वर्ष 1991 में 69वें संवैधानिक संशोधन ने दिल्ली को “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र”, दिल्ली के रूप में विशेष का दर्जा दिया था. इसी समय से यहाँ पर विधानसभा व मंत्रिमंडल का गठन किया गया. 69वें संशोधन के बाद दिल्ली का शासन लेफ्टिनेंट गवर्नर को सौंप दिया गया था. इस संशोधन के पहले यहाँ पर महानगरीय परिषद् और कार्यकारी परिषद् थी. आदित्य नाथ झा, आईसीएस दिल्ली के पहले प्रशासक थे जो कि 7 नवंबर 1966 से 19 जनवरी 1972 तक इस पद पर रहे थे.
दिल्ली के प्रशासक पद पर अभी तक 21 लोग रहे हैं और जिन लोगों ने इस पद को 1991 के बाद संभाला है उनको लेफ्टिनेंट गवर्नर या उपराज्यपाल कहा जाता है. आम तौर पर इस पद पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी (13 लोग) ही नियुक्त किये जाते रहे हैं.
वर्तमान में भारत में चार 29 राज्य और 7 संघ शासित प्रदेश हैं. इन 7 संघ शासित प्रदेश में से 4 संघ शासित प्रदेशों को प्रशासकों द्वारा शासित किया जाता है जबकि शेष तीन संघ शासित प्रदेशों (दिल्ली, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार) को लेफ्टिनेंट जनरल द्वारा शासित किया जाता है.
दिल्ली के सभी लेफ्टिनेंट गवर्नर की सूची निम्नानुसार है;
नाम | पद धारण | रिटायर्ड |
1. आदित्य नाथ झा | 7 नवंबर, 1966 | 19 जनवरी, 1972 |
2. एम.जी. पिमपुतकर | 19 जनवरी,1972 | 23 अप्रैल, 1972 |
3. बालेश्वर प्रसाद | 24 अप्रैल,1972 | 3 अक्टूबर, 1974 |
4. कृष्ण चंद | 3 अक्टूबर, 1974 | 30 मार्च,1977 |
5. दलीप राय कोहली | 30 मार्च 1978 | 17 फरवरी, 1980 |
6. जगमोहन | 17 फरवरी, 1980 | 30 मार्च, 1981 |
7. सुंदर लाल खुराना | 30 मार्च, 1981 | 2 सितम्बर, 1982 |
8. जगमोहन | 2 सितम्बर, 1982 | 25 अप्रैल, 1984 |
9. पी जी गावई | 26 अप्रैल, 1984 | 3, नवम्बर, 1984 |
10. मोहन एम.के. वाली | 4, नवम्बर, 1984 | 15, नवम्बर, 1985 |
11. हरकिशन लाल कपूर | 16, नवम्बर, 1985 | 3, अगस्त, 1988 |
12. रोमेश भंडारी | 4 अगस्त , 1988 | 13 नवम्बर, 1989 |
13. अर्जुन सिंह | 14, दिसम्बर , 1989 | 17 दिसम्बर, 1990 |
14. मार्कंडे सिंह | 17 दिसम्बर, 1990 | 4 मई,1992 |
15. प्रसन्नभाई करुणशंकर दवे | 4 मई , 1992 | 4 जनवरी, 1997 |
16. तेजेंद्र खन्ना | 4 जनवरी, 1997 | 20 अप्रैल, 1998 |
17. विजई कपूर | 20 अप्रैल,1998 | 9 जून, 2004 |
18. बनवारी लाल जोशी | 9 जून, 2004 | 9 अप्रैल , 2007 |
19. तेजेंद्र खन्ना | 9 अप्रैल, 2007 | 9 जुलाई, 2013 |
20. नजीब जंग | 9 जुलाई, 2013 | 22 दिसम्बर 2016 |
21. अनिल बैजल | 31 दिसम्बर 2016 | वर्तमान |
दिल्ली के मुख्यमंत्री को भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है न कि दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर द्वारा. अन्य मंत्रियों को राज्य के मुख्यमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है. मंत्री, राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत पद पर रहते हैं.
मंत्रिमंडल, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उपराज्यपाल/ लेफ्टिनेंट गवर्नर द्वारा स्वविवेक के किये गए निर्णयों को छोड़कर बाकी सभी कार्यों के सहायता करती है. लेकिन उप राज्यपाल/ लेफ्टिनेंट गवर्नर व मंत्रीमंडल में किसी मुद्दे पर टकराव होने पर लेफ्टिनेंट गवर्नर उसे राष्ट्रपति के पास भेज सकता है.
हमें उम्मीद है कि यह आलेख आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतियोगियों की सहायता करेगा.
भारत के संघ शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर और प्रशासकों की सूची
Comments
All Comments (0)
Join the conversation