उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वे अब प्रदेश के सबसे लंबे समय तक लगातार मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले पहले नेता बन गए हैं। 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले योगी आदित्यनाथ अब तक 8 साल और 132 दिन इस पद पर सेवा दे चुके हैं। यह कार्यकाल न केवल निरंतर है बल्कि उन्होंने सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ चुके है।
यूपी की राजधानी लखनऊ का पुराना नाम क्या था? ये रहा जवाब
भारत का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी सुविधा, जानें कौन है मालिक?
CM योगी ने पंत को छोड़ा पीछे:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोविंद बल्लभ पंत को पीछे छोड़ दिया है। योगी अब तक 8 साल 132 दिन से पद पर बने हुए हैं, जबकि पंत 8 साल 127 दिन तक मुख्यमंत्री रहे थे। यह प्रदेश की राजनीति में ऐतिहासिक उपलब्धि है।
सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता:
उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेताओं में पहले स्थान पर योगी आदित्यनाथ हैं, जिन्होंने 8 साल 132 दिन से शासन कर रहे है. यहां आप टॉप 5 की लिस्ट देख सकते है-
| मुख्यमंत्री का नाम | कार्यकाल (साल-दिन) | कार्यकाल की अवधि |
| योगी आदित्यनाथ | 8 साल 132 दिन (अब तक) | 19 मार्च 2017 से वर्तमान तक |
| गोविंद बल्लभ पंत | 8 साल 127 दिन | आजादी से पहले और बाद तक |
| मुलायम सिंह यादव | 6 साल 274 दिन | 3 अलग-अलग कार्यकाल |
| संपूर्णानंद | 7 साल 137 दिन | 1954 से 1960 तक |
| मायावती | 7 साल 16 दिन | 4 अलग-अलग कार्यकाल |
योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक सफर
मुख्यमंत्री बनने से पहले ही योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजनीति में खास पहचान बना चुके थे। साल 1998 में मात्र 26 वर्ष की उम्र में वे भारत के सबसे युवा सांसदों में से एक बने। वे अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक नाम बन चुके हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation