This is an archived article last updated on Mar 8, 2025. The information may be outdated.

Champions Trophy Final: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, इस स्टार खिलाड़ी का खेलना संदिग्ध, क्या है ऑप्शन?

Last Updated: Mar 8, 2025, 22:47 IST

Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) की उपलब्धता अब भी संदिग्ध बनी हुई है. सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फील्डिंग के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई थी. अगर हेनरी नहीं खेलते, तो न्यूजीलैंड के पास जैकब डफी विकल्प के रूप में मौजूद हैं.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से पहले फिटनेस की चुनौती का सामना कर रहे हैं.
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से पहले फिटनेस की चुनौती का सामना कर रहे हैं.

Champions Trophy Final IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा, लेकिन उससे पहले कीवी टीम के लिए एक बुरी खबर आई है. शानदार फॉर्म में चल रहे टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटिल हो गए है. जिससे कीवी टीम फाइनल से पहले मुश्किल में पड़ती दिख रही है. बता दें कि गद्दाफी स्टेडियम में सेमीफाइनल मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी.   

यह भी देखें:

Champions Trophy 2025 Final IND vs NZ: रोहित ब्रिगेड के सामने कीवी चुनौती, देखें फाइनल की हर एक डिटेल्स

IPL 2025 Captains Name: 10 में से 9 टीमों के कप्तानों के नाम आये सामने, बस इस Team ने बनाया है सस्पेंस!

मैट हेनरी की फिटनेस पर संशय: 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से पहले फिटनेस की चुनौती का सामना कर रहे हैं. सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए, हेनरी ने हेनरिक क्लासेन का कैच लेते समय कंधे में चोट लगा ली थी. हालांकि, चोट के बावजूद वह मैदान पर लौटे और दो ओवर भी डाले, जिससे उनकी उपलब्धता को लेकर उम्मीद बनी हुई है.

IND vs NZ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल 2025 – मैच डिटेल्स

तारीख

9 मार्च 2025

स्थान

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई

टॉस समय

दोपहर 2:00 बजे (IST)

मैच शुरू

दोपहर 2:30 बजे (IST)

टीम

भारत बनाम न्यूजीलैंड

लाइव टेलीकास्ट

स्टार स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स 18

लाइव स्ट्रीमिंग

जियोसिनेमा, हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट

अब तक शानदार रहा है हेनरी का प्रदर्शन:

मैट हेनरी टूर्नामेंट के टॉप विकेट-टेकर हैं, जिन्होंने चार मैचों में 16.70 की औसत से 10 विकेट लिए हैं. भारत के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मैच में उन्होंने 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था.

फाइनल में भारत से मुकाबला:

न्यूजीलैंड 9 मार्च (रविवार) को दुबई में भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल खेलेगा. यह 2009 के बाद उनकी पहली चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल उपस्थिति होगी. अब देखना होगा कि मैट हेनरी फिट होकर खेलते हैं या नहीं.

कोच गैरी स्टीड का बयान:

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने हेनरी की चोट पर अपडेट देते हुए कहा—
"सकारात्मक बात यह है कि वह दोबारा गेंदबाजी करने आए. हमने स्कैन करवा लिया है और उन्हें खेलने का पूरा मौका देंगे. हालांकि, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. कंधे की चोट से वह अभी भी दर्द में हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे."

हेनरी का विकल्प कौन?

अगर मैट हेनरी फाइनल से बाहर होते हैं, तो जैकब डफी उनके संभावित विकल्प होंगे. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डफी अभी तक टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं, लेकिन प्री-टूर्नामेंट ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ 7 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिया था. फाइनल में उनका चयन हालात पर निर्भर करेगा.

यह भी देखें: ‘हिटमैन’ Rohit Sharma जैसा कोई नहीं! यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 8, 2025, 22:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News