भारत के उत्तर में जब भी देशी खान-पान और जीवनशैली की बात होती है, तो हरियाणा राज्य का नाम सबसे टॉप पर आता है। भारत का यह राज्य खिलाड़ियों का गढ़ भी कहा जाता है, जहां अमूमन सभी मोहल्लों से एक न एक खिलाड़ी जरूर निकला है। इतिहास उठाकर देखें, तो महाभारत से लेकर पानीपत की लड़ाई का जिक्र हरियाणा में ही मिलता है।
आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा में ऐसा कौन-सा जिला है, जिसका सबसे बड़ा नाम है, यदि नहीं, तो यह पूरा लेख जरूर पढ़ें।
हरियाणा राज्य का परिचय
हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर, 1966 को 17वें राज्य के रूप में किया गया था। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह देश का 20वां और भारत के कुल क्षेत्रफल का 1.34 फीसदी हिस्सा है।
हरियाणा में कुल जिले और मंडल
हरियाणा में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। इन मंडलों में कुल 73 उपमंडल और 93 तहसील हैं। इसके अतिरिक्त, यहां 10 नगर निगम, 46 नगर पालिका, 21 नगर परिषद्, 10 लोकसभा सीट, 5 राज्यसभा सीट, 91 विधानसभा सीट व 154 शहर हैं।
हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिले
हरियाणा का सबसे पूर्वी जिला यमुनानगर है, तो सबसे उत्तरी जिला पंचकूला है। वहीं, सबसे पश्चिमी जिला सिरसा और सबसे दक्षिणी जिला नूंह है।
हरियाणा का सबसे बड़ा नाम वाला जिला
अब सवाल है कि हरियाणा का सबसे बड़ा नाम वाला जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह चरखी दादरी जिला है। चरखी दादरी अंग्रेजी में कुल 12 अक्षरों से मिलकर बना है। ऐसे में यह प्रदेश का सबसे बड़ा नाम वाला जिला है।
क्या है जिले के नाम का इतिहास
लोक कथाओं की मानें, तो दादरी शब्द संस्कृत के दादुर से आया है। दादुर का अर्थ मेंढक होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस जगह की स्थापना से पहले यहां एक बड़ी झील हुआ करती थी, जिसमें अधिक मेंढक रहा करते थे। ऐसे में इस स्थान को दादुर से दादरी कहा गया। वहीं, इसके पास एक गांव चरखी है, जहां से चरखी शब्द दादरी के साथ जुड़ गया और यह चरखी दादरी कहलाने लगा।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation