग वन्यजीवन वैज्ञानिक और संरक्षणवादी रेमंड एफ. डैसमैन द्वारा 1967 में ए डिफरेंट काइंड ऑफ कंट्री पुस्तक में किया गया था। जैव विविधता से तात्पर्य विस्तृत रूप से उन विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु और वनस्पति से है जो संसार में या किसी विशेष क्षेत्र में एक साथ रहते है। इसकी की समरसता को बनाये रखने के लिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है की हम अपनी धरती की पर्यावरण संबंधित स्थिति के तालमेल को बनाये रखे। जैव विविधता का संबंध, जिसे हम जैविक विविधता भी कह सकते है, मुख्य रूप से अलग अलग तरह के पेड़ पौधों और पशु पक्षियों का धरती पर एक साथ अपने अस्तित्व को बनाये रखने से है।
जैव विविधता हॉटस्पॉट (आकर्षण के केन्द्र) को निर्धारित करने के मानदंड
जैव विविधता हॉटस्पॉट (आकर्षण के केन्द्र) की अवधारणा 1988 में नॉर्मन मायर्स द्वारा विकसित की गई थी जब वे उष्णकटिबंधीय जंगल पर शोध करते हुए ये पाया की पौधों की प्रजातियों के साथ-साथ उनके आवास भी विलुप्ति की ओर जा रहे हैं। हॉटस्पॉट (आकर्षण के केन्द्र) को निर्धारित करने के मानदंड निम्नलिखित हैं:
1. इसमें कम से कम 1,500 संवहनी पौधे होना चाहिए जो उस क्षेत्र के इलावा कही नहीं पाए जाते हो। दूसरे शब्दों में, हॉटस्पॉट (आकर्षण के केन्द्र) अपरिवर्तनीय है।
2. ऐसा क्षेत्र जिनका 70% से अधिक मूल पर्यावास नष्ट हो चुका हो और 30% मूल प्राकृतिक वनस्पति विलुप्ति के कगार पर हो।
विश्व में जैव विविधता के हॉटस्पॉट (आकर्षण के केन्द्र)
जैवविविधता न केवल पृथ्वी के भौगोलिक क्षेत्रों में समान रूप से वितरित नहीं है बल्कि विश्व के कुछ क्षेत्र भी जैवविविधिता के मामले में अत्यधिक समृद्ध हैं। ऐसे क्षेत्रों को हम ‘‘मेगा डाइवर्सिटी क्षेत्र’’ (Mega diversity region) या ‘‘हाटस्पॉट (Hot spot)’’ कहते हैं। विश्व में जैव विविधता के हॉटस्पॉट या आकर्षण के केन्द्रो के नाम नीचे दिए गए हैं:
अफ्रीका
1. पूर्वी अफ्रीका-मोंटेन
2. पश्चिमी अफ्रीका के गिनीयन जंगलों
3. अफ्रीका का हॉर्न
4. मेडागास्कर और हिंद महासागर द्वीप समूह
5. मैपूटोलैंड, पॉडोलैंड, अल्बानी हॉटस्पॉट
6. सिक्युलेंट करौ
7. पूर्वी मालनेशियन द्वीप
8. दक्षिण अफ्रीका के केप फूलवादी हॉटस्पॉट
9. पूर्वी अफ्रीका के तटीय जंगलों
कार्बन पदचिह्न और कार्बन ऑफसेटिंग क्या हैं?
एशिया और ऑस्ट्रेलिया
1. हिमालयी हॉटस्पॉट
2. पूर्वी हिमालय
3. जापान जैव विविधता हॉटस्पॉट
4. दक्षिण-पश्चिम चीन के पर्वत
5. न्यू कैलेडोनिया
6. न्यूज़ीलैंड जैव विविधता हॉटस्पॉट
7. फिलीपीन जैव विविधता हॉटस्पॉट
8. पश्चिमी सुंद (इंडोनेशिया, माला और ब्रुनेई)
9. वालेस (पूर्वी इंडोनेशिया)
10. भारत के पश्चिमी घाट और श्रीलंका के द्वीप समूह
11. हवाई सहित पॉलिनेशिया और माइक्रोनेशियन द्वीप परिसर
12. दक्षिण-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
उत्तरी और मध्य अमेरिका
1. कैलिफोर्निया फूलवादी प्रांत
2. कैरीबियाई द्वीप हॉटस्पॉट
3. संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिको सीमा के मॉडरियन पाइन-ओक लकड़ी की भूमि
4. मेसोअमेरिकन जंगल
कार्बन चक्र और वैश्विक कार्बन बजट क्या हैं?
दक्षिण अमेरिका
1. ब्राजील के सेराडो
2. चिली सर्दी वर्षा (वाल्डिवियन) वन
3. टुम्बस-चोको-मगदालेना
4. उष्णकटिबंधीय एंडीज
5. अटलांटिक जंगल
यूरोप और मध्य एशिया
1. काकेशस क्षेत्र
2. ईरान-अनातोलिया क्षेत्र
3. भूमध्य बेसिन और इसके पूर्वी तटीय क्षेत्र
4. मध्य एशिया के पर्वत
विश्व भर में ऐसे 34 आकर्षण के केन्द्र हैं इन केन्द्रों में विश्व के 60 प्रतिशत पौधों, पक्षियों, स्तनपाई प्राणियों, सरीसृपों और उभयचर प्रजातियों का संरक्षण किया जाता है। प्रत्येक आकर्षण का केन्द्र आज खतरे के दौर से गुजर रहा है और अपने 70 प्रतिशत मूल प्राकृतिक वनस्पति को खो चुका है। इसलिए, स्थानिक प्रजातियों और उनके आवास की रक्षा और संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.