Virat Kohli Century on Birthday: किंग कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इतिहास रचते हुए वनडे क्रिकेट में दुनिया के सबसे महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के शतकों की बराबरी कर ली है. साथ ही विराट अपने जन्मदिन पर वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए है.
वहीं विराट वनडे में बर्थडे पर शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए है. विराट ने मात्र 277 पारियों में अपने 49 वनडे शतक जड़े है वहीं सचिन ने 451 पारियों में 49 वनडे शतक बनाये थे.
ईडेन गार्डेन में अपने शानदार शतक से विराट ने क्रिकेट फैन्स का खूब मनोरंजन किया. विराट ने अपने बर्थडे के दिन शतक जड़कर क्रिकेट प्रेमियों को नायाब तोहफा दिया है.
From one Master to another 🤝#CWC23 pic.twitter.com/ezCXOJuJhh
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) November 5, 2023
यह भी पढ़ें:
ICC ODI World Cup में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? जानें
35वें जन्मदिन पर जड़ा शतक:
विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के विश्व कप मैच में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए सचिन तेंदुलकर के 49 एकदिवसीय शतकों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
277वीं पारी में 49वां शतक:
कोहली ने 119 गेंदों पर रिकॉर्ड-बराबर शतक पूरा किया, उन्होंने भारत की पारी के 49वें ओवर में ईडन गार्डन्स में कैगिसो रबाडा को कवर की ओर शॉट मारकर यह मील का पत्थर हासिल किया.
तेंदुलकर ने जहां अपना 49वां शतक अपनी 451वीं वनडे पारी में लगाया, वहीं कोहली ने अपने 289वें मैच की 277वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की. वह 121 गेंदों में 101 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत को 326 के कुल स्कोर तक पहुंचाया.
यह भी देखें:
ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें
ICC World Cup 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट
2023 विश्व कप में दूसरा शतक:
कोहली ने 2023 विश्व कप में अब तक दो शतक लगा चुके है. साथ ही किंग ने चार अर्धशतक लगाये है. विराट दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. यह पहली बार है जब उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं.
वनडे में बर्थडे पर शतक जड़ने वाले खिलाड़ी:
कोहली वनडे क्रिकेट इतिहास में अपने जन्मदिन पर शतक लगाने वाले दुनिया के सतावें बल्लेबाज बन गए है. वहीं भारतियों की बात करें तो अपने जन्म दिन पर महान सचिन तेंदुलकर और विनोद काम्बली शतक जड़ चुके है.
जन्मदिन पर शतक | ||||
क्रम संख्या | खिलाड़ी | साल | स्कोर | बनाम |
1 | विनोद कांबली (भारत) | 1993 | 100* | इंग्लैंड |
2 | सचिन तेंदुलकर (भारत) | 1998 | 134 | ऑस्ट्रेलिया |
3 | सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) | 2008 | 130 | बांग्लादेश |
4 | रॉस टेलर (न्यूजीलैंड) | 2011 | 131* | पाकिस्तान |
5 | टॉम लाथम (न्यूजीलैंड) | 2022 | 140* | नीदरलैंड |
6 | मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) | 2023 | 121 | पाकिस्तान |
7 | विराट कोहली (भारत) | 2023 | 101* | साउथ अफ्रीका |
History created 💯👑#CWC23 pic.twitter.com/ZMg1hkCnDM
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) November 5, 2023
यह भी देखें:
ICC Cricket World Cup में अब तक के सर्वोच्च टीम स्कोर कौन से है? जानें
इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation