Highest Partnerships in ICC Cricket World Cup: आईसीसी विश्व कप क्रिकेट का आयोजन इस वर्ष भारत की मेजबानी में किया जा रहा है. क्रिकेट विश्व कप का आयोजन हर चार साल में किया जाता है. पिछले संस्करण का आयोजन इंग्लैंड में किया गया था, जिसमें न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड विश्व चैंपियन बना था.
वर्ल्ड कप के इस प्लेटफार्म पर हर बार कई नए रिकॉर्ड बनते रहते है. इस बार के संस्करण में सबसे बड़े टीम स्कोर का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बना दिया है, इस मामले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा है.
चलिए हम इस आर्टिकल में वर्ल्ड इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी के बारें में बात करते है. विश्व कप में कई टीमों के बल्लेबाजों ने शतक के साथ साथ कई बड़ी साझेदारियों का भी रिकॉर्ड बनाया है. जिसमे बल्लेबाजों ने 300+ रनों की साझेदारी का भी रिकॉर्ड बनाया है.
इसे भी पढ़ें: ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें
विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड:
विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल्स और क्रिस गेल के नाम दर्ज है. दोनों खिलाड़ियों ने साल 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 372 रन जोड़े थे. अभी तक कोई अन्य जोड़ी इस रिकॉर्ड के पास तक नहीं पहुंच पाई है.
विश्व कप की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भारत के सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1999 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 318 रनों की साझेदारी की थी. इस लिस्ट में श्रीलंका के उपुल थरंगा, तिलकरत्ने दिलशान की जोड़ी तीसरे नंबर पर जिन्होंने 282 रनों की साझेदारी की थी.
क्रिकेट विश्व कप में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी साझेदारी
रैंक | साझेदारी (पार्टनर) | रन | विकेट (साझेदारी) | टीम | बनाम |
1 | मार्लोन सैमुअल्स, क्रिस गेल | 372 | 2 | वेस्ट इंडीज | ज़िम्बाब्वे |
2 | सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ | 318 | 2 | भारत | श्रीलंका |
3 | उपुल थरंगा, तिलकरत्ने दिलशान | 282 | 1 | श्रीलंका | ज़िम्बाब्वे |
4 | डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र | 273* | 2 | न्यूज़ीलैंड | इंग्लैंड |
5 | डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ | 260 | 2 | ऑस्ट्रेलिया | अफ़ग़ानिस्तान |
6 | डेविड मिलर, जेपी डुमिनी | 256* | 5 | दक्षिण अफ्रीका | ज़िम्बाब्वे |
7 | फाफ डु प्लेसिस, एचएम अमला | 247 | 2 | दक्षिण अफ्रीका | आयरलैंड |
8 | सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली | 244 | 2 | भारत | नामिबिया |
9 | सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ | 237* | 3 | भारत | केन्या |
10 | रिकी पोंटिंग, डेमियन मार्टिन | 234* | 3 | ऑस्ट्रेलिया | भारत |
11 | उपुल थरंगा, तिलकरत्ने दिलशान | 231* | 1 | श्रीलंका | इंग्लैंड |
12 | क्लास-जन वैन नोर्टविज्क, फीको क्लॉपेनबर्ग | 228 | 2 | नीदरलैंड | नामिबिया |
13 | एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला | 221 | 3 | दक्षिण अफ्रीका | नीदरलैंड |
14 | लाहिरू थिरिमाने, कुमारा संगकारा | 212* | 2 | श्रीलंका | इंग्लैंड |
15 | कुमारा संगकारा, तिलकरत्ने दिलशान | 210* | 2 | श्रीलंका | बांग्लादेश |
16 | स्टीव वॉ, मार्क वॉ | 207 | 3 | ऑस्ट्रेलिया | केन्या |
17 | ब्रैड हॉज, माइकल क्लार्क | 204 | 4 | ऑस्ट्रेलिया | नीदरलैंड |
18 | वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली | 203 | 3 | भारत | बांग्लादेश |
19 | वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली | 202 | 2 | भारत | बरमूडा |
20 | सुरेश रैना, एमएस धोनी | 196* | 5 | भारत | ज़िम्बाब्वे |
21 | गॉर्डन ग्रीनिज, लैरी गोम्स | 195* | 3 | वेस्ट इंडीज | ज़िम्बाब्वे |
22 | कुमारा संगकारा, तिलकरत्ने दिलशान | 195 | 2 | श्रीलंका | स्कॉटलैंड |
23 | वजाहतुल्लाह वस्ती, सईद अनवर | 194 | 1 | पाकिस्तान | न्यूज़ीलैंड |
24 | डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा | 192 | 2 | ऑस्ट्रेलिया | बांग्लादेश |
25 | शाकिब अल हसन, लिटन दास | 189* | 4 | बांग्लादेश | वेस्ट इंडीज |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation