भारत की मेजबानी में ICC World Cup 2023 की शानदार शुरुआत हुई है. इस विश्व कप में कई नए रिकॉर्ड बने है, जिसमें सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड, और सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड शामिल है.
इस विश्व कप के महाकुम्भ में दुनिया की 10 टीमें भाग ले रही है. रोहित की अगुआई वाली भारतीय टीम ने भी अपने सफ़र की शानदार शुरुआत की है. विश्व कप के इतिहास में अभी तक 6 टीमें ही इस ख़िताब को जीत पाई है. विश्व कप की सबसे सफल टीम की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर है जिसने पांच बार यह टाइटल अपने नाम किया है.
विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक के साथ-साथ सबसे तेज अर्द्धशतक के रिकॉर्ड बने है. इस आर्टिकल में आज हम विश्व कप इतिहास में बनाये गए सबसे तेज अर्द्धशतक की बात करेंगे.
इसे भी पढ़ें:
ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें
ICC Cricket World Cup में अब तक के सर्वोच्च टीम स्कोर कौन से है? जानें
ODI World Cup इतिहास के 10 सबसे बड़े उलटफेर कौन से है?
विश्व कप इतिहास में सबसे तेज अर्द्धशतक:
वनडे विश्व कप का सबसे तेज अर्द्धशतक न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने बनाया है. मैकुलम ने महज 18 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा कर इतिहास रचा है. दूसरे नंबर की बात करें तो यह रिकॉर्ड भी मैकुलम के नाम ही दर्ज है. दूसरी बार उन्होंने 20 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया था. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज का नाम आता है उन्होंने भी 20 गेंदों में अर्द्धशतक जमाया है.
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में सबसे तेज़ अर्धशतक (50):
रैंक | खिलाड़ी | कुल स्कोर | बनाम | गेंदें (50 रनों के लिए) | तारीख |
1 | ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) | 77 | इंग्लैंड | 18 | 20 फरवरी 2015 |
2 | ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) | 52 | कनाडा | 20 | 22 मार्च 2007 |
3 | एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) | 51 | स्कॉटलैंड | 20 | 11 मार्च 2015 |
4 | ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) | 88 | अफ़ग़ानिस्तान | 21 | 04 मार्च 2015 |
5 | मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका) | 75 | नीदरलैंड | 21 | 16 मार्च 2007 |
6 | ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) | 50 | ऑस्ट्रेलिया | 21 | 28 फरवरी 2015 |
7 | मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका) | 52 | वेस्ट इंडीज | 22 | 10 अप्रैल 2007 |
8 | दिनेश चंडीमल (श्रीलंका) | 52 | ऑस्ट्रेलिया | 22 | 08 मार्च 2015 |
9 | ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) | 59 | दक्षिण अफ्रीका | 22 | 24 मार्च 2015 |
10 | ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) | 73 | कनाडा | 23 | 23 फ़रवरी 2003 |
11 | जिम डेविसन (कैन) | 52 | न्यूज़ीलैंड | 23 | 22 मार्च 2007 |
12 | कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) | 73 | कनाडा | 23 | 28 फरवरी 2011 |
13 | केविन ओ'ब्रायन (आयरलैंड) | 50 | संयुक्त अरब अमीरात | 23 | 25 फरवरी 2015 |
14 | वेवेल हिंड्स (वेस्टइंडीज) | 64 | कनाडा | 24 | 23 फ़रवरी 2003 |
15 | जिम डेविसन (कनाडा) | 75 | न्यूज़ीलैंड | 25 | 03 मार्च 2003 |
16 | ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) | 109 | न्यूज़ीलैंड | 25 | 28 अक्टूबर 2023 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation