परमाणु हथियारों और रासायनिक हथियारों के बीच क्या अंतर होता है?

Apr 10, 2018, 17:53 IST

रासायनिक हथियार, मानवनिर्मित रसायन से बनता है और परमाणु हथियार एक विस्फोटक उपकरण है जो कि परमाणु प्रतिक्रियाओं से बनता है. परमाणु हथियार, रासायनिक हथियारों की तुलना में अधिक विनाशकारी और उसका प्रभाव काफी लंबे समय तक रहता है. आइये इस लेख के माध्यम से परमाणु और रासायनिक हथियारों के बीच क्या अंतर होता है, किससे बनता है आदि के बारे में अध्ययन करेंगे.

What is the difference between Nuclear Weapons and Chemical Weapons
What is the difference between Nuclear Weapons and Chemical Weapons

इसमें कोई संदेह नहीं हैं कि रासायनिक और परमाणु हथियार दोनों ही विनाशकारी हथियार हैं. इन्हें सामूहिक विनाश का हथियार (Weapons of Mass Destruction, WMD) भी कहते हैं. ये अपरंपरागत हथियार (unconventional weapons) हैं जो अपने विनाशकारी शक्तियों के माध्यम से पूरे शहर और देशों को मिटा सकते हैं. WMD तीन प्रकार के होते हैं: परमाणु हथियार (nuclear weapons), जैविक हथियार (biological weapons) और रासायनिक हथियार (chemical weapons).
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नागासाकी और हिरोशिमा में हुई बमबारी को सम्पूर्ण विश्व ने परमाणु हथियारों के कारण प्रलय को देखा है. मानव इतिहास में यह पहला और अंतिम उदाहरण था जब परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया गया था. यह जीवन और संपत्ति का बड़े पैमाने पर नुक्सान का कारण बना और साथ ही विकिरण के कारण जनसंख्या में अनगिनत दुख लाया और इसका परिणाम कई दशकों तक देखा गया.
दुनिया में केवल 5 देशों के पास परमाणु हथियारों का वर्चस्व था यूएस (US), यूके (UK), रूस (Russia), चीन (China) और फ्रांस (France), लेकिन बाद में अन्य तीन देश भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया भी परमाणु शक्तियां बन गए.
रासायनिक हथियार क्या होते हैं
एक रासायनिक हथियार मानवनिर्मित रासायन के उपयोग से बनता है. अर्थात रासायनिक हथियारों में उन हथियारों का इस्तेमाल होता है जो घातक रसायनों के उपयोग से बनते हैं और आबादी के लिए मुख्य तौर पर मौत और नुक्सान का कारण बनते हैं. इन हथियारों को समान रूप से खतरनाक माना गया है लेकिन यह किसी ढांचे को नष्ट नहीं कर सकते हैं. ये जीवन को नष्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि रासायनिक युद्ध से सम्पूर्ण समुदाय को मारा या खत्म किया जा सकता है.
रासायनिक हथियारों में जहरीला रसायन होता है जो IEDs, mortars, मिसाइलों और अन्य एजेंटों का उपयोग कर प्रसारित किया जाता हैं. इन्हीं एजेंटों के कारण विस्फोट होता हैं और परिणामस्वरूप जहरीले रासायनिक हवा में फैल जाते हैं. इस रसायन से किसी भी व्यक्ति की झटके में मौत हो सकती है. इन रसायनिक हथियारों का प्रभाव तब तक रहता है जब तक हवा को साफ नहीं कर दिया गया हो. एक ठोस, तरल और गैसीय रूप में रासायनिक हथियार व्यापक रूप से असतत हो सकते हैं.
रासायनिक हथियार का उदाहरण: मस्टर्ड गैस, सरीन, क्लोरीन, हाइड्रोजन साइनाइड और टीयर गैस.
परमाणु हथियार क्या होते हैं
परमाणु हथियार रासायनिक हथियारों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं क्योंकि इनके विनाश की कोई सीमा नहीं होती है. क्या आप जानते हैं कि एक परमाणु हथियार जीवन और ढांचे के साथ-साथ उससे सम्बंधित हर चीज को नष्ट कर सकता है. परमाणु हथियार का परिनियोजन पूरे शहर को नष्ट कर सकता है और आसपास की चीजों को खत्म कर सकता है.
परमाणु हथियार में परमाणु विखंडन की प्रक्रिया होती है जिसके माध्यम से बड़े पैमाने पर यह विस्फोट करने में सक्षम होता है. इस प्रक्रिया में नाभिक (nucleus) का विभाजन होता है. विश्व में अभी तक दो बार परमाणु विस्फोट हुआ है. परमाणु हथियारों के प्रभाव दिनों, महीनों और यहां तक कि सदियों तक भी रह सकते हैं.
परमाणु हथियार का उदाहरण: परमाणु बम, हाइड्रोजन बम, न्यूट्रॉन बम यूरेनियम, प्लूटोनियम आदि.

हाइड्रोजन बम, परमाणु बम से अधिक खतरनाक क्यों है
रासायनिक हथियारों और परमाणु हथियारों के बीच अंतर

 

रासायनिक हथियार

परमाणु हथियार

विवरण

एक रासायनिक हथियार, मानवनिर्मित रसायन से बनता है जिसका उपयोग लोगों को मारने के लिए किया जाता है.

परमाणु हथियार एक विस्फोटक उपकरण है जो कि परमाणु प्रतिक्रियाओं से बनता है, या तो विखंडन (विखंडन बम) या विखंडन और संलयन प्रतिक्रियाओं (थर्मोन्यूक्लियर बम) के संयोजन से.

उपयोग

रासायनिक हथियार रासायनिक एजेंटों का उपयोग करते हैं.

परमाणु हथियार में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाली फ्यूज़िकल सामग्रियां यूरेनियम -235 और प्लूटोनियम -239 हैं.

मृत्यु या चोट का कारण

विषाक्तता (Poisoning)

हानिकारक विकिरण (harmful radiations)

पीड़ित (victims)

केवल वही लोग जो इसके संपर्क में आते हैं.

वो लोग जो इसके संपर्क में आते हैं अथवा परमाणु परीक्षण, और परमाणु रिएक्टरों पर हुई दुर्घटनाएं.

प्रभाव की गति

लगभग तात्कालिक (Almost instantaneous)

परमाणु विस्फोट तात्कालिक और विलंबित विध्वंसक प्रभाव दोनों का उत्पादन करता है.

कौन सा हथियार ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है.

परमाणु हथियार की तुलना में एक रासायनिक हथियार कम खतरनाक होता है.

ये रसायनिक हथियार से ज्यादा खतरनाक होता है.

ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि रासायनिक हथियारों से जहरीली गैसें निकलती हैं जिससे जीवन के रूपों और वनस्पति को यातना पहुंचती है या मरते हैं परन्तु परमाणु हथियार से जो उर्जा निकलती है वह अधिक नुकसान पहुंचाती है जिससे जीवन की हानि होती है.
परमाणु और रासायनिक हथियारों का उपयोग
अब तक परमाणु हथियारों को दो बार उपयोग किया गया हैं. 6 अगस्त 1945 को “Little Boy” को हिरोशिमा में छोड़ दिया गया और 9 अगस्त 1945 को “Fat Man " को नागासाकी पर छोड़ दिया गया था. इन दोनों बम विस्फोटों के कारण लगभग 200,000 से अधिक मौतें हुई हैं. लेकिन इससे भी बदतर, इन दो बमों के लंबी दूरी के विकिरण के प्रभावों के कारण जापानीयों की कई पीढियां  प्रभावित हुई हैं.
रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल प्रथम विश्व युद्ध के दौरान किया गया था.  उस समय फ्रांस पहला देश था जो dianisidine chlorosulfonate युक्त बमों का इस्तेमाल करता था. 80 के दशक के दौरान इराक ने ईरान पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था. 1994 में, Matsumoto आवासीय समुदाय में सरीन गैस का इस्तेमाल किया गया था और इसके अगले साल फिर से टोक्यो सबवे में इस्तेमाल किया गया था.

Samanya gyan eBook

इन हथियारों के उपयोग की रोकथाम
परमाणु और रासायनिक हथियारों के उपयोग को रोकने के लिए कई संधियों पर हस्ताक्षर किए गए हैं. 1963 में आंशिक परीक्षण प्रतिबंध संधि (Partial Test Ban Treaty ) के साथ इसको शुरू किया गया था. बाद में परमाणु अप्रसार संधि (Nuclear Non Proliferation Treaty) और व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि (Comprehensive Test Ban Treaty) पर भी हस्ताक्षर किए गए थे.
अत: परमाणु और रासायनिक हथियार दोनों mass destruction हथियार हैं. परमाणु विस्फोट, परमाणु विखंडन के कारण जीवों और उनके ढांचों को नष्ट कर देता है दूसरी तरफ रासायनिक हथियार, जहरीले रसायनों के माध्यम से जीवों को नष्ट करता है. परमाणु हथियार, रासायनिक हथियारों की तुलना में अधिक विनाशकारी और उसका प्रभाव काफी लंबे समय तक रहता है.

रासायनिक हथियार क्या होते हैं और कितने प्रकार के होते हैं

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News