दुनिया के अनोखे देश, जहां देखने को नहीं मिलेंगे पेड़
पेड़ इंसानों के जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनके बिना जीवन जीना मुश्किल है। हवा को शुद्ध करने की बात हो या फिर धूप में छाया और मौसमी फलों की, पेड़ों को महत्व कम नहीं है। हालांकि, दुनिया में कुछ ऐसे देश और जगहें भी हैं, जहां आपको पेड़ देखने को नहीं मिलेंगे।
धरती पर बढ़ते वैश्विकरण के कारण अब इसकी सांसे फूलने लगी हैं। विभिन्न देश संयुक्त राष्ट्र की मदद से कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने की बात कर रहे हैं। देशों में हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, जिसमें पौधरोपण से लेकर अन्य प्रयास जारी हैं। क्योंकि, चाहे वायुमंडल को शुद्ध करने की बात हो या फिर धूप में छांव की या फिर हर मौसम में अलग-अलग प्रकार के फलों का स्वाद देने वाले पेड़ों की, इनके महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जाता है। यही वजह है कि पेड़ों को धरती के फेफड़े रूप में भी जाना जाता है। हालांकि, इसके बावजूद भी दुनिया में कुछ ऐसे अनोखे देश और जगहें हैं, जहां आपको पेड़ देखने को नहीं मिलेंगे। इस लेख के माध्यम से हम कुछ ऐसे देशों के बारे में जानेंगे, जहां आपको पेड़ देखने को नहीं मिलेंगे।
Qatar
कतर अरब प्रायद्वी के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित इकलौता क्षेत्रिय प्रायद्वीपीय देश है। इसके दक्षिण में सउदी अरब और बाकी दिशाओं में फारस की खाड़ी है। कुछ समय तक यह देश कुवैत के शासकों के अधीन रहा और इसके बाद यह तुर्की के अधीन हो गया। बाद में यहां पर ब्रिटिश हुकुमत भी रही। ऐसा माना जाता है कि इस देश के नाम की उत्पत्ति वर्तमान के जुबारा देश के पुराने नाम कतारा से हुई थी, जो कि पुराने समय में महत्वपूर्ण बंदरगाह हुआ करता था। इस देश में आपको पेड़ देखने को नहीं मिलेंगे, बल्कि यहां आपको रेगिस्तान देखने को मिल जाएगा। यहां आपको तेल का भंडार मिलेगा। इसके साथ ही यहां मोतियों का उत्पादन होता है। इस देश की गिनती अमीर देशों में की जाती है। कम बारिश और रेगिस्तान होने की वजह से यहां पेड़ देखने को नहीं मिलते हैं।
Greenland
ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिका का एक आइलैंड देश है। यह विशेष रूप से अपने ग्लेशियर के लिए जाना जाता है। यहां का वातावरण ठंडा है, जिसकी प्रमुख वजह यहां पर बर्फबारी है। ग्रीनलैंड को ही दुनिया के सबसे बड़े आइलैंड के रूप में भी जाना जाता है। यहां आपको पेड़ों की संख्या देखने को नहीं मिलेंगी।

Oman
ओमान देश में भी आपको पेड़ नहीं मिलेंगे। इस देश के उत्तर में संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण में अरब सागर है। यहां की जनसंख्या करीब 75 लाख है, जिसमें बाहर से आने वाले प्रवासियों की संख्या अधिक है।
Antarctica
यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है, जिसका 98 पर्सेंट हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है। यह पृथ्वी पर सबसे ठंडी जगह है, जहां का तापमान -70 से -80 डिग्री सेल्सियस के बीच चला जाता है। गर्मी के मौसम में भी यहां का औसत तापमान 5 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। ऐसे में यहां पेड़ देखने को नहीं मिलेंगे।
पढ़ेंः कौन से हैं भारत के सबसे महंगे घर और क्या है कीमत, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.