स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 1 जून 2021

आने वाले महीनों में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नीचे दिए गए सामान्य ज्ञान क्विज़ को हल करें. बेहतर जानकारी के लिए हर प्रश्न के नीचे दिए गए विस्तृत विवरण पर भी एक नज़र डालें. 

Jun 1, 2021, 17:09 IST
Static GK adn Current Events Quiz: 1st June 2021
Static GK adn Current Events Quiz: 1st June 2021

जागरण जोश आपके लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC सिविल सेवा, SSC CGL, CHSL, RRB, IBPS PO इत्यादि के लिए वर्तमान घटनाओं और स्टेटिक GK पर आधारित प्रश्नोत्तरी लेकर आया है. नीचे दिए गए प्रश्नों को हल करें.

1. भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Indian Evidence Act) कब लागू किया गया था?

A. 30 सितंबर, 1872

B. 1 जनवरी, 1872

C. 31 दिसंबर, 1871

D. 1 सितंबर, 1872

Ans. D

व्याख्या: भारतीय साक्ष्य अधिनियम वर्ष 1872 में सितंबर के पहले दिन लागू हुआ था.

2. Fire Ice क्या है?

A. मिथाइल क्लोरेट (Methyl Chlorate)

B. मीथेन हाइड्रेट (Methane Hydrate)

C. कार्बन डाइऑक्साइड (Carbon dioxide)

D. भाप (Steam)

Ans. B

व्याख्या: मीथेन हाइड्रेट (Methane Hydrate) को Fire Ice के नाम से भी जाना जाता है. इसे समुद्र तल से निकाला जा सकता है.

3. Fire Ice के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है/हैं?

1. मीथेन हाइड्रेट (Methane Hydrate) कोयले या पेट्रोल या प्राकृतिक गैस की तुलना में 30 प्रतिशत कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित करती है.

2. बायोजेनिक मीथेन (Biogenic methane) Shallow sediments में जीवाणु क्रिया द्वारा निर्मित होता है.

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D इनमे से कोई भी नहीं

Ans. C

व्याख्या: समुद्र की तलहटी के नीचे मीथेन पाई जाती है. मीथेन हाइड्रेट (Methane Hydrate) कोयले या पेट्रोल या प्राकृतिक गैस की तुलना में 30 प्रतिशत कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित करती है. बायोजेनिक मीथेन (Biogenic methane) Shallow sediments में जीवाणु क्रिया द्वारा निर्मित होता है.

4. Tibetology से क्या तात्पर्य है?

1. तिब्बत के पठार का अध्ययन करना.

2. तिब्बत के इतिहास, धर्म, भाषा, संस्कृति, राजनीति का अध्ययन करना.

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D इनमे से कोई भी नहीं

Ans. B

व्याख्या: Tibetology तिब्बत से संबंधित चीजों का अध्ययन है, जिसमें इसका इतिहास, धर्म, भाषा, संस्कृति, राजनीति और ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के तिब्बती लेखों का संग्रह शामिल है. 

5. लद्दाख में स्थित कौन सी झील बुमेरांग (Boomerang) के आकार की है?

A. Pangong Tso

B. Tso Moriri

C. Kyagar Tso

D. Yaye Tso

Ans. A

व्याख्या: Pangong Tso एक 135 किमी लंबी झील है, जो 604 वर्ग किमी में फैली हुई है और एक बुमेरांग (Boomerang) के आकार में है.

स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 31 मई 2021

6. एक प्राधिकरण द्वारा प्रदान की गई रिपोर्ट जो समस्या से जुड़े लोगों को इसके समाधान के बारे में सूचित करती है, क्या कहलाती है?

A. Yellow Pages

B. White Paper

C. Red Paper

D. Black Paper

Ans. B

व्याख्या: एक White Paper का उद्देश्य इस बात का Advocate करना है कि किसी एक निश्चित स्थिति के बारे में जानने का यह सबसे अच्छा तरीका है या किसी विशेष समस्या के लिए यह एक निश्चित समाधान है. यह एक प्राधिकरण द्वारा प्रदान की गई एक रिपोर्ट है जो किसी मुद्दे से जुड़े लोगों को इसकी गहराई और समाधान के बारे में सूचित करती है.

7. विजन 2035 (Vision 2035) के बारे में निम्नलिखित में से सही कथन चुनें:

1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने विजन 2035 जारी किया.
2. यह विजन 2035 - पब्लिक हेल्थ सर्विलांस इन इंडिया (Public Health Surveillance in India) नाम का एक श्वेत पत्र  (White paper) है.

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D इनमे से कोई भी नहीं

Ans. B

व्याख्या: नीति आयोग ने 14 दिसंबर, 2020 को एक श्वेत पत्र  (White paper) विजन 2035 - पब्लिक हेल्थ सर्विलांस इन इंडिया जारी किया.

8. विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day ) कब मनाया जाता है?

A. 1 जून

B.  6 जून

C. 21 जून

D. 31 मई

Ans. A

व्याख्या: हमारे जीवन में दूध और डेयरी उत्पादों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है.

9. निम्नलिखित में से कौन सा उत्पाद शाकाहारी आहार (Vegan diet) में शामिल नहीं है?

A. दही

B. Legumes

C. सोया दूध

D. संतरा

Ans. A

व्याख्या: एक शाकाहारी आहार अनुयायी किसी भी पशु उत्पाद का सेवन नहीं करता है. इस प्रकार वे दूध का सेवन नहीं करते हैं और बदले में दही का सेवन नहीं करेंगे.

10. Vegetarians और Vegans में क्या अंतर है?

1. Vegetarians लोग शहद, अंडे और अन्य शाकाहारी पशु उत्पादों का सेवन कर सकते हैं जबकि Vegans लोग इसका सेवन नहीं करते हैं.

2. Vegans  लोग पौधे के दूध का सेवन कर सकते हैं जबकि Vegetarians गाय के दूध का सेवन कर सकते हैं.

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D इनमे से कोई भी नहीं

Ans. C

व्याख्या: Vegetarians लोग शहद, अंडे और अन्य शाकाहारी पशु उत्पादों का सेवन कर सकते हैं और मांस या समुद्री भोजन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करते हैं. Vegans लोग ऐसी किसी भी चीज का सेवन नहीं करते हैं जो जानवरों के अस्तित्व के लिए खतरा हो या पर्यावरण के लिए खतरनाक हो.

Play Here: डेली स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी 

 

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News