प्राचीन भारत के इतिहास की जानकारी के साधनों को दो भागों में बाँटा जा सकता है- साहित्यिक साधन (धार्मिक साहित्य और लौकिक साहित्य) और पुरातात्विक साधन, जो देशी और विदेशी दोनों हैं।
1. पाटिलपुत्र, जिसे वर्तमान में पटना के नाम से जाना जाता है, का संस्थापक कौन था ?
A. बिम्बिसार
B. अजातशत्रु
C. अशोक
D. उदयिन
Ans: D
2. अजातशत्रु किस वंश से सम्बन्ध रखता था ?
A. नंद
B. हर्यक
C. मौर्य
D. शुंग
Ans: B
3. निम्न में से कौन सी महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली है ?
A. कपिलवस्तु
B. काठमांडू
C. पाटिलपुत्र
D. राजगीर
Ans: A
4. महावीर स्वामी जैन धर्म के ............ तीर्थंकर थे |
A. 24वें
B. 25वें
C. 34वें
D. 22वें
Ans: A
5. छठी सदी ईसा पूर्व में कौशल जनपद की राजधानी कौन सी थी ?
A. अवंती
B. अमरावती
C. श्रावस्ती
D. मथुरा
Ans: C
भारतीय फिल्मों पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज
6. मौर्य साम्राज्य का संस्थापक कौन था ?
A. चन्द्रगुप्त मौर्य
B. अशोक
C. बिन्दुसार
D. अजातशत्रु
Ans: A
7. निम्न में से कौन सा वेद सर्वाधिक पुराना है ?
A. सामवेद
B. यजुर्वेद
C. ऋग्वेद
D. अथर्ववेद
Ans: C
8. निम्न कथनों पर विचार कीजिये:
I. उपनिषद् का शब्दिक अर्थ है-'पास/निकट बैठना' |
II. उपनिषदों में शिष्य और गुरु के बीच हुई चर्चाओं का वर्णन है |
सही कथन की पहचान कीजिये:
A. I और II दोनों सही हैं
B. केवल I सही है
C. केवल II सही है
D. इनमे से कोई नहीं
Ans: A
9. अर्थशास्त्र' का लेखक निम्न में से कौन है ?
A. चाणक्य
B. अशोक
C. पाणिनि
D. विश्वामित्र
Ans: A
10. मेगस्थनीज निम्न में से किसके दरबार में राजदूत के रूप में रहा था ?
A. चन्द्रगुप्त मौर्य
B. अशोक
C. समुद्रगुप्त
D. हर्षवर्धन
Ans: A
Comments
All Comments (0)
Join the conversation