भारत एक संघ शासित लोकतांत्रिक देश है इसी कारण यहाँ पर सरकार को सभी क्षेत्रों, समाज के विभिन्न वर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही कल्याणकारी योजनाओं को बनाना पड़ता हैl ऐसी ही कुछ योजनायें जैसे महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कुछ योजनायें समाज के विभिन्न आय वर्गों की जरुरत के हिसाब से बनायीं गयीं हैं l

भारत में विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की सूची
केन्द्रीय योजनाओं के लिए 2017-18 के बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस प्रकार से धन का आवंटन किया है l
| क्रमांक संख्या | योजना का नाम | बजट आवंटन (करोड़ रुपये में) |
| 1. | महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम | 48,000 |
| 2. | प्रधानमंत्री आवास योजना | 29,043 |
| 3. | राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन | 6,050 |
| 4. | राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम | 9,500 |
| 5. | प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना | 19,000 |
| 6. | सर्व शिक्षा अभियान सहित राष्ट्रीय शिक्षा मिशन | 29,556 |
| 7. | स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का राष्ट्रीय कार्यक्रम | 10,000 |
| 8. | एकीकृत बाल विकास सेवाएँ | 20,755 |
| 9. | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन | 27,131 |
| 10. | स्वच्छ भारत मिशन | 16,248 |
| 11. | स्वच्छ आजीविका मिशन–आजीविका | 4,849 |
| 12. | शहरी पुनरुद्धार मिशन: अमृत तथा स्मार्ट सिटी मिशन | 9,000 |
| 13. | 13,741 | |
| 14. | 1,634 | |
| 15. | 401 | |
| 16. | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना | 7,377 |
| 17. | महिला सशक्तिकरण एवं संरक्षण मिशन | 1,089 |
| 18. | पर्यावरण, वानिकी और वन्य जीव | 962 |
| 19. | प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मनरेगा से अलग रोजगार सृजन कार्यक्रम | 11,640 |
| 20. | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना | 9,000 |
| 21. | रक्षा सेवाओं के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल आधारित नेटवर्क | 3,000 |
| 22. | दालों के लिए मूल्य स्थिरीकरण निधि | 3,500 |
| 23. | भारतनेट | 10,000 |
| 24. | मैट्रो परियोजनाएं | 18,000 |
| 25. | इन्द्रधनुष योजना के अंतर्गत सरकारी बैंकों का पुनः पूंजीकरण | 10,000 |
| 26. | दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना | 10,635 |
| 27. | नमामि गंगे योजना | 2,250 |
| 28. | सागरमाला परियोजना | 600 |
| 29. | निर्धन परिवारों को एलजीपी कनेक्शन | 2,500 |
Source:Budget 2017-18
तो इस प्रकार ऊपर दी गयी परियोजनाओं और उन पर किये जाने वाले खर्चों से एक बात तो स्पष्ट हो जाती है कि सरकार सभी क्षेत्रों और समाज के सभी वर्गों के बहुमुखी विकास के लिए कृत संकल्प है |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation